Ephesians · chapter 5 · verse 22
Ephesians 5:22 in Hindi
हे पत्नियों, अपने अपने पति के ऐसे अधीन रहो, जैसे प्रभु के।
He patniyom, apane apane pati ke aise adheen raho, jaise prabhu ke.
Ephesians 5:22 in English
- King James Version (KJV)
- Wives, submit yourselves unto your own husbands, as unto the Lord.
- World English Bible (WEB)
- Wives, be subject to your own husbands, as to the Lord.
- American Standard Version (ASV)
- Wives, [be in subjection] unto your own husbands, as unto the Lord.
- Bible in Basic English (BBE)
- Wives, be under the authority of your husbands, as of the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- Wives, [submit yourselves] to your own husbands, as to the Lord,
- Webster's Bible (WBS)
- Wives, submit yourselves to your own husbands, as to the Lord.
- Young's Literal Translation (YLT)
- The wives! to your own husbands subject yourselves, as to the Lord,
Read in context
- 20और सदा सब बातों के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो।
- 21और मसीह के भय से एक दूसरे के आधीन रहो।।
- 22हे पत्नियों, अपने अपने पति के ऐसे अधीन रहो, जैसे प्रभु के।
- 23क्योंकि पति पत्नी का सिर है जैसे कि मसीह कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है।
- 24पर जैसे कलीसिया मसही के आधीन है, वैसे ही पत्नियां भी हर बात में अपने अपने पति के आधीन रहें।
Cross references
- 1 Peter 3:1–6 1 पतरस 3:1–6हे पत्नियों, तुम भी अपने पति के आधीन रहो। इसलिये कि यदि इन में से कोई ऐसे हो जो वचन को न मानते हों, तौभी तुम्हारे भय सहित पवित्रा चालचलन को देखकर बिना वचन के अपनी अपनी पत्नी के चालचलन के द्वारा खिंच जाएं। और तुम्हारा सिंगार, दिखावटी न हो, अर्थात् बाल गूंथने, और सोने के गहने, या भांति भांति के कपड़े पहिनना। बरन तुम्हारा छिपा हुआ और गुप्त मनुष्यत्व, नम्रता और मन की दीनता की अविनाशी सजावट से सुसज्जित रहे, क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में इसका मूल्य बड़ा है। और पूर्वकाल में पवित्रा स्त्रियां भी, जो परमेश्वर पर आशा रखती थीं, अपने आप को इसी रीति से संवारती और अपने अपने पति के आधीन रहती थीं। जैसे सारा इब्राहीम की आज्ञा में रहती और उसे स्वामी कहती थी: सो तुम भी यदि भलाई करो, और किसी प्रकार के भय से भयभीत न हो तो उस की बेंटियां ठहरोगी।।
- Titus 2:5 तीतुस 2:5और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने अपने पति के आधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।
- Genesis 3:16 उत्पत्ति 3:16फिर स्त्री से उस ने कहा, मै तेरी पीड़ा और तेरे गर्भवती होने के दु:ख को बहुत बढ़ाऊंगा; तू पीड़ित होकर बालक उत्पन्न करेगी; और तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा।
- Esther 1:20 एस्तेर 1:20और जब राजा की यह आज्ञा उसके सारे राज्य में सुनाई जाएगी, तब सब पत्नियां छोटे, बड़े, अपने अपने पति का आदरमान करती रहेंगी।
- 1 Timothy 2:11–12 1 तीमुथियुस 2:11–12और स्त्री को चुपचाप पूरी आधीनता में सीखना चाहिए। और मैं कहता हूं, कि स्त्री न उपदेश करे, और न पुरूष पर आज्ञा चलाए, परन्तु चुपचाप रहे।
- Esther 1:16–18 एस्तेर 1:16–18तब ममूकान ने राजा और हाकिमों की उपस्थिति में उत्तर दिया, रानी वशती ने जो अनुचित काम किया है, वह न केवल राजा से परन्तु सब हाकिमों से और उन सब देशों के लोगों से भी जो राजा क्षयर्ष के सब प्रान्तों में रहते हैं। क्योंकि रानी के इस काम की चर्चा सब स्त्रियों में होगी और जब यह कहा जाएगा, कि राजा क्षयर्ष ने रानी वशती को अपने साम्हने ले आने की आज्ञा दी परन्तु वह न आई, तब वे भी अपने अपने पति को तुच्छ जानने लगेंगी। और आज के दिन फ़ारसी और मादी हाकिमों की स्त्रियां जिन्हों ने रानी की यह बात सुनी है तो वे भी राजा के सब हाकिमों से ऐसा ही कहने लगेंगी; इस प्रकार बहुत ही घृणा और क्रोध उत्पन्न होगा।
- 1 Corinthians 14:34 1 कुरिन्थियों 14:34स्त्रियां कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की आज्ञा नहीं, परन्तु आधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।