2 Corinthians · chapter 6 · verse 11
2 Corinthians 6:11 in Hindi
हे कुरिन्थियों, हम ने खुलकर तुम से बातें की हैं, हमारा हृदय तुम्हारी ओर खुला हुआ है।
He kurinthiyom, ham ne khulakar tum se baatem kee haim, hamaaraa hruday tumhaaree or khulaa huaa hai.
2 Corinthians 6:11 in English
- King James Version (KJV)
- O [ye] Corinthians, our mouth is open unto you, our heart is enlarged.
- World English Bible (WEB)
- Our mouth is open to you, Corinthians. Our heart is enlarged.
- American Standard Version (ASV)
- Our mouth is open unto you, O Corinthians, our heart is enlarged.
- Bible in Basic English (BBE)
- Our mouth is open to you, O Corinthians, our heart is wide.
- Darby Translation (DBY)
- Our mouth is opened to you, Corinthians, our heart is expanded.
- Webster's Bible (WBS)
- O [ye] Corinthians, our mouth is open to you, our heart is enlarged.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Our mouth hath been open unto you, O Corinthians, our heart hath been enlarged!
Read in context
- 9अनजानों के सदृश्य हैं; तौभी प्रसिद्ध हैं; मरते हुओं के ऐसे हैं और देखों जीवित हैं; मारखानेवालों के सदृश हैं परन्तु प्राण से मारे नहीं जाते।
- 10शोक करनेवाले के समान हैं, परन्तु सर्वदा आनन्द करते हैं, कंगालों के ऐसे हैं, परन्तु बहुतों को धनवान बना देते हैं; ऐसे हैं जैसे हमारे पास कुछ नहीं तौभी सब कुछ रखते हैं।
- 11हे कुरिन्थियों, हम ने खुलकर तुम से बातें की हैं, हमारा हृदय तुम्हारी ओर खुला हुआ है।
- 12तुम्हारे लिये हमारे मन में कुछ सकेती नहीं, पर तुम्हारे ही मनों में सकेती है।
- 13पर अपने लड़के- बाले जानकर तुम से कहता हूं, कि तुम भी उसके बदले में अपना हृदय खोल दो।।
Cross references
- Psalm 119:32 भजन संहिता 119:32जब तू मेरा हियाव बढ़ाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओ के मार्ग में दौडूंगा।।
- 2 Corinthians 7:3–4 2 कुरिन्थियों 7:3–4मैं तुम्हें दोषी ठहराने के लिये यह नहीं कहता: क्योंकि मैं पहिले ही कह चूका हूं, कि तुम हमारे हृदय में ऐसे बस गए हो कि हम तुम्हारे साथ मरने जीने के लिये तैयार हैं। मैं तुम से बहुत हियाव के साथ बोल रहा हूं, मुझे तुम पर बड़ा घमण्ड है: मैं शान्ति से भर गया हूं; अपने सारे क्लेश में मैं आनन्द से अति भरपूर रहता हूं।।
- 2 Corinthians 12:15 2 कुरिन्थियों 12:15मैं तुम्हारी आत्माओं के लिये बहुत आनन्द से खर्च करूंगा, बरन आप भी खर्च हो जाऊंगा: क्या जितना बढ़कर मैं तुम से प्रेम रखता हूं, उतना ही घटकर तुम मुझ से प्रेम रखोगे?
- Philippians 1:8 फिलिप्पियों 1:8इस में परमेश्वर मेरा गवाह है, कि मैं मसीह यीशु की सी प्रीति करके तुम सब की लालसा करता हूं।
- 2 Corinthians 2:4 2 कुरिन्थियों 2:4बड़े क्लेश, और मन के कष्ट से, मैं ने बहुत से आंसु बहा बहाकर तुम्हें लिखा, इसलिये नहीं, कि तुम उदास हो, परन्तु इसलिये कि तुम उस बड़े प्रेम को जान लो, जो मुझे तुम से है।।
- Philippians 4:15 फिलिप्पियों 4:15और हे फिलिप्पियो, तुम आप भी जानते हो, कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैं ने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी मण्डली ने लेने देने के विषय में मेरी सहयता नहीं की।
- Galatians 3:1 गलातियों 3:1हे निर्बुद्धि गलतियों, किस ने तुम्हें मोह लिया? तुम्हारी तो मानों आंखों के साम्हने यीशु मसीह क्रूस पर दिखाया गया!
- Revelation 22:12 प्रकाशितवाक्य 22:12देख, मैं शीघ्र आनेवाला हूं; और हर एक के काम के अनुसार बदला देने के लिये प्रतिफल मेरे पास है।
- 1 Samuel 2:1 1 शमूएल 2:1और हन्ना ने प्रार्थना करके कहा, मेरा मन यहोवा के कारण मगन है; मेरा सींग यहोवा के कारण ऊंचा, हुआ है। मेरा मुंह मेरे शत्रुओं के विरूद्ध खुल गया, क्योंकि मैं तेरे किए हुए उद्धार से आनन्दित हूं।
- Job 33:2–3 अय्यूब 33:2–3मैं ने तो अपना मुंह खोला है, और मेरी जीभ मुंह में चुलबुला रही है। मेरी बातें मेरे मन की सिधाई प्रगट करेंगी; जो ज्ञान मैं रखता हूं उसे खराई के साथ कहूंगा।
- Habakkuk 2:5 हबक्कूक 2:5दाखमधु से धोखा होता है; अहंकारी पुरूष घर में नहीं रहता, और उसकी लालसा अधोलोक के समान पूरी नहीं होती, और मृत्यु की नाईं उसका पेट नहीं भरता। वह सब जातियों को अपने पास खींच लेता, और सब देशों के लोगों को अपने पास इकट्ठे कर रखता है।।
- Ephesians 6:8 इफिसियों 6:8क्योंकि तुम जानते हो, कि जो कोई जैसा अच्छा काम करेगा, चाहे दास हो, चाहे स्वतंत्रा; प्रभु से वैसा ही पाएगा।