Genesis · chapter 9 · verse 21
Genesis 9:21 in Hindi
और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।
Aur vah daakhamadhu peekar matavaalaa huaa; aur apane tamboo ke bheetar nangaa ho gayaa.
Genesis 9:21 in English
- King James Version (KJV)
- And he drank of the wine, and was drunken; and he was uncovered within his tent.
- World English Bible (WEB)
- He drank of the wine and got drunk. He was uncovered within his tent.
- American Standard Version (ASV)
- and he drank of the wine, and was drunken; and he was uncovered within his tent.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he took of the wine of it and was overcome by drink; and he was uncovered in his tent.
- Darby Translation (DBY)
- And he drank of the wine, and was drunken, and he uncovered himself in his tent.
- Webster's Bible (WBS)
- And he drank of the wine, and was drunken, and he was uncovered within his tent.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and drinketh of the wine, and is drunken, and uncovereth himself in the midst of the tent.
Read in context
- 19नूह के तीन पुत्रा ये ही हैं, और इनका वंश सारी पृथ्वी पर फैल गया।
- 20और नूह किसानी करने लगा, और उस ने दाख की बारी लगाई।
- 21और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।
- 22तब कनान के पिता हाम ने, अपने पिता को नंगा देखा, और बाहर आकर अपने दोनों भाइयों को बतला दिया।
- 23तब शेम और येपेत दोनों ने कपड़ा लेकर अपने कन्धों पर रखा, और पीछे की ओर उलटा चलकर अपने पिता के नंगे तन को ढ़ाप दिया, और वे अपना मुख पीछे किए हुए थे इसलिये उन्हों ने अपने पिता को नंगा न देखा।
Cross references
- Proverbs 20:1 नीतिवचन 20:1दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।
- Habakkuk 2:15–16 हबक्कूक 2:15–16हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उस में विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे। तू महिमा की सन्ती अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दहिने हाथ में रहता है, सो घूमकर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा विभव तेरी छांट से अशुद्ध हो जाएगा।
- Proverbs 23:31–32 नीतिवचन 23:31–32जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उसको न देखना। क्योंकि अन्त में वह सर्प की नाई डसता है, और करैत के समान काटता है।
- Galatians 5:21 गलातियों 5:21डाह, मलवालापन, लीलाक्रीड़ा, और इन के ऐसे और और काम हैं, इन के विषय में मैं तुम को पहिले से कह देता हूं जैसा पहिले कह भी चुका हूं, कि ऐसे ऐसे काम करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे।
- Titus 2:2 तीतुस 2:2अर्थात् बूढ़े पुरूष, सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उन का विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।
- Ecclesiastes 7:20 सभोपदेशक 7:20नि:सन्देह पृथ्वी पर कोई ऐसा धर्मी मनुष्य नहीं जो भलाई ही करे और जिस से पाप न हुआ हो।।
- Romans 13:13 रोमियों 13:13जैसा दिन को सोहता है, वैसा ही हम सीधी चाल चलें; न कि लीला क्रीड़ा, और पियक्कड़पन, न व्यभिचार, और लुचपन में, और न झगड़े और डाह में।
- Genesis 6:9 उत्पत्ति 6:9नूह की वंशावली यह है। नूह धर्मी पुरूष और अपने समय के लोगों में खरा था, और नूह परमेश्वर ही के साथ साथ चलता रहा।
- 1 Corinthians 10:12 1 कुरिन्थियों 10:12इसलिये जो समझता है, कि मैं स्थिर हूं, वह चौकस रहे; कि कहीं गिर न पड़ें।
- Genesis 19:32–36 उत्पत्ति 19:32–36सो आ, हम अपने पिता को दाखमधु पिलाकर, उसके साथ सोएं, जिस से कि हम अपने पिता के वंश को बचाए रखें। सो उन्हों ने उसी दिन रात के समय अपने पिता को दाखमधु पिलाया, तब बड़ी बेटी जाकर अपने पिता के पास लेट गई; पर उस ने न जाना, कि वह कब लेटी, और कब उठ गई। और ऐसा हुआ कि दूसरे दिन बड़ी ने छोटी से कहा, देख, कल रात को मैं अपने पिता के साथ सोई: सो आज भी रात को हम उसको दाखमधु पिलाएं; तब तू जाकर उसके साथ सोना कि हम अपने पिता के द्वारा वंश उत्पन्न करें। सो उन्हों ने उस दिन भी रात के समय अपने पिता को दाखमधु पिलाया: और छोटी बेटी जाकर उसके पास लौट गई: पर उसको उसके भी सोने और उठने के समय का ज्ञान न था। इस प्रकार से लूत की दोनो बेटियां अपने पिता से गर्भवती हुई।
- Luke 22:3–4 लूका 22:3–4और शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था। उस ने जाकर महायाजकों और पहरूओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उस को किस प्रकार उन के हाथ पकड़वाए।
- Revelation 3:18 प्रकाशितवाक्य 3:18इसी लिये मैं तुझे सम्मति देता हूं, कि आग में ताया हुआ सोना मुझ से मोल ले, कि धनी हो जाए; और श्वेत वस्त्रा ले ले कि पहिनकर तुझे अपने नंगेपन की लज्जा न हो; और अपनी आंखों में लगाने के लिये सुर्मा ले, कि तू देखने लगे।