Genesis · chapter 12 · verse 18
Genesis 12:18 in Hindi
सो फिरौन ने अब्राम को बुलवाकर कहा, तू ने मुझ से क्या किया है? तू ने मुझे क्यों नहीं बताया कि वह तेरी पत्नी है?
So phiraun ne abraam ko bulavaakar kahaa, too ne mujh se kyaa kiyaa hai? Too ne mujhe kyom naheem bataayaa ki vah teree patnee hai?
Genesis 12:18 in English
- King James Version (KJV)
- And Pharaoh called Abram, and said, What [is] this [that] thou hast done unto me? why didst thou not tell me that she [was] thy wife?
- World English Bible (WEB)
- Pharaoh called Abram and said, “What is this that you have done to me? Why didn’t you tell me that she was your wife?
- American Standard Version (ASV)
- And Pharaoh called Abram, and said, What is this that thou hast done unto me? why didst thou not tell me that she was thy wife?
- Bible in Basic English (BBE)
- Then Pharaoh sent for Abram, and said, What have you done to me? why did you not say that she was your wife?
- Darby Translation (DBY)
- And Pharaoh called Abram, and said, What is this thou hast done to me? Why didst thou not tell me that she was thy wife?
- Webster's Bible (WBS)
- And Pharaoh called Abram, and said, What [is] this [that] thou hast done to me? why didst thou not tell me that she [is] thy wife?
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Pharaoh calleth for Abram, and saith, 'What [is] this thou hast done to me? why hast thou not declared to me that she [is] thy wife?
Read in context
- 16और उस ने उसके कारण अब्राम की भलाई की; सो उसको भेड़- बकरी, गाय- बैल, दास- दासियां, गदहे- गदहियां, और ऊंट मिले।
- 17तब यहोवा ने फिरौन और उसके घराने पर, अब्राम की पत्नी सारै के कारण बड़ी बड़ी विपत्तियां डालीं।
- 18सो फिरौन ने अब्राम को बुलवाकर कहा, तू ने मुझ से क्या किया है? तू ने मुझे क्यों नहीं बताया कि वह तेरी पत्नी है?
- 19तू ने क्यों कहा, कि वह तेरी बहिन है? मैं ने उसे अपनी ही पत्नी बनाने के लिये लिया; परन्तु अब अपनी पत्नी को लेकर यहां से चला जा।
- 20और फिरौन ने अपने आदमियों को उसके विषय में आज्ञा दी और उन्हों ने उसको और उसकी पत्नी को, सब सम्पत्ति समेत जो उसका था, विदा कर दिया।।
Cross references
- Genesis 20:9–10 उत्पत्ति 20:9–10तब अबीमेलेक ने इब्राहीम को बुलवाकर कहा, तू ने हम से यह क्या किया है? और मैं ने तेरा क्या बिगाड़ा था, कि तू ने मेरे और मेरे राज्य के ऊपर ऐसा बड़ा पाप डाल दिया है? तू ने मुझ से वह काम किया है जो उचित न था। फिर अबीमेलेक ने इब्राहीम से पूछा, तू ने क्या समझकर ऐसा काम किया?
- Genesis 26:9–11 उत्पत्ति 26:9–11तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलवाकर कहा, वह तो निश्चय तेरी पत्नी है; फिर तू ने क्योंकर उसको अपनी बहिन कहा? इसहाक ने उत्तर दिया, मैं ने सोचा था, कि ऐसा न हो कि उसके कारण मेरी मृत्यु हो। अबीमेलेक ने कहा, तू ने हम से यह क्या किया? ऐसे तो प्रजा में से कोई तेरी पत्नी के साथ सहज से कुकर्म कर सकता, और तू हम को पाप में फंसाता। और अबीमेलेक ने अपनी सारी प्रजा को आज्ञा दी, कि जो कोई उस पुरूष को वा उस स्त्री को छूएगा, सो निश्चय मार डाला जाएगा।
- Proverbs 21:1 नीतिवचन 21:1राजा का मन नालियों के जल की नाई यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उसको फेर देता है।
- 1 Samuel 14:43 1 शमूएल 14:43तब शाऊल ने योनातान से कहा, मुझे बता, कि तू ने क्या किया है। योनातान ने बताया, और उस से कहा, मैं ने अपने हाथ की छड़ी की नोक से थोड़ा सा मधु चख तो लिया है; और देख, मुझे मरना है।
- Genesis 3:13 उत्पत्ति 3:13तब यहोवा परमेश्वर ने स्त्री से कहा, तू ने यह क्या किया है? स्त्री ने कहा, सर्प ने मुझे बहका दिया तब मै ने खाया।
- Genesis 31:26 उत्पत्ति 31:26तब लाबान याकूब से कहने लगा, तू ने यह क्या किया, कि मेरे पास से चोरी से चला आया, और मेरी बेटियों को ऐसा ले आया, जैसा कोई तलवार के बल से बन्दी बनाए गए?
- Exodus 32:21 निर्गमन 32:21तब मूसा हारून से कहने लगा, उन लोगों ने तुझ से क्या किया कि तू ने उनको इतने बड़े पाप में फंसाया?
- Genesis 44:15 उत्पत्ति 44:15यूसुफ ने उन से कहा, तुम लोगों ने यह कैसा काम किया है? क्या तुम न जानते थे, कि मुझ सा मनुष्य शकुन विचार सकता है?
- Genesis 4:10 उत्पत्ति 4:10उस ने कहा, तू ने क्या किया है? तेरे भाई का लोहू भूमि में से मेरी ओर चिल्लाकर मेरी दोहाई दे रहा है!
- Joshua 7:19 यहोशू 7:19तब यहोशू आकान से कहने लगा, हे मेरे बेटे, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का आदर कर, और उसके आगे अंगीकार कर; और जो कुछ तू ने किया है वह मुझ को बता दे, और मुझ से कुछ मत छिपा।