Acts · chapter 20 · verse 30
Acts 20:30 in Hindi
तुम्हारे ही बीच में से भी ऐसे ऐसे मनुष्य उठेंगे, जो चेलों को अपने पीछे खींच लेने को टेढ़ी मेढ़ी बातें कहेंगे।
Tumhaare hee beech mem se bhee aise aise manushy uthenge, jo chelom ko apane peechhe kheench lene ko tedhee medhee baatem kahenge.
Acts 20:30 in English
- King James Version (KJV)
- Also of your own selves shall men arise, speaking perverse things, to draw away disciples after them.
- World English Bible (WEB)
- Men will arise from among your own selves, speaking perverse things, to draw away the disciples after them.
- American Standard Version (ASV)
- and from among your own selves shall men arise, speaking perverse things, to draw away the disciples after them.
- Bible in Basic English (BBE)
- And from among yourselves will come men who will give wrong teaching, turning away the disciples after them.
- Darby Translation (DBY)
- and from among your own selves shall rise up men speaking perverted things to draw away the disciples after them.
- Webster's Bible (WBS)
- Also from your own selves will men arise, speaking perverse things, to draw away disciples after them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and of your own selves there shall arise men, speaking perverse things, to draw away the disciples after them.
Read in context
- 28इसलिये अपनी और पूरे झुंड की चौकसी करो; जिस से पवित्रा आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है; कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उस ने अपने लोहू से मोल लिया है।
- 29मैं जानता हूं, कि मेरे जाने के बाद फाड़नेवाले भेड़िए तुम में आएंगे, जो झुंड को न छोड़ेंगे।
- 30तुम्हारे ही बीच में से भी ऐसे ऐसे मनुष्य उठेंगे, जो चेलों को अपने पीछे खींच लेने को टेढ़ी मेढ़ी बातें कहेंगे।
- 31इसलिये जागते रहो; और स्मरण करो; कि मैं ने तीन वर्ष तक रात दिन आंसू बहा बहाकर, हर एक को चितौनी देना न छोड़ा।
- 32और अब मैं तुम्हें परमेश्वर को, और उसके अनुग्रह के वचन को सौंप देता हूं; जो तुम्हारी उन्नति कर सकता है, ओश्र सब पवित्रों में साझी करके मीरास दे सकता है।
Cross references
- 1 Timothy 1:19–20 1 तीमुथियुस 1:19–20और विश्वास और उस अच्छे विवेक को थामें रहे जिसे दूर करने के कारण कितनों का विश्वास रूपी जहाज डूब गया। उन्हीं में से हुमिनयुस और सिकन्दर हैं जिन्हें मैं ने शैतान को सौंप दिया, कि वे निन्दा करना न सीखें।।
- 2 Timothy 4:3–4 2 तीमुथियुस 4:3–4क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे। और अपने कान सत्य से फेरकर कथा- कहानियों पर लगाएंगे।
- Proverbs 23:33 नीतिवचन 23:33तू विचित्रा वस्तुएं देखेगा, और उल्टी- सीधी बातें बकता रहेगा।
- 1 John 2:19 1 यूहन्ना 2:19वे निकले तो हम ही में से, पर हम में के थे नहीं; क्योंकि यदि हम में के होते, तो हमारे साथ रहते, पर निकल इसलिये गए कि यह प्रगट हो कि वे सब हम में के नहीं हैं।
- Acts 11:26 प्रेरितों के काम 11:26और जब उन से मिला तो उसे अन्ताकिया में लाया, और ऐसा हुआ कि वे एक वर्ष तक कलीसिया के साथ मिलते और बहुत लोगों को उपदेश देते रहे, और चेले सब से पहिले अन्ताकिया ही में मसीही कहलाए।।
- Proverbs 19:1 नीतिवचन 19:1जो निर्धन खराई से चलता है, वह उस मूर्ख से उत्तम है जो टेढ़ी बातें बोलता है।
- 1 Timothy 6:5 1 तीमुथियुस 6:5और उन मनुष्यों में व्यर्थ रगड़े झगड़े उत्पन्न होते हैं, जिन की बुद्धि बिगड़ गई है और वे सत्य से विहीन हो गए हैं, जो समझते हैं कि भक्ति कमाई का द्वार है।
- 2 Peter 2:1–3 2 पतरस 2:1–3और जिस प्रकार उन लोगों में झूठे भविष्यद्वक्ता थे उसी प्रकार तुम में भी झूठे उपदेशक होंगे, जो नाश करनेवाले पाखण्ड का उद्घाटन छिप छिपकर करेंगे और उस स्वामी का जिस ने उन्हें मोल लिया है इन्कार करेंगे और अपने आप को शीघ्र विनाश में डाल देंगे। और बहुतेरे उन की नाई लुचपन करेंगे, जिन के कारण सत्य के मार्ग की निन्दा की जाएगी। और वे लोभ के लिये बातें गढ़कर तुम्हें अपने लाभ का कारण बनाएंगे, और जो दण्ड की आज्ञा उन पर पहिले से हो चुकी है, उसके आने में कुछ भी देर नहीं, और उन का विनाश ऊंघता नहीं।
- Matthew 23:15 मत्ती 23:15हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है, तो उसे अपने से दूना नारकीय बना देते हो।।
- 2 John 1:7 2 यूहन्ना 1:7क्योंकि बहुत से ऐसे भरमानेवाले जगत में निकल आए हैं, जो यह नहीं मानते, कि यीशु मसीह शरीर में होकर आया: भरमानेवाला और मसीह का विरोधी यही है।
- 2 Timothy 2:17–18 2 तीमुथियुस 2:17–18और उन का वचन सड़े- घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं। जो यह कहकर कि पुनरूत्थान हो चुका है सत्य से भटक गए हैं, और कितनों के विश्वास को उलट पुलट कर देते हैं।
- Revelation 2:6 प्रकाशितवाक्य 2:6पर हों तुझ में यह बात तो है, कि तू नीकुलइयों के कामों से घृणा करता है, जिन से मैं भी घृणा करता हूं।
Original words (Greek)
- Also · G2532καί kaí
- of · G1537ἐκ ek
- your · G5216ὑμῶν hymōn
- selves · G846αὐτός autós
- shall · G435ἀνήρ anḗr
- men · G435ἀνήρ anḗr
- arise · G450ἀνίστημι anístēmi
- speaking · G2980λαλέω laléō
- things · G1294διαστρέφω diastréphō
- away · G645ἀποσπάω apospáō
- disciples · G3101μαθητής mathētḗs
- after · G3694ὀπίσω opísō
- them · G846αὐτός autós