Genesis · chapter 9 · verse 19
Genesis 9:19 in Hindi
नूह के तीन पुत्रा ये ही हैं, और इनका वंश सारी पृथ्वी पर फैल गया।
Nooh ke teen putraa ye hee haim, aur inakaa vansh saaree pruthvee par phail gayaa.
Genesis 9:19 in English
- King James Version (KJV)
- These [are] the three sons of Noah: and of them was the whole earth overspread.
- World English Bible (WEB)
- These three were the sons of Noah, and from these the whole earth was populated.
- American Standard Version (ASV)
- These three were the sons of Noah: and of these was the whole earth overspread.
- Bible in Basic English (BBE)
- These three were the sons of Noah and from them all the earth was peopled.
- Darby Translation (DBY)
- These three are the sons of Noah; and from these was [the population of] the whole earth spread abroad.
- Webster's Bible (WBS)
- These three [were] the sons of Noah: and from them was the whole earth overspread.
- Young's Literal Translation (YLT)
- These three [are] sons of Noah, and from these hath all the earth been overspread.
Read in context
- 17फिर परमेश्वर ने नूह से कहा जो वाचा मैं ने पृथ्वी भर के सब प्राणियों के साथ बान्धी है, उसका चिन्ह यही है।।
- 18नूह के जो पुत्रा जहाज़ में से निकले, वे शेम, हाम, और येपेत थे: और हाम तो कनान का पिता हुआ।
- 19नूह के तीन पुत्रा ये ही हैं, और इनका वंश सारी पृथ्वी पर फैल गया।
- 20और नूह किसानी करने लगा, और उस ने दाख की बारी लगाई।
- 21और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।
Cross references
- 1 Chronicles 1:4–28 1 इतिहास 1:4–28नूह, शेम, हाम और येपेत। येपेत के पुत्रा: गोमेर, मागोग, मादै, सावान, तूबल, मेशेक और तीरास हैं। और गोमेर के पुत्रा: अशकनज, दीपत और तोगर्मा हैं। और यावान के पुत्रा: एलीशा, तश श, और कित्ती और रोदानी लोग हैं। हाम के पुत्रा: कुश, मिस्र, पूत और कनान हैं। और कूश के पुत्रा: सबा, हबीला, सबाता, रामा और सब्तका हैं; और रामा के पुत्रा: शबा और ददान हैं। और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; मृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ। और मिस्र से लूदी, अनामी, लहावी, नप्तही। पत्रूसी, कसलूही ( वहां से पलिश्ती निकले ) और कप्तोरी उत्पन्न हुए। कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त। और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी। हिरवी, अक,सीनी। अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए। शेम के पुत्रा: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक हैं। और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ। और एबेर के दो पुत्रा उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बांटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था। और योक्तान से अल्मोदाद, शुलेप, हसर्मावेत, येरह। हदोराम, ऊजाल, दिक्ला। एबाल, अबीमाएल, शबा, ओपीर, हवीला और सोबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्रा हैं। शेम, अर्पक्षद, शेलह। एबेर, पेलेग, रू। सरूग, नाहोर, तेरह, अब्राम, वही इब्राहीम भी कहलाता है। इब्राहीम के पुत्रा इसहाक और इश्माएल हैं।
- Genesis 10:2–32 उत्पत्ति 10:2–32येपेत के पुत्रा: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए। और गोमेर के पुत्रा: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए। और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए। इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।। फिर हाम के पुत्रा: कूश, और मि, और फूत और कनान हुए। और कूश के पुत्रा सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए: और रामा के पुत्रा शबा और ददान हुए। और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है। वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला। और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ। उस देश से वह निकलकर अश्शूर् को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को, और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है। और मि के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही, और पत्रुसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों मे से तो पलिश्ती लोग निकले।। फिर कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ सीदोन, तब हित्त, और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी, हिव्वी, अर्की, सीनी, अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए: फिर कनानियों के कुल भी फैल गए। और कनानियों का सिवाना सीदोन से लेकर गरार के मार्ग से होकर अज्जा तक और फिर सदोम और अमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से होकर लाशा तक हुआ। हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।। फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरूष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्रा उत्पन्न हुए। शेम के पुत्रा: एलाम, अश्शूर्, अर्पक्षद्, लूद और आराम हुए। और आराम के पुत्रा: ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए। और अर्पक्षद् ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया। और एबेर के दो पुत्रा उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बंट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान है। और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह, यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला, ओबाल, अबीमाएल, शबा, ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया: ये ही सब योक्तान के पुत्रा हुए। इनके रहने का स्थान मेशा से लेकर सपारा जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ। शेम के पुत्रा ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।। नूह के पुत्रों के घराने ये ही हैं: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियां ये ही हैं; और जलप्रलय के पश्चात् पृथ्वी भर की जातियां इन्हीं में से होकर बंट गई।।
- Genesis 8:17 उत्पत्ति 8:17क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भांति के रेंगनेवाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उस सब को अपने साथ निकाल ले आ, कि पृथ्वी पर उन से बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें- फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएं।
- Genesis 5:32 उत्पत्ति 5:32और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया।।