Genesis · chapter 10 · verse 5
Genesis 10:5 in Hindi
इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।।
Inake vansh anyajaatiyom ke dveepom ke deshom mem aise bant gae, ki ve bhinn bhinn bhaashaaom, kulom, aur jaatiyom ke anusaar alag alag ho gae..
Genesis 10:5 in English
- King James Version (KJV)
- By these were the isles of the Gentiles divided in their lands; every one after his tongue, after their families, in their nations.
- World English Bible (WEB)
- Of these were the islands of the nations divided in their lands, everyone after his language, after their families, in their nations.
- American Standard Version (ASV)
- Of these were the isles of the nations divided in their lands, every one after his tongue, after their families, in their nations.
- Bible in Basic English (BBE)
- From these came the nations of the sea-lands, with their different families and languages.
- Darby Translation (DBY)
- From these came the distribution of the isles of the nations, according to their lands, every one after his tongue, after their families, in their nations.
- Webster's Bible (WBS)
- By these were the isles of the Gentiles divided in their lands; every one after his tongue, after their families, in their nations.
- Young's Literal Translation (YLT)
- By these have the isles of the nations been parted in their lands, each by his tongue, by their families, in their nations.
Read in context
- 3और गोमेर के पुत्रा: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।
- 4और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।
- 5इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।।
- 6फिर हाम के पुत्रा: कूश, और मि, और फूत और कनान हुए।
- 7और कूश के पुत्रा सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए: और रामा के पुत्रा शबा और ददान हुए।
Cross references
- Zephaniah 2:11 सपन्याह 2:11यहोवा उनको डरावना दिखाई देगा, वह पृथ्वी भर के देवताओं को भूखों मार डालेगा, और अन्यजातियों के सब द्वीपों के निवासी अपने अपने स्थान से उसको दण्डवत् करेंगे।।
- Isaiah 42:4 यशायाह 42:4वह न थकेगा और न हियाव छोड़ेगा जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे; और द्वीपों के लोग उसकी व्यवस्था की बाट जाहेंगे।।
- Jeremiah 2:10 यिर्मयाह 2:10कित्तियों के द्वीपों में पार जाकर देखो, या केदार में दूत भेजकर भली भांति विचार करो और देखो; देखो, कि ऐसा काम कहीं और भी हुआ है? क्या किसी जाति ने अपने देवताओं को बदल दिया जो परमेश्वर भी नहीं हैं?
- Genesis 10:20 उत्पत्ति 10:20हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।।
- Jeremiah 25:22 यिर्मयाह 25:22और सीदोन के सब राजाओं को, और समुद्र पार के देशों के राजाओं को;
- Isaiah 49:1 यशायाह 49:1हे द्वीपो, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर दूर के राज्यों के लागों, ध्यान लगाकर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उस ने मेरा नाम बताया।
- Isaiah 42:10 यशायाह 42:10हे समुद्र पर चलनेवालो, हे समुद्र के सब रहनेवालो, हे द्वीपो, तुम सब अपने रहनेवालो समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो।
- Isaiah 40:15 यशायाह 40:15देखो, जातियां तो डोल की एक बून्द वा पलड़ों पर की धूलि के तुल्य ठहरीं; देखो, वह द्वीपों को धूलि के किनकों सरीखे उठाता है।
- Isaiah 59:18 यशायाह 59:18उनके कर्मों के अनुसार वह उनको फल देगा, अपने द्रोहियों पर वह अपना क्रोध भड़काएगा और अपने शत्रुओं को उनकी कमाई देगा; वह द्वीपवासियों को भी उनकी कमाई भर देगा।
- Isaiah 51:5 यशायाह 51:5मेरा छुटकारा निकट है; मेरा उद्धार प्रगट हुआ है; मैं अपने भुजबल से देश देश के लोगों का न्याय करूंगा। द्वीप मेरी बाट जाहेंगे और मेरे भुजबल पर आशा रखेंगे।
- Isaiah 60:9 यशायाह 60:9निश्चय द्वीप मेरी ही बाट देखेंगे, पहिले तो तर्शीश के जहाज आएंगे, कि, मेरे पुत्रों को सोने चान्दी समेत तेरे परमेश्वर यहोवा अर्थात् इस्राएल के पवित्रा के नाम के निमित्त दूर से पहुंचाए, क्योंकि उस ने तुझे शोभायमान किया है।।
- Genesis 11:1–9 उत्पत्ति 11:1–9सारी पृथ्वी पर एक ही भाषा, और एक ही बोली थी। उस समय लोग पूर्व की और चलते चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उस में बस गए। तब वे आपस में कहने लगे, कि आओ; हम ईंटें बना बना के भली भंाति आग में पकाएं, और उन्हों ने पत्थर के स्थान में ईंट से, और चूने के स्थान में मिट्टी के गारे से काम लिया। फिर उन्हों ने कहा, आओ, हम एक नगर और एक गुम्मट बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बात करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें ऐसा न हो कि हम को सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े। जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब इन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया। और यहोवा ने कहा, मैं क्या देखता हूं, कि सब एक ही दल के हैं और भाषा भी उन सब की एक ही है, और उन्हों ने ऐसा ही काम भी आरम्भ किया; और अब जितना वे करने का यत्न करेंगे, उस में से कुछ उनके लिये अनहोना न होगा। इसलिये आओ, हम उतर के उनकी भाषा में बड़ी गड़बड़ी डालें, कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ सकें। इस प्रकार यहोवा ने उनको, वहां से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया; और उन्हों ने उस नगर का बनाना छोड़ दिया। इस कारण उस नगर को नाम बाबुल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, सो यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया।।