Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
2 Corinthians · chapter 6 of 13 · 18 verses

2 Corinthians 6 in Hindi

2 कुरिन्थियों 6

  1. और हम जो उसके सहकर्मी हैं यह भी समझाते हैं, कि परमेश्वर का अनुगंह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो।

    We then, [as] workers together [with him], beseech [you] also that ye receive not the grace of God in vain.

  2. क्योंकि वह तो कहता है, कि अपनी प्रसन्नता के समय मैं ने तेरी सहायता की: देखो, अभी उद्धार का दिन है।

    (For he saith, I have heard thee in a time accepted, and in the day of salvation have I succoured thee: behold, now [is] the accepted time; behold, now [is] the day of salvation.)

  3. हम किसी बात में ठोकर खाने का कोई भी अवसर नहीं देते, कि हमारी सेवा पर कोई दोष न आए।

    Giving no offence in any thing, that the ministry be not blamed:

  4. परन्तु हर बात में परमेश्वर के सेवकों की नाई अपने सद्गुणों को प्रगट करते हैं, बड़े धैर्य से, क्लेशों से, दरिद्रता से, संकटो से।

    But in all [things] approving ourselves as the ministers of God, in much patience, in afflictions, in necessities, in distresses,

  5. कोड़े खाने से, कैद होने से, हुल्लड़ों से, परिश्रम से, जागते रहने से, उपवास करने से।

    In stripes, in imprisonments, in tumults, in labours, in watchings, in fastings;

  6. पवित्राता से, ज्ञान से, धीरज से, कृपालुता से, पवित्रा आत्मा से।

    By pureness, by knowledge, by longsuffering, by kindness, by the Holy Ghost, by love unfeigned,

  7. सच्चे प्रेम से, सत्य के वचन से, परमेश्वर की सामर्थ से; धार्मिकता के हथियारों से जो दहिने, बाएं हैं।

    By the word of truth, by the power of God, by the armour of righteousness on the right hand and on the left,

  8. आदर और निरादर से, दुरनाम और सुनाम से, यद्यपि भरमानेवालों के ऐसे मालूम होते हैं तौभी सच्चे हैं।

    By honour and dishonour, by evil report and good report: as deceivers, and [yet] true;

  9. अनजानों के सदृश्य हैं; तौभी प्रसिद्ध हैं; मरते हुओं के ऐसे हैं और देखों जीवित हैं; मारखानेवालों के सदृश हैं परन्तु प्राण से मारे नहीं जाते।

    As unknown, and [yet] well known; as dying, and, behold, we live; as chastened, and not killed;

  10. शोक करनेवाले के समान हैं, परन्तु सर्वदा आनन्द करते हैं, कंगालों के ऐसे हैं, परन्तु बहुतों को धनवान बना देते हैं; ऐसे हैं जैसे हमारे पास कुछ नहीं तौभी सब कुछ रखते हैं।

    As sorrowful, yet alway rejoicing; as poor, yet making many rich; as having nothing, and [yet] possessing all things.

  11. हे कुरिन्थियों, हम ने खुलकर तुम से बातें की हैं, हमारा हृदय तुम्हारी ओर खुला हुआ है।

    O [ye] Corinthians, our mouth is open unto you, our heart is enlarged.

  12. तुम्हारे लिये हमारे मन में कुछ सकेती नहीं, पर तुम्हारे ही मनों में सकेती है।

    Ye are not straitened in us, but ye are straitened in your own bowels.

  13. पर अपने लड़के- बाले जानकर तुम से कहता हूं, कि तुम भी उसके बदले में अपना हृदय खोल दो।।

    Now for a recompence in the same, (I speak as unto [my] children,) be ye also enlarged.

  14. अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता और अधर्म का क्या मेल जोल? या ज्योति और अन्धकार की क्या संगति?

    Be ye not unequally yoked together with unbelievers: for what fellowship hath righteousness with unrighteousness? and what communion hath light with darkness?

  15. और मसीह का बलियाल के साथ क्या लगाव? या विश्वासी के साथ अविश्वासी का क्या नाता?

    And what concord hath Christ with Belial? or what part hath he that believeth with an infidel?

  16. और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे।

    And what agreement hath the temple of God with idols? for ye are the temple of the living God; as God hath said, I will dwell in them, and walk in [them]; and I will be their God, and they shall be my people.

  17. इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा।

    Wherefore come out from among them, and be ye separate, saith the Lord, and touch not the unclean [thing]; and I will receive you,

  18. और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है।।

    And will be a Father unto you, and ye shall be my sons and daughters, saith the Lord Almighty.

All chapters of 2 Corinthians · Hindi Bible · 2 Corinthians 6 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.