Genesis · chapter 18 · verse 11
Genesis 18:11 in Hindi
इब्राहीम और सारा दोनो बहुत बूढ़े थे; और सारा का स्त्रीधर्म बन्द हो गया था
Ibraaheem aur saaraa dono bahut boodhe the; aur saaraa kaa streedharm band ho gayaa thaa
Genesis 18:11 in English
- King James Version (KJV)
- Now Abraham and Sarah [were] old [and] well stricken in age; [and] it ceased to be with Sarah after the manner of women.
- World English Bible (WEB)
- Now Abraham and Sarah were old, well advanced in age. Sarah had passed the age of childbearing.
- American Standard Version (ASV)
- Now Abraham and Sarah were old, [and] well stricken in age; it had ceased to be with Sarah after the manner of women.
- Bible in Basic English (BBE)
- Now Abraham and Sarah were very old, and Sarah was past the time for giving birth.
- Darby Translation (DBY)
- Now Abraham and Sarah were old [and] advanced in age: it had ceased to be with Sarah after the manner of women.
- Webster's Bible (WBS)
- Now Abraham and Sarah [were] old [and] far advanced in age; [and] it ceased to be with Sarah after the manner of women.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Sarah is hearkening at the opening of the tent, which is behind him;
Read in context
- 9उन्हों ने उस से पूछा, तेरी पत्नी सारा कहां है? उस ने कहा, वह तो तम्बू में है।
- 10उस ने कहा मैं वसन्त ऋतु में निश्चय तेरे पास फिर आऊंगा; और तब तेरी पत्नी सारा के एक पुत्रा उत्पन्न होगा। और सारा तम्बू के द्वार पर जो इब्राहीम के पीछे था सुन रही थी।
- 11इब्राहीम और सारा दोनो बहुत बूढ़े थे; और सारा का स्त्रीधर्म बन्द हो गया था
- 12सो सारा मन में हंस कर कहने लगी, मैं तो बूढ़ी हूं, और मेरा पति भी बूढ़ा है, तो क्या मुझे यह सुख होगा?
- 13तब यहोवा ने इब्राहीम से कहा, सारा यह कहकर कयों हंसी, कि क्या मेरे, जो ऐसी बुढ़िया हो गई हूं, सचमुच एक पुत्रा उत्पन्न होगा?
Cross references
- Genesis 17:17 उत्पत्ति 17:17तब इब्राहीम मुंह के बल गिर पड़ा और हंसा, और अपने मन ही मन कहने लगा, क्या सौ वर्ष के पुरूष के भी सन्तान होगा और क्या सारा जो नब्बे वर्ष की है पुत्रा जनेगी?
- Hebrews 11:11–12 इब्रानियों 11:11–12विश्वास से सारा ने आप बूढ़ी होने पर भी गर्भ धारण करने की सामर्थ पाई; क्योंकि उस ने प्रतिज्ञा करनेवाले को सच्चा जाना था। इस कारण एक ही जन से जो मरा हुआ सा था, आकाश के तारों और समुद्र के तीर के बालू की नाईं, अनगिनित वंश उत्पन्न हुआ।।
- Luke 1:36 लूका 1:36और देख, और तेरी कुटुम्बिनी इलीशिबा के भी बुढ़ापे में पुत्रा होनेवाला है, यह उसका, जो बांझ कहलाती थी छठवां महीना है।
- Romans 4:18–21 रोमियों 4:18–21उस ने निराशा में भी आशा रखकर विश्वास किया, इसलिये कि उस वचन के अनुसार कि तेरा वंश ऐसा होगा वह बहुत सी जातियों का पिता हो। और वह जो एक सौ वर्ष का था, अपने मरे हुए से शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई की सी दशा जानकर भी विश्वास में निर्बल न हुआ। और न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ होकर परमेश्वर की महिमा की। और निश्चय जाना, कि जिस बात की उस ने प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरी करने को भी सामर्थी है।
- Hebrews 11:19 इब्रानियों 11:19क्योंकि उस ने विचार किया, कि परमेश्वर सामर्थी है, कि मरे हुओं में से जिलाए, सो उन्हीं में से दृष्टान्त की रीति पर वह उसे फिर मिला।
- Luke 1:18 लूका 1:18जकरयाह ने स्वर्गदूत से पूछा; यह मैं कैसे जानूं? क्योंकि मैं तो बूढ़ा हूं; और मेरी पत्नी भी बूढ़ी हो गई है।
- Genesis 17:24 उत्पत्ति 17:24जब इब्राहीम की खलड़ी का खतना हुआ तब वह निन्नानवे वर्ष का था।
- Leviticus 15:19 लैव्यव्यवस्था 15:19फिर जब कोई स्त्री ऋतुमती रहे, तो वह सात दिन तक अशुद्ध ठहरी रहे, और जो कोई उसको छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।
- Luke 1:7 लूका 1:7क्योंकि इलीशिबा बांझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे।।
- Genesis 31:35 उत्पत्ति 31:35राहेल ने अपने पिता से कहा, हे मेरे प्रभु; इस से अप्रसन्न न हो, कि मैं तेरे साम्हने नहीं उठी; क्योंकि मैं स्त्रीधर्म से हूं। सो उसके ढूंढ़ ढांढ़ करने पर भी गृहदेवता उसको न मिले।