Deuteronomy · chapter 33 · verse 20
Deuteronomy 33:20 in Hindi
फिर गाद के विषय में उस ने कहा, धन्य वह है जो गाद को बढ़ाता है! गाद तो सिंहनी के समान रहता है, और बांह को, वरन सिर के चांद तक को फाड़ डालता है।।
Phir gaad ke vishay mem us ne kahaa, dhany vah hai jo gaad ko badhaataa hai! Gaad to sinhanee ke samaan rahataa hai, aur baanh ko, varan sir ke chaand tak ko phaad daalataa hai..
Deuteronomy 33:20 in English
- King James Version (KJV)
- And of Gad he said, Blessed [be] he that enlargeth Gad: he dwelleth as a lion, and teareth the arm with the crown of the head.
- World English Bible (WEB)
- About Gad he said, “He who enlarges Gad is blessed. He dwells as a lioness, and tears the arm and the crown of the head.
- American Standard Version (ASV)
- And of Gad he said, Blessed be he that enlargeth Gad: He dwelleth as a lioness, And teareth the arm, yea, the crown of the head.
- Bible in Basic English (BBE)
- Of Gad he said, A blessing be on him who makes wide the limits of Gad: he takes his rest like a she-lion, taking for himself the arm and the crown of the head.
- Darby Translation (DBY)
- And of Gad he said, Blessed be he that enlargeth Gad! As a lion doth he dwell, and teareth the arm, even the top of the head.
- Webster's Bible (WBS)
- And of Gad he said: Blessed [be] he that enlargeth Gad: he dwelleth as a lion, and teareth the arm with the crown of the head.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And of Gad he said: — Blessed of the Enlarger [is] Gad, As a lioness he doth tabernacle, And hath torn the arm — also the crown!
Read in context
- 18फिर जबूलून के विषय में उस ने कहा, हे जबूलून, तू बाहर निकलते समय, और हे इस्साकार, तू अपने डेरों में आनन्द करे।।
- 19वे देश देश के लोगों को पहाड़ पर बुलाएंगे; वे वहां धर्मयज्ञ करेंगे; क्योंकि वे समुद्र का धन, और बालू के छिपे हुए अनमोल पदार्थ से लाभ उठाएंगे।।
- 20फिर गाद के विषय में उस ने कहा, धन्य वह है जो गाद को बढ़ाता है! गाद तो सिंहनी के समान रहता है, और बांह को, वरन सिर के चांद तक को फाड़ डालता है।।
- 21और उस ने पहिला अंश तो अपने लिये चुन लिया, क्योंकि वहां रईस के योग्य भाग रखा हुआ था; तब उस ने प्रजा के मुख्य मुख्य पुरूषों के संग आकर यहोवा का ठहराया हुआ धर्म, और इस्राएल के साथ होकर उसके नियम का प्रतिपालन किया।।
- 22फिर दान के विषय में उस ने कहा, दान तो बाशान से कूदनेवाला सिंह का बच्चा है।।
Cross references
- 1 Chronicles 12:8–14 1 इतिहास 12:8–14फिर जब दाऊद जंबल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युठ्ठ विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लानेवाले थे, और उनके मुह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़नेवाले थे, ये और गादियों से अलग होकर उसके पास आए। अर्थात् मुख्य तो एजेर, दूसरा ओबद्याह, तीसरा एलीआब। चौथा मिश्मन्ना, पांचपां यिर्मयाह। छठा अत्तै, सातवां एलीएल। आठवां योहानान, नौवां एलजाबाद। दसवां यिर्मयाह और ग्यारहवां मकबन्नै था। ये गादी मुख्य योठ्ठा थे, उन में से जो सब से छोटा था वह तो एक सौ के ऊपर, और जो सब से बड़ा था, वह हजार के ऊपर था।
- Genesis 49:19 उत्पत्ति 49:19गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा।।
- Psalm 18:19 भजन संहिता 18:19और उस ने मुझे निकालकर चौड़े स्थान में पहुंचाया, उस ने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझ से प्रसन्न था।
- Joshua 13:24–28 यहोशू 13:24–28फिर मूसा ने गाद के गोत्रियों को भी कुलों के अनुसार उनका निज भाग करके बांट दिया। तब यह ठहरा, अर्थात् याजेर आदि गिलाद के सारे नगर, और रब्बा के साम्हने के अरोएर तक अम्मोनियों का आधा देश, और हेशबोन से रामतमिस्पे और बतोनीम तक, और महनैम से दबीर के सिवाने तक, और तराई में बेथारम, बेनिम्रा, सुक्कोत, और सापोन, और हेश्बोन के राजा सीहोन के राज्य के बचे हुए भाग, और किन्नेरेत नाम ताल के सिरे तक, यरदन के पूर्व की ओर का वह देश जिसका सिवाना यरदन है। गादियों का भाग उनके कुलों के अनुसार नगरों और गांवों समेत यही ठहरा।।
- 1 Chronicles 4:10 1 इतिहास 4:10और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, कि भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उस से पीड़ित त होता! और जो कुछ उस ने मांगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।
- Joshua 13:10 यहोशू 13:10और अम्मोनियों के सिवाने तक हेशबोत में विराजनेवाले एमोरियों के राजा सीहोन के सारे नगर;
- Micah 5:8 मीका 5:8और याकूब के बचे हुए लोग जातियों में और देश देश के लोगों के बीच ऐसे होंगे जैसे वनपशुओं में सिंह, वा भेड़- बकरियों के झुण्डों में जवान सिंह होता है, क्योंकि जब वह उनके बीच में से जाए, तो लताड़ता और फाड़ता जाएगा, और कोई बचा न सकेगा।
- Joshua 13:8 यहोशू 13:8इसके साथ रूबेनियों और गादियों को तो वह भाग मिल चुका था, जिसे मूसा ने उन्हें यरदन के पूर्व की ओर दिया था, क्योंकि यहोवा के दास मूसा ने उन्हीं को दिया था,
- 1 Chronicles 5:18–21 1 इतिहास 5:18–21रूबेनियों, गादियों और मनश्शें के आधे गोत्रा के योठ्ठा जो ढाल बान्धने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युठ्ठ करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हजार सात सौ साठ थे, जो युठ्ठ में जाने के योग्य थे। इन्हों ने हग्रियों और यतूर नापीश और नोदाब से युठ्ठ किया था। उनके विरूद्ध इनको सहायता मिली, और अग्री उन सब समेत जो उनके साथ थे उनके हाथ में कर दिए गए, क्योंकि युठ्ठ में इन्हों ने परमेश्वर की दोहाई दी थी और उस ने उनकी बिनती इस कारण सुनी, कि इन्हों ने उस पर भरोसा रखा था। और इन्हों ने उनके पशु हर लिए, अर्थात् ऊंट तो पचास हजार, भेड़- बकरी अढ़ाई लाख, गदहे दो हजार, और मनुष्य एक लाख बन्धुए करके ले गए।
- Psalm 18:36 भजन संहिता 18:36तू ने मेरे पैरों के लिये स्थान चौड़ा कर दिया, और मेरे पैर नहीं फिसले।
- Genesis 9:26–27 उत्पत्ति 9:26–27फिर उस ने कहा, शेम का परमेश्वर यहोवा धन्य है, और कनान शेम का दास होवे। परमेश्वर येपेत के वंश को फैलाए; और वह शेम के तम्बुओं मे बसे, और कनान उसका दास होवे।
- 1 Chronicles 12:37–38 1 इतिहास 12:37–38और यरदन पार रहनेवाले रूबेनी, गादी और मनश्शे के आधे गोत्रियों में से युठ्ठ के सब प्रकार के हथियार लिए हुए एक लाख बीस हजार आए। ये सब युठ्ठ के लिये पांति बान्धनेवाले दाऊद को सारे इस्राएल का राजा बनाने के लिये हेब्रोन में सच्चे मन से आए, और और सब इस्राएली भी दाऊद को राजा बनाने के लिये सहमत थे।