Colossians · chapter 3 · verse 18
Colossians 3:18 in Hindi
हे पत्नियो, जेसा प्रभु में उचित है, वैसा ही अपने अपने पति के आधीन रहो।
He patniyo, jesaa prabhu mem uchit hai, vaisaa hee apane apane pati ke aadheen raho.
Colossians 3:18 in English
- King James Version (KJV)
- Wives, submit yourselves unto your own husbands, as it is fit in the Lord.
- World English Bible (WEB)
- Wives, be in subjection to your husbands, as is fitting in the Lord.
- American Standard Version (ASV)
- Wives, be in subjection to your husbands, as is fitting in the Lord.
- Bible in Basic English (BBE)
- Wives, be under the authority of your husbands, as is right in the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- Wives, be subject to [your] husbands, as is fitting in [the] Lord.
- Webster's Bible (WBS)
- Wives, submit yourselves to your own husbands, as it is fit in the Lord.
- Young's Literal Translation (YLT)
- The wives! be subject to your own husbands, as is fit in the Lord;
Read in context
- 16मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने अपने मन में अनुग्रह के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
- 17और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।।
- 18हे पत्नियो, जेसा प्रभु में उचित है, वैसा ही अपने अपने पति के आधीन रहो।
- 19हे पतियो, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो, और उन से कठोरता न करो।
- 20हे बालको, सब बातों में अपने अपने माता- पिता की आज्ञा का पालन करो, क्योंकि प्रभु इस से प्रसन्न होता है।
Cross references
- Titus 2:4–5 तीतुस 2:4–5ताकि वे जवान स्त्रियों को चितौनी देती रहें, कि अपने पतियों और बच्चों से प्रीति रखें। और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने अपने पति के आधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।
- 1 Corinthians 11:3 1 कुरिन्थियों 11:3सो मैं चाहता हूं, कि तुम यह जान लो, कि हर एक पुरूष का सिर मसीह है: और स्त्री का सिर पुरूष है: और मसीह का सिर परमेश्वर है।
- 1 Peter 3:1–6 1 पतरस 3:1–6हे पत्नियों, तुम भी अपने पति के आधीन रहो। इसलिये कि यदि इन में से कोई ऐसे हो जो वचन को न मानते हों, तौभी तुम्हारे भय सहित पवित्रा चालचलन को देखकर बिना वचन के अपनी अपनी पत्नी के चालचलन के द्वारा खिंच जाएं। और तुम्हारा सिंगार, दिखावटी न हो, अर्थात् बाल गूंथने, और सोने के गहने, या भांति भांति के कपड़े पहिनना। बरन तुम्हारा छिपा हुआ और गुप्त मनुष्यत्व, नम्रता और मन की दीनता की अविनाशी सजावट से सुसज्जित रहे, क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में इसका मूल्य बड़ा है। और पूर्वकाल में पवित्रा स्त्रियां भी, जो परमेश्वर पर आशा रखती थीं, अपने आप को इसी रीति से संवारती और अपने अपने पति के आधीन रहती थीं। जैसे सारा इब्राहीम की आज्ञा में रहती और उसे स्वामी कहती थी: सो तुम भी यदि भलाई करो, और किसी प्रकार के भय से भयभीत न हो तो उस की बेंटियां ठहरोगी।।
- Genesis 3:16 उत्पत्ति 3:16फिर स्त्री से उस ने कहा, मै तेरी पीड़ा और तेरे गर्भवती होने के दु:ख को बहुत बढ़ाऊंगा; तू पीड़ित होकर बालक उत्पन्न करेगी; और तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा।
- 1 Timothy 2:12 1 तीमुथियुस 2:12और मैं कहता हूं, कि स्त्री न उपदेश करे, और न पुरूष पर आज्ञा चलाए, परन्तु चुपचाप रहे।
- Esther 1:20 एस्तेर 1:20और जब राजा की यह आज्ञा उसके सारे राज्य में सुनाई जाएगी, तब सब पत्नियां छोटे, बड़े, अपने अपने पति का आदरमान करती रहेंगी।
- 1 Corinthians 14:34 1 कुरिन्थियों 14:34स्त्रियां कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की आज्ञा नहीं, परन्तु आधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।
- Acts 5:29 प्रेरितों के काम 5:29तक पतरस और, और प्रेरितों ने उत्तर दिया, कि मनुष्यों की आज्ञा से बढ़कर परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना ही कर्तव्य कर्म है।