Deuteronomy · chapter 3 · verse 6
Deuteronomy 3:6 in Hindi
और जैसा हम ने हेशबोन के राजा सीहोन के नगरों से किया था वैसा ही हम ने इन नगरों से भी किया, अर्थात सब बसे हुए नगरों को स्त्रियों और बालबच्चों समेत सत्यानाश कर डाला।
Aur jaisaa ham ne heshabon ke raajaa seehon ke nagarom se kiyaa thaa vaisaa hee ham ne in nagarom se bhee kiyaa, arthaat sab base hue nagarom ko striyom aur baalabachchom samet satyaanaash kar daalaa.
Deuteronomy 3:6 in English
- King James Version (KJV)
- And we utterly destroyed them, as we did unto Sihon king of Heshbon, utterly destroying the men, women, and children, of every city.
- World English Bible (WEB)
- We utterly destroyed them, as we did to Sihon king of Heshbon, utterly destroying every inhabited city, with the women and the little ones.
- American Standard Version (ASV)
- And we utterly destroyed them, as we did unto Sihon king of Heshbon, utterly destroying every inhabited city, with the women and the little ones.
- Bible in Basic English (BBE)
- And we put them to the curse, every town together with men, women, and children.
- Darby Translation (DBY)
- And we utterly destroyed them, as we had done to Sihon the king of Heshbon, utterly destroying every city, men, women and little ones.
- Webster's Bible (WBS)
- And we utterly destroyed them, as we did to Sihon king of Heshbon, utterly destroying the men, women, and children of every city.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and we devote them, as we have done to Sihon king of Heshbon, devoting every city, men, the women, and the infants;
Read in context
- 4उसी समय हम ने उनके सारे नगरों को ले लिया, कोई ऐसा नगर न रह गया जिसे हम ने उस से न ले लिया हो, इस रीति अर्गोब का सारा देश, जो बाशान में ओग के राज्य में था और उस में साठ नगर थे, वह हमारे वश में आ गया।
- 5ये सब नगर गढ़वाले थे, और उनके ऊंची ऊंची शहरपनाह, और फाटक, और बेड़े थे, और इनको छोड़ बिना शहरपनाह के भी बहुत से नगर थे।
- 6और जैसा हम ने हेशबोन के राजा सीहोन के नगरों से किया था वैसा ही हम ने इन नगरों से भी किया, अर्थात सब बसे हुए नगरों को स्त्रियों और बालबच्चों समेत सत्यानाश कर डाला।
- 7परन्तु सब घरेलू पशु और नगरों की लूट हम ने अपनी कर ली।
- 8यों हम ने उस समय यरदन के इस पार रहनेवाले एमोरियों के दोनों राजाओं के हाथ से अर्नोन के नाले से लेकर हेर्मोन पर्वत तक का देश ले लिया।
Cross references
- Deuteronomy 2:34 व्यवस्थाविवरण 2:34और उसी समय हम ने उसके सारे नगर ले लिए, और एक एक बसे हुए नगर का स्त्रियों और बालबच्चों समेत यहाँ तक सत्यनाश किया कि कोई न छूटा;
- Psalm 135:10–12 भजन संहिता 135:10–12उस ने बहुत सी जातियां नाश की, और सामर्थी राजाओं को, अर्थात् एमोरियों के राजा सीहोन को, और बाशान के राजा ओग को, और कनान के सब राजाओं को घात किया; और उनके देश को बांटकर, अपनी प्रजा इस्राएल के भाग होने के लिये दे दिया।।
- Deuteronomy 2:24 व्यवस्थाविवरण 2:24अब तुम लोग उठकर कूच करो, और अर्नोन के नाले के पार चलो; सुन, मैं देश समेत हेशबोन के राजा एमोरी सीहोन को तेरे हाथ में कर देता हूँ; इसलिये उस देश को अपने अधिकार में लेना आरम्भ करो, और उस राजा से युद्ध छेड़ दो।
- Leviticus 27:28–29 लैव्यव्यवस्था 27:28–29परन्तु अपनी सारी वस्तुओं में से जो कुछ कोई यहोवा के लिये अर्पण करे, चाहे मनुष्य हो चाहे पशु, चाहे उसकी निज भूमि का खेत हो, ऐसी कोई अर्पण की हुई वस्तु न तो बेची जाए और न छुड़ाई जाए; जो कुछ अर्पण किया जाए वह यहोवा के लिये परमपवित्र ठहरे। मनुष्यों में से जो कोई अर्पण किया जाए, वह छुड़ाया न जाए; निश्चय वह मार डाला जाए॥
- Deuteronomy 20:16–18 व्यवस्थाविवरण 20:16–18परन्तु जो नगर इन लोगों के हैं, जिनका अधिकारी तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को ठहराने पर है, उन में से किसी प्राणी को जीवित न रख छोड़ना, परन्तु उनको अवश्य सत्यानाश करना, अर्थात् हित्तियों, एमोरियों, कनानियों, परिज्जियों, हिव्वियों, और यबूसियों को, जैसे कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी है; ऐसा न हो कि जितने घिनौने काम वे अपने देवताओं की सेवा में करते आए हैं वैसा ही करना तुम्हें भी सिखाएं, और तुम अपने परमेश्वर यहोवा के विरूद्ध पाप करने लगो।।
- Joshua 11:14 यहोशू 11:14और इन नगरों के पशु और इनकी सारी लूट को इस्राएलियों ने अपना कर लिया; परन्तु मनुष्यों को उन्हों ने तलवार से मार डाला, यहां तक उनको सत्यानाश कर डाला कि एक भी प्राणी को जीवित नहीं छोड़ा गया।
- Deuteronomy 3:2 व्यवस्थाविवरण 3:2तब यहोवा ने मुझ से कहा, उस से मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में किए देता हूँ; और जैसा तू ने हेशबोन के निवासी एमोरियों के राजा सीहोन से किया है वैसा ही उस से भी करना।
- Numbers 21:2 गिनती 21:2तब इस्त्राएलियों ने यहोवा से यह कहकर मन्नत मानी, कि यदि तू सचमुच उन लोगों को हमारे वश में कर दे, तो हम उनके नगरों को सत्यनाश कर देंगे।
- Psalm 136:19–21 भजन संहिता 136:19–21एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करूणा सदा की है। और बाशान के राजा ओग को घात किया, उसकी करूणा सदा की है। और उनके देश को भाग होने के लिये, उसकी करूणा सदा की है।