Isaiah · chapter 42 · verse 10
Isaiah 42:10 in Hindi
हे समुद्र पर चलनेवालो, हे समुद्र के सब रहनेवालो, हे द्वीपो, तुम सब अपने रहनेवालो समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो।
He samudr par chalanevaalo, he samudr ke sab rahanevaalo, he dveepo, tum sab apane rahanevaalo samet yahovaa ke liye nayaa geet gaao aur pruthvee kee chhor se usakee stuti karo.
Isaiah 42:10 in English
- King James Version (KJV)
- Sing unto the LORD a new song, [and] his praise from the end of the earth, ye that go down to the sea, and all that is therein; the isles, and the inhabitants thereof.
- World English Bible (WEB)
- Sing to the LORD a new song, and his praise from the end of the earth, you who go down to the sea, and all that is therein, the islands and their inhabitants.
- American Standard Version (ASV)
- Sing unto Jehovah a new song, and his praise from the end of the earth; ye that go down to the sea, and all that is therein, the isles, and the inhabitants thereof.
- Bible in Basic English (BBE)
- Make a new song to the Lord, and let his praise be sounded from the end of the earth; you who go down to the sea, and everything in it, the sea-lands and their people.
- Darby Translation (DBY)
- Sing unto Jehovah a new song, his praise from the end of the earth, ye that go down to the sea, and all that is therein, the isles and their inhabitants.
- Webster's Bible (WBS)
- Sing to the LORD a new song, [and] his praise from the end of the earth, ye that go down to the sea, and all that is in it; the isles, and their inhabitants.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Sing to Jehovah a new song, His praise from the end of the earth, Ye who are going down to the sea, and its fulness, Isles, and their inhabitants.
Read in context
- 8मैं यहोवा हूं, मेरा नाम यही है; अपनी महिमा मैं दूसरे को न दूंगा और जो स्तुति मेरे योग्य है वह खुदी हुई मूरतों को न दूंगा।
- 9देखो, पहिली बातें तो हो चुकी हैें, अब मैं नई बातें बताता हूं; उनके होने से पहिले मैं तुम को सुनाता हूं।।
- 10हे समुद्र पर चलनेवालो, हे समुद्र के सब रहनेवालो, हे द्वीपो, तुम सब अपने रहनेवालो समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो।
- 11जंगल और उस में की बस्तियां और केदार के बसे हुए गांव जयजयकार करें; सेला के रहनेवाले जयजयकार करें, वे पहाड़ों की चोटियों पर से ऊंचे शब्द से ललकारें।
- 12वे यहोवा की महिमा प्रगट करें और द्वीपों में उसका गुणानुवाद करें।
Cross references
- Psalm 33:3 भजन संहिता 33:3उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ।।
- Psalm 40:3 भजन संहिता 40:3और उस ने मुझे एक नया गीत सिखाया जो हमारे परमेश्वर की स्तुति का है। बहुतेरे यह देखकर डरेंगे, और यहोवा पर भरोसा रखेंगे।।
- Romans 15:9–11 रोमियों 15:9–11और अन्यजाति भी दया के कारण परमेश्वर की बड़ाई करें, जैसा लिखा है, कि इसलिये मैं जाति जाति में तेरा धन्यवाद करूंगा, और तेरे नाम के भजन गाऊंगा। फिर कहा है, हे जाति जाति के सब लोगों, उस की प्रजा के साथ आनन्द करो। और फिर हे जाति जाति के सब लागो, प्रभु की स्तुति करो; और हे राज्य राज्य के सब लोगो; उसे सराहो।
- Isaiah 42:4 यशायाह 42:4वह न थकेगा और न हियाव छोड़ेगा जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे; और द्वीपों के लोग उसकी व्यवस्था की बाट जाहेंगे।।
- Psalm 98:1–4 भजन संहिता 98:1–4यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उस ने आश्चर्यकर्म किए है! उसके दहिने हाथ और पवित्रा भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है! यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उस ने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है। उस ने इस्राएल के घराने पर की अपनी करूणा और सच्चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है।। हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ!
- Isaiah 49:13 यशायाह 49:13हे आकाश, जयजयकार कर, हे पृथ्वी, मगन हो; हे पहाड़ों, गला खोलकर जयजयकार करो! क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है और अपने दीन लोगों पर दया की है।।
- Revelation 5:9 प्रकाशितवाक्य 5:9और वे यह नया गीत गाने लगे, कि तू इस पुस्तक के लेने, और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है; क्योंकि तू ने वध होकर अपने लोहू से हर एक कुल, और भाषा, और लोग, और जाति में से परमेश्वर के लिये लोगों को मोल लिया है।
- Psalm 96:11 भजन संहिता 96:11आकाश आनन्द करे, और पृथ्वी मगन हो; समुद्र और उस में की सब वस्तुएं गरज उठें;
- Psalm 117:1–2 भजन संहिता 117:1–2हे जाति जाति के सब लोगों यहोवा की स्तुति करो! हे राज्य राज्य के सब लोगो, उसकी प्रशंसा करो! क्योंकि उसकी करूणा हमारे ऊपर प्रबल हुई है; और यहोवा की सच्चाई सदा की है याह की स्तुति करो!
- Isaiah 60:9 यशायाह 60:9निश्चय द्वीप मेरी ही बाट देखेंगे, पहिले तो तर्शीश के जहाज आएंगे, कि, मेरे पुत्रों को सोने चान्दी समेत तेरे परमेश्वर यहोवा अर्थात् इस्राएल के पवित्रा के नाम के निमित्त दूर से पहुंचाए, क्योंकि उस ने तुझे शोभायमान किया है।।
- Psalm 150:6 भजन संहिता 150:6जिते प्राणी हैं सब के सब याह की स्तुति करें! याह की स्तुति करो!
- Isaiah 24:14–16 यशायाह 24:14–16वे लोग गला खोलकर जयजयकार करेंगे, और यहोवा के महात्म्य को देखकर समुद्र से ललकारेंगे। इस कारण पूर्व में यहोवा की महिमा करो, और समुद्र के द्वीपों में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम का गुणानुवाद करो। पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैं ने कहा, हाय, हाय! मैं नाश हो गया, नाश! क्योंकि विश्वासघाती विश्वासघात करते, वे बड़ा ही विश्वासघात करते हैं।।