Genesis · chapter 21 · verse 10
Genesis 21:10 in Hindi
सो इस कारण उस ने इब्राहीम से कहा, इस दासी को पुत्रा सहित बरबस निकाल दे: क्योंकि इस दासी का पुत्रा मेरे पुत्रा इसहाक के साथ भागी न होगा।
So is kaaran us ne ibraaheem se kahaa, is daasee ko putraa sahit barabas nikaal de: kyonki is daasee kaa putraa mere putraa isahaak ke saath bhaagee na hogaa.
Genesis 21:10 in English
- King James Version (KJV)
- Wherefore she said unto Abraham, Cast out this bondwoman and her son: for the son of this bondwoman shall not be heir with my son, [even] with Isaac.
- World English Bible (WEB)
- Therefore she said to Abraham, “Cast out this servant and her son! For the son of this servant will not be heir with my son, Isaac.”
- American Standard Version (ASV)
- Wherefore she said unto Abraham, Cast out this handmaid and her son: for the son of this handmaid shall not be heir with my son, even with Isaac.
- Bible in Basic English (BBE)
- So she said to Abraham, Send away that woman and her son: for the son of that woman is not to have a part in the heritage with my son Isaac.
- Darby Translation (DBY)
- And she said to Abraham, Cast out this handmaid and her son; for the son of this handmaid shall not inherit with my son — with Isaac.
- Webster's Bible (WBS)
- Wherefore, she said to Abraham, Cast out this bond-woman, and her son: for the son of this bond-woman shall not be heir with my son, [even] with Isaac.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and she saith to Abraham, 'Cast out this handmaid and her son; for the son of this handmaid hath no possession with my son — with Isaac.'
Read in context
- 8और वह लड़का बढ़ा और उसका दूध छुड़ाया गया: और इसहाक के दूध छुड़ाने के दिन इब्राहीम ने बड़ी जेवनार की।
- 9तब सारा को मिद्दी हाजिरा का पुत्रा, जो इब्राहीम से उत्पन्न हुआ था, हंसी करता हुआ देख पड़ा।
- 10सो इस कारण उस ने इब्राहीम से कहा, इस दासी को पुत्रा सहित बरबस निकाल दे: क्योंकि इस दासी का पुत्रा मेरे पुत्रा इसहाक के साथ भागी न होगा।
- 11यह बात इब्राहीम को अपने पुत्रा के कारण बुरी लगी।
- 12तब परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा।
Cross references
- John 8:35 यूहन्ना 8:35और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्रा सदा रहता है।
- Galatians 4:22–31 गलातियों 4:22–31यह लिखा है, कि इब्राहीम के दो पुत्रा हुए; एक दासी से, और एक स्वतंत्रा स्त्री से। परन्तु जो दासी से हुआ, वह शारीरिक रीति से जन्मा, और जो स्वतंत्रा स्त्री से हुआ, वह प्रतिज्ञा के अनुसार जन्मा। इन बातों में दृष्टान्त है, ये स्त्रियां मानों दो वाचाएं हैं, एक तो सीना पहाड़ की जिस से दास ही उत्पन्न होते हैं; और वह हाजिरा है। और हाजिरा मानो अरब का सीना पहाड़ है, और आधुनिक यरूशलेम उसे तुल्य है, क्योंकि वह अपने बालकों समेत दासत्व में है। पर ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्रा है, और वह हमारी माता है। क्योंकि लिखा है, कि हे बांझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर, तु जिस को पीड़ाएं नहीं उठतीं गला खोलकर जय जयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक है। हे भाइयो, हम इसहाक की नाईं प्रतिज्ञा की सन्तान हैं। और जैसा उस समय शरीर के अनुसार जन्मा हुआ आत्मा के अनुसार जन्मे हुए को सताता था, वैसा ही अब भी होता है। परन्तु पवित्रा शास्त्रा क्या कहता है? दासी और उसके पुत्रा को निकाल दे, क्योंकि दासी का पुत्रा स्वतंत्रा स्त्री के पुत्रा के साथ उत्तराधिकारी नहीं होगा। इसलिये हे भाइयों, हम दासी के नहीं परन्तु स्वतंत्रा स्त्री के सन्तान हैं।
- 1 John 2:19 1 यूहन्ना 2:19वे निकले तो हम ही में से, पर हम में के थे नहीं; क्योंकि यदि हम में के होते, तो हमारे साथ रहते, पर निकल इसलिये गए कि यह प्रगट हो कि वे सब हम में के नहीं हैं।
- Genesis 36:6–7 उत्पत्ति 36:6–7और एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे- बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़- बकरी, और गाय- बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उस ने कनान देश में संचय की थी, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया। क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी होकर रहते थे, उनकी समाई न रही।
- 1 Peter 1:4 1 पतरस 1:4अर्थात एक अविनाशी और निर्मल, और अजर मीरास के लिये।
- Genesis 25:19 उत्पत्ति 25:19इब्राहीम के पुत्रा इसहाक की वंशावली यह है: इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ।
- Matthew 8:11–12 मत्ती 8:11–12और मैं तुम से कहता हूं, कि बहुतेरे पूर्व और पश्चिम से आकर इब्राहीम और इसहाक और याकूब के साथ स्वर्ग के राज्य में बैठेंगे। परन्तु राज्य के सन्तान बाहर अन्धियारे में डाल दिए जाएंगे: वहां रोना और दांतों का पीसना होगा।
- Galatians 4:7 गलातियों 4:7इसलिये तू अब दास नहीं, परन्तु पुत्रा है; और जब पुत्रा हुआ, तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी हुआ।
- Galatians 3:18 गलातियों 3:18क्योंकि यदि मीरास व्यवस्था से मिली है, तो फिर प्रतिज्ञा से नहीं, परन्तु परमेश्वर ने इब्राहीम को प्रतिज्ञा के द्वारा दे दी है।
- Matthew 22:13 मत्ती 22:13तब राजा ने सेवकों से कहा, इस के हाथ पांव बान्धकर उसे बाहर अन्धियारे में डाल दो, वहां रोना, और दांत पीसना होगा।
- Genesis 17:21 उत्पत्ति 17:21परन्तु मैं अपनी वाचा इसहाक ही के साथ बान्धूंगा जो सारा से अगले वर्ष के इसी नियुक्त समय में उत्पन्न होगा।
- Genesis 22:10 उत्पत्ति 22:10और इब्राहीम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्रा को बलि करे।