Colossians · chapter 2 · verse 12
Colossians 2:12 in Hindi
और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिस ने उस को मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
Aur usee ke saath bapatismaa mem gaade gae, aur usee mem parameshvar kee shakti par vishvaas karake, jis ne us ko mare huom mem se jilaayaa, usake saath jee bhee uthe.
Colossians 2:12 in English
- King James Version (KJV)
- Buried with him in baptism, wherein also ye are risen with [him] through the faith of the operation of God, who hath raised him from the dead.
- World English Bible (WEB)
- having been buried with him in baptism, in which you were also raised with him through faith in the working of God, who raised him from the dead.
- American Standard Version (ASV)
- having been buried with him in baptism, wherein ye were also raised with him through faith in the working of God, who raised him from the dead.
- Bible in Basic English (BBE)
- Having been put to death with him in baptism, by which you came to life again with him, through faith in the working of God, who made him come back from the dead.
- Darby Translation (DBY)
- buried with him in baptism, in which ye have been also raised with [him] through faith of the working of God who raised him from among the dead.
- Webster's Bible (WBS)
- Buried with him in baptism, in which also ye are raised with [him] through the faith of the operation of God, who hath raised him from the dead.
- Young's Literal Translation (YLT)
- being buried with him in the baptism, in which also ye rose with [him] through the faith of the working of God, who did raise him out of the dead.
Read in context
- 10और तुम उसी में भरपूर हो गए हो जो सारी प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है।
- 11उसी में तुम्हारा ऐसा खतना हुआ है, जो हाथ से नहीं होता, अर्थात् मसीह का खतना, जिस से शारीरिक देह उतार दी जाती है।
- 12और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिस ने उस को मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
- 13और उस ने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसे साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।
- 14और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उस को क्रूस पर कीलों से जड़कर साम्हने से हटा दिया है।
Cross references
- Romans 6:3–5 रोमियों 6:3–5क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया? सो उस मृत्यु का बपतिस्मा पाने से हम उसके साथ गाड़े गए, ताकि जैसे मसीह पिता की महिमा के द्वारा मरे हुओं में से जिलाया गया, वैसे ही हम भी नए जीवन की सी चाल चलें। क्योंकि यदि हम उस की मृत्यु की समानता में उसके साथ जुट गए हैं, तो निश्चय उसके जी उठने की समानता में भी जुट जाएंगे।
- Galatians 3:27 गलातियों 3:27और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्हों ने मसीह को पहिन लिया है।
- 1 Peter 3:21 1 पतरस 3:21और उसी पानी का दृष्टान्त भी, अर्थात् बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; ( उस से शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है )।
- Ephesians 2:4–6 इफिसियों 2:4–6परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है; अपने उस बड़े प्रेम के कारण, जिस से उस ने हम से प्रेम किया। जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे, तो हमें मसीह के साथ जिलाया; (अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है।) और मसीह यीशु में उसके साथ उठाया, और स्वर्गीय स्थानों में उसके साथ बैठाया।
- Colossians 3:1–2 कुलुस्सियों 3:1–2सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहां मसीह वर्तमान है और परमेश्वर के दहिनी ओर बैठा है। प्रथ्वी पर की नहीं परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर ध्यान लगाओ।
- Ephesians 4:5 इफिसियों 4:5एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा।
- Acts 2:24 प्रेरितों के काम 2:24परन्तु उसी को परमेश्वर ने मृत्यु के बन्धनों से छुड़ाकर जिलाया: क्योंकि यह अनहोना था कि वह उसके वश में रहता।
- Romans 4:24 रोमियों 4:24बरन हमारे लिये भी जिन के लिये विश्वास धार्मिकता गिना जाएगा, अर्थात् हमारे लिये जो उस पर विश्वास करते हैं, जिस ने हमारे प्रभु यीशु को मरे हुओं में से जिलाया।
- Ephesians 1:19–20 इफिसियों 1:19–20और उस की सामर्थ हमारी ओर जो विश्वास करते हैं, कितनी महान है, स की शक्ति के प्रभाव के उस कारर्य के अनुसार। जो उस ने मसीह के विषय में किया, कि उस को मरे हुओं में से जिलाकर स्वर्गीय स्थानों में अपनी दहिनी ओर।
- Ephesians 3:17 इफिसियों 3:17और विश्वास के द्वारा मसीह तुम्हारे हृदय में बसे कि तुम प्रेम में जड़ पकड़कर और नेव डाल कर।
- Romans 6:8–11 रोमियों 6:8–11सो यदि हम मसीह के साथ मर गए, तो हमारा विश्वास यह है, कि उसके साथ जीएंगे भी। क्योंकि यह जानते हैं, कि मसीह मरे हुओं में से जी उठकर फिर मरने का नहीं, उस पर फिर मृत्यु की प्रभुता नहीं होने की। क्योंकि वह जो मर गया तो पाप के लिये एक ही बार मर गया; परन्तु जो जीवित है, तो परमेश्वर के लिये जीवित है। ऐसे ही तुम भी अपने आप को पाप के लिये तो मरा, परन्तु परमेश्वर के लिये मसीह यीशु में जीवित समझो।
- 1 Corinthians 15:20 1 कुरिन्थियों 15:20परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ।
Original words (Greek)
- with · G4916συνθάπτω syntháptō
- him · G846αὐτός autós
- in · G1722ἐν en
- baptism · G908βάπτισμα báptisma
- where · G3739ὅς hós
- in · G1722ἐν en
- also · G2532καί kaí
- with · G4891συνεγείρω synegeírō
- through · G1223διά diá
- faith · G4102πίστις pístis
- operation · G1753ἐνέργεια enérgeia
- God · G2316θεός theós
- raised · G1453ἐγείρω egeírō
- him · G846αὐτός autós
- from · G1537ἐκ ek
- dead · G3498νεκρός nekrós