Genesis · chapter 6 · verse 8
Genesis 6:8 in Hindi
परन्तु यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही।।
Parantu yahovaa ke anugrah kee drushti nooh par banee rahee..
Genesis 6:8 in English
- King James Version (KJV)
- But Noah found grace in the eyes of the LORD.
- World English Bible (WEB)
- But Noah found favor in the LORD’s eyes.
- American Standard Version (ASV)
- But Noah found favor in the eyes of Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- But Noah had grace in the eyes of God.
- Darby Translation (DBY)
- But Noah found favour in the eyes of Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- But Noah found grace in the eyes of the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Noah found grace in the eyes of Jehovah.
Read in context
- 6और यहोवा पृथ्वी पर मनुष्य को बनाने से पछताया, और वह मन में अति खेदित हुआ।
- 7तब यहोवा ने सोचा, कि मै मनुष्य को जिसकी मै ने सृष्टि की है पृथ्वी के ऊपर से मिटा दूंगा क्योंकि मैं उनके बनाने से पछताता हूं।
- 8परन्तु यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही।।
- 9नूह की वंशावली यह है। नूह धर्मी पुरूष और अपने समय के लोगों में खरा था, और नूह परमेश्वर ही के साथ साथ चलता रहा।
- 10और नूह से, शेम, और हाम, और येपेत नाम, तीन पुत्रा उत्पन्न हुए।
Cross references
- Genesis 19:19 उत्पत्ति 19:19देख, तेरे दास पर तेरी अनुग्रह की दृष्टि हुई है, और तू ने इस में बड़ी कृपा दिखाई, कि मेरे प्राण को बचाया है; पर मैं पहाड़ पर भाग नहीं सकता, कहीं ऐसा न हो, कि कोई विपत्ति मुझ पर आ पड़े, और मैं मर जाऊं:
- Hebrews 4:16 इब्रानियों 4:16इसलिये आओ, हम अनुग्रह के सिंहासन के निकट हियाव बान्धकर चलें, कि हम पर दया हो, और वह अनुग्रह पाएं, जो आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे।।
- Psalm 145:20 भजन संहिता 145:20यहोवा अपने सब प्रेमियों की तो रक्षा करता, परन्तु सब दुष्टों को सत्यानाश करता है।।
- Psalm 84:11 भजन संहिता 84:11क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह करेगा, और महिमा देगा; और जो लोग खरी चाल चलते हैं; उन से वह कोई अच्छा पदार्थ रख न छोड़ेगा।
- Luke 1:30 लूका 1:30स्वर्गदूत ने उस से कहा, हे मरियम; भयभीत न हो, क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है।
- 1 Corinthians 15:10 1 कुरिन्थियों 15:10परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआद्ध परनतु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।
- Acts 7:46 प्रेरितों के काम 7:46उस पर परमेश्वर ने अनुग्रह किया, सो उस ने बिनती की, कि मैं याकूब के परमेश्वर के लिये निवास स्थान ठहराऊं।
- Exodus 33:12–17 निर्गमन 33:12–17और मूसा ने यहोवा से कहा, सुन तू मुझ से कहता है, कि इन लोगों को ले चल; परन्तु यह नहीं बताया कि तू मेरे संग किसको भेजेगा। तौभी तू ने कहा है, कि तेरा नाम मेरे चित्त में बसा है, और तुझ पर मेरे अनुग्रह की दृष्टि है। और अब यदि मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि हो, तो मुझे अपनी गति समझा दे, जिस से जब मैं तेरा ज्ञान पाऊं तब तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे। फिर इसकी भी सुधि कर कि यह जाति तेरी प्रजा है। यहोवा ने कहा, मैं आप चलूंगा और तुझे विश्राम दूंगा। उस ने उस से कहा, यदि तू आप न चले, तो हमें यहां से आगे न ले जा। यह कैसे जाना जाए कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर और अपनी प्रजा पर है? क्या इस से नहीं कि तू हमारे संग संग चले, जिस से मैं और तेरी प्रजा के लोग पृथ्वी भर के सब लोगों से अलग ठहरें? यहोवा ने मूसा से कहा, मैं यह काम भी जिसकी चर्चा तू ने की है करूंगा; कयोंकि मेरे अनुग्रह की दृष्टि तुझ पर है, और तेरा नाम मेरे चित्त में बसा है।
- Titus 2:11 तीतुस 2:11क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह प्रगट है, जो सब मनुष्यों के उद्धार का कारण है।
- Proverbs 3:4 नीतिवचन 3:4और तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों का अनुग्रह पाएगा, तू अति बुद्धिमान होगा।।
- Romans 4:4 रोमियों 4:4काम करनेवाले की मजदूरी देना दान नहीं, परन्तु हक्क समझा जाता है।
- Proverbs 12:2 नीतिवचन 12:2भले मनुष्य से तो यहोवा प्रसन्न होता है, परन्तु बुरी युक्ति करनेवाले को वह दोषी ठहराता है।