Deuteronomy · chapter 2 · verse 12
Deuteronomy 2:12 in Hindi
और अगले दिनों में सेईर में होरी लोग बसे हुए थे, परन्तु एसावियों ने उनको उस देश से निकाल दिया, और अपने साम्हने से नाश करके उनके स्थान पर आप बस गए; जैसे कि इस्राएलियों ने यहोवा के दिये हुए अपने अधिकार के देश में किया।)
Aur agale dinom mem seeer mem horee log base hue the, parantu esaaviyom ne unako us desh se nikaal diyaa, aur apane saamhane se naash karake unake sthaan par aap bas gae; jaise ki israaeliyom ne yahovaa ke diye hue apane adhikaar ke desh mem kiyaa.)
Deuteronomy 2:12 in English
- King James Version (KJV)
- The Horims also dwelt in Seir beforetime; but the children of Esau succeeded them, when they had destroyed them from before them, and dwelt in their stead; as Israel did unto the land of his possession, which the LORD gave unto them.
- World English Bible (WEB)
- The Horites also lived in Seir in the past, but the children of Esau succeeded them. They destroyed them from before them, and lived in their place, as Israel did to the land of his possession, which the LORD gave to them.)
- American Standard Version (ASV)
- The Horites also dwelt in Seir aforetime, but the children of Esau succeeded them; and they destroyed them from before them, and dwelt in their stead; as Israel did unto the land of his possession, which Jehovah gave unto them).
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Horites in earlier times were living in Seir, but the children of Esau took their place; they sent destruction on them and took their land for themselves, as Israel did to the land of his heritage which the Lord gave them.)
- Darby Translation (DBY)
- And in Seir dwelt the Horites in times past; and the children of Esau dispossessed them, and destroyed them from before them, and dwelt in their stead; as Israel did to the land of their possession, which Jehovah gave to them.)
- Webster's Bible (WBS)
- The Horims also dwelt formerly in Seir, but the children of Esau succeeded them, when they had destroyed them from before them, and dwelt in their stead; as Israel did to the land of his possession, which the LORD gave to them.)
- Young's Literal Translation (YLT)
- And in Seir have the Horim dwelt formerly; and the sons of Esau dispossess them, and destroy them from before them, and dwell in their stead, as Israel hath done to the land of his possession, which Jehovah hath given to them;
Read in context
- 10(अगले दिनों में वहाँ एमी लोग बसे हुए थे, जो अनाकियों के समान बलवन्त और लम्बे लम्बे और गिनती में बहुत थे;
- 11और अनाकियों की नाई वे भी रपाई गिने जाते थे, परन्तु मोआबी उन्हें एमी कहते हैं।
- 12और अगले दिनों में सेईर में होरी लोग बसे हुए थे, परन्तु एसावियों ने उनको उस देश से निकाल दिया, और अपने साम्हने से नाश करके उनके स्थान पर आप बस गए; जैसे कि इस्राएलियों ने यहोवा के दिये हुए अपने अधिकार के देश में किया।)
- 13अब तुम लोग कूच करके जेरेद नदी के पार जाओ; तब हम जेरेद नदी के पार आए।
- 14और हमारे कादेशबर्ने को छोड़ने से लेकर जेरेद नदीे पार होने तक अड़तीस वर्ष बीत गए, उस बीच में यहोवा की शपथ के अनुसार उस पीढ़ी के सब योद्धा छावनी में से नाश हो गए।
Cross references
- Deuteronomy 2:22 व्यवस्थाविवरण 2:22जैसे कि उस ने सेईर के निवासी एसावियों के साम्हने से होरियों को नाश किया, और उन्हों ने उनको उस देश से निकाल दिया, और आज तक उनके स्थान पर वे आप निवास करते हैं।
- Genesis 14:6 उत्पत्ति 14:6और सेईर नाम पहाड़ में होरियों को, मारते मारते उस एल्पारान तक जो जंगल के पास है पहुंच गए।
- 1 Chronicles 1:38–54 1 इतिहास 1:38–54फिर सेईर के पुत्रा: लोतान, शोबाल, सिबोेन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हैं। और लोतान के पुत्रा: होरी और होमाम, और लोतान की बहिन तिम्ना थीं। शोबाल के पुत्रा: अल्यान, मानहत, एबाल, शषी और ओनाम। और सिबोन के पुत्रा: अरया, और अना। अना का पुत्रा: दीशोन। और दीशोन के पुत्रा: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान। एसेर के पुत्रा बिल्हान, जाचान और याकान। और दीशान के पुत्रा: ऊस और अरान हैं। जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए: अर्थात् बोर का पुत्रा बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था। बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्रा योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ। और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ। फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्रा हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है, जिस ने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था। और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ। फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ। और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्रा बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ। और बल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाई था। और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रोद की बेटी थी। और हदद मर गया। फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात् अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्या, अधिपति यतेत, अधिपति ओहोलीवामा, अधिपति एला, अधिपति पीनोन, अधिपति कनज, अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार, अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम। एदोम के ये अधिपति हुए।
- Genesis 36:20–43 उत्पत्ति 36:20–43सेईर जो होरी नाम जाति का था उसके ये पुत्रा उस देश में पहिले से रहते थे; अर्थात् लोतान, शोबाल, शिबोन, अना, दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए। और लोतान के पुत्रा, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी। और शोबाल के ये पुत्रा हुए; अर्थात् आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम। और सिदोन के ये पुत्रा हुए; अर्थात् अरया, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले। और अना के दीशोन नाम पुत्रा हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नाम बेटी हुई। और दीशोन के ये पुत्रा हुए; अर्थात् हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान। एसेर के ये पुत्रा हुए; अर्थात् बिल्हान, जावान, और अकान। दीशान के ये पुत्रा हुए; अर्थात् ऊस, और अकान। होरियों के अधिपति ये हुए; अर्थात् लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति, अना अधिपति, दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति, सेईर देश में होरी जातिवाले ये ही अधिपति हुए। फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए; अर्थात् बोर के पुत्रा बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है। बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्रा योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ। और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ। और हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्रा हदद उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिस ने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है। और हदद के मरने पर, म:कावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ। फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तटवाले रहोबोत नगर का था, सो उसके स्थान पर राजा हुआ। और शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्रा बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ। और अकबोर के पुत्रा बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ: और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नतिनी और मत्रोद की बेटी थी। फिर एसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों, और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं; अर्थात् तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति, ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति, कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिसबार अधिपति, मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति: एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवासस्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए। और एदोमी जाति का मूलपुरूष एसाव है।।
- Numbers 21:21–35 गिनती 21:21–35तब इस्त्राएल ने एमोरियों के राजा सीहोन के पास दूतों से यह कहला भेजा, कि हमें अपने देश में होकर जाने दे; हम मुड़कर किसी खेत वा दाख की बारी में तो न जाएंगे; न किसी कूएं का पानी पीएंगे; और जब तक तेरे देश से बाहर न हो जाएं तब तक सड़क ही से चले जाएंगे। तौभी सीहोन ने इस्त्राएल को अपने देश से होकर जाने न दिया; वरन अपनी सारी सेना को इकट्ठा करके इस्त्राएल का साम्हना करने को जंगल में निकल आया, और यहस को आकर उन से लड़ा। तब इस्त्राएलियों ने उस को तलवार से मार लिया, और अर्नोन से यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना था, उसके देश के अधिकारी हो गए; अम्मोनियों का सिवाना तो दृढ़ था। सो इस्त्राएल ने एमोरियों के सब नगरों को ले लिया, और उन में, अर्थात् हेशबोन और उसके आस पास के नगरों में रहने लगे। हेशबोन एमोरियों के राजा सीहोन का नगर था; उस ने मोआब के अगले राजा से लड़के उसका सारा देश अर्नोन तक उसके हाथ से छीन लिया था। इस कारण गूढ़ बात के कहनेवाले कहते हैं, कि हेशबोन में आओ, सीहोन का नगर बसे, और दृढ़ किया जाए। क्योंकि हेशबोन से आग, अर्थात् सीहोन के नगर से लौ निकली; जिस से मोआब देश का आर नगर, और अर्नोन के ऊंचे स्थानों के स्वामी भस्म हुए। हे मोआब, तुझ पर हाय! कमोश देवता की प्रजा नाश हुई, उस ने अपने बेटों को भगेडू, और अपनी बेटियों को एमोरी राजा सीहोन की दासी कर दिया। हम ने उन्हें गिरा दिया है, हेशबोन दीबोन तक नष्ट हो गया है, और हम ने नोपह और मेदबा तक भी उजाड़ दिया है।। सो इस्त्राएल एमोरियों के देश में रहने लगा। तब मूसा ने याजेर नगर का भेद लेने को भेजा; और उन्हों ने उसके गांवों को लिया, और वहां के एमोरियों को उस देश से निकाल दिया। तब वे मुड़के बाशान के मार्ग से जाने लगे; और बाशान के राजा ओग न उनका साम्हना किया, अर्थात् लड़ने को अपनी सारी सेना समेत एद्रेई में निकल आया। तब यहोवा ने मूसा से कहा, उस से मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में कर देता हूं; और जैसा तू ने एमोरियों के राजा हेशबोनवासी सीहोन के साथ किया है, वैसा ही उसके साथ भी करना। तब उन्हों ने उसको, और उसके पुत्रों और सारी प्रजा को यहां तक मारा कि उसका कोई भी न बचा; और वे उसके देश के अधिकारी को गए।
Original words (Hebrew)
- Horims · H2752חֹרִי Chôrîy
- dwelt · H3427יָשַׁב yâshab
- Seir · H8165שֵׂעִיר Sêʻîyr
- beforetime · H6440פָּנִים pânîym
- children · H1121בֵּן bên
- Esau · H6215עֵשָׂו ʻÊsâv
- succeeded · H3423יָרַשׁ yârash
- destroyed · H8045שָׁמַד shâmad
- before · H6440פָּנִים pânîym
- dwelt · H3427יָשַׁב yâshab
- Israel · H3478יִשְׂרָאֵל Yisrâʼêl
- did · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- land · H776אֶרֶץ ʼerets
- possession · H3425יְרֻשָּׁה yᵉrushshâh
- gave · H5414נָתַן nâthan