Genesis · chapter 9 · verse 2
Genesis 9:2 in Hindi
और तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा: वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।
Aur tumhaaraa dar aur bhay pruthvee ke sab pashuom, aur aakaash ke sab pakshiyom, aur bhoomi par ke sab renganevaale jantuom, aur samudr kee sab machhaliyom par banaa rahegaa: ve sab tumhaare vash mem kar die jaate hain.
Genesis 9:2 in English
- King James Version (KJV)
- And the fear of you and the dread of you shall be upon every beast of the earth, and upon every fowl of the air, upon all that moveth [upon] the earth, and upon all the fishes of the sea; into your hand are they delivered.
- World English Bible (WEB)
- The fear of you and the dread of you will be on every animal of the earth, and on every bird of the sky. Everything that moves along the ground, and all the fish of the sea, are delivered into your hand.
- American Standard Version (ASV)
- And the fear of you and the dread of you shall be upon every beast of the earth, and upon every bird of the heavens; with all wherewith the ground teemeth, and all the fishes of the sea, into your hand are they delivered.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the fear of you will be strong in every beast of the earth and every bird of the air; everything which goes on the land, and all the fishes of the sea, are given into your hands.
- Darby Translation (DBY)
- And let the fear of you and the dread of you be upon every animal of the earth, and upon all fowl of the heavens: upon all that moveth [on] the ground; and upon all the fishes of the sea: into your hand are they delivered.
- Webster's Bible (WBS)
- And the fear of you and the dread of you shall be upon every beast of the earth, and upon every fowl of the air, upon all that moveth [on] the earth, and upon all the fishes of the sea; into your hand are they delivered.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and your fear and your dread is on every beast of the earth, and on every fowl of the heavens, on all that creepeth on the ground, and on all fishes of the sea — into your hand they have been given.
Read in context
- 1फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों को आशीष दी और उन से कहा कि फूलो- फलो, और बढ़ो, और पृथ्वी में भर जाओ।
- 2और तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा: वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।
- 3सब चलनेवाले जन्तु तुम्हारा आहार होंगे; जैसा तुम को हरे हरे छोटे पेड़ दिए थे, वैसा ही अब सब कुछ देता हूं।
- 4पर मांस को प्राण समेत अर्थात् लोहू समेत तुम न खाना।
Cross references
- Psalm 8:4–8 भजन संहिता 8:4–8तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखे, और आदमी क्या है कि तू उसकी सुधि ले? क्योंकि तू ने उसको परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है, और महिमा और प्रताप का मुकुट उसके सिर पर रखा है। तू ने उसे अपने हाथों के कार्यों पर प्रभुता दी है; तू ने उसके पांव तले सब कुछ कर दिया है। सब भेड़- बकरी और गाय- बैल और जितने वनपशु हैं, आकाश के पक्षी और समुद्र की मछलियां, और जितने जीव- जन्तु समुद्रों में चलते फिरते हैं।
- Genesis 1:28 उत्पत्ति 1:28और परमेश्वर ने उनको आशीष दी: और उन से कहा, फूलो- फलो, और पृथ्वी में भर जाओ, और उसको अपने वश में कर लो; और समुद्र की मछलियों, तथा आकाश के पक्षियों, और पृथ्वी पर रेंगनेवाले सब जन्तुओ पर अधिकार रखो।
- James 3:7 याकूब 3:7क्योंकि हर प्रकार के बन- पशु, पक्षी, और रेंगनेवाले जन्तु और जलचर तो मनुष्य जाति के वश में हो सकते हैं और हो भी गए हैं।
- Hosea 2:18 होशे 2:18और उस समय मैं उनके लिये वन- पशुओं और आकाश के पक्षियों और भूमि पर के रेंगनेवाले जन्तुओं के साथ वाचा बान्धूंगा, और धनुष और तलवार तोड़कर युद्ध को उनके देश से दूर कर दूंगा; और ऐसा करूंगा कि वे लोग निडर सोया करेंगे।
- Ezekiel 34:25 यहेजकेल 34:25मैं उनके साथ शान्ति की वाचा बान्धूंगा, और दुष्ट जन्तुओं को देश में न रहने दूंगा; सो वे जंगल में निडर रहेंगे, और वन में सोएंगे।
- Job 5:22–23 अय्यूब 5:22–23तू उजाड़ और अकाल के दिनों में हँसमुख रहेगा, और तुझे बनैले जन्तुओं से डर न लगेगा। वरन मैदान के पत्थर भी तुझ से वाचा बान्धे रहेंगे, और वनपशु तुझ से मेल रखेंगे।
- Leviticus 26:6 लैव्यव्यवस्था 26:6और मैं तुम्हारे देश में सुख चैन दूंगा, और तुम सोओगे और तुम्हारा कोई डरानेवाला न हो; और मैं उस देश में दुष्ट जन्तुओं को न रहने दूंगा, और तलवार तुम्हारे देश में न चलेगी।
- Genesis 35:5 उत्पत्ति 35:5तब उन्हों ने कूच किया: और उनके चारों ओर के नगर निवासियों के मन में परमेश्वर की ओर से ऐसा भय समा गया, कि उन्हों ने याकूब के पुत्रों का पीछा न किया।
- Genesis 2:19 उत्पत्ति 2:19और यहोवा परमेश्वर भूमि में से सब जाति के बनैले पशुओं, और आकाश के सब भँाति के पक्षियों को रचकर आदम के पास ले आया कि देखे, कि वह उनका क्या क्या नाम रखता है; और जिस जिस जीवित प्राणी का जो जो नाम आदम ने रखा वही उसका नाम हो गया।
- Leviticus 26:22 लैव्यव्यवस्था 26:22और मैं तुम्हारे बीच बन पशु भेजूंगा, जो तुम को निर्वंश करेंगे, और तुम्हारे घरेलू पशुओं को नाशकर डालेंगे, और तुम्हारी गिनती घटाएंगे, जिस से तुम्हारी सड़के सूनी पड़ जाएंगी।
- Psalm 104:20–23 भजन संहिता 104:20–23तू अन्धकार करता है, तब रात हो जाती है; जिस में वन के सब जीव जन्तु घूमते फिरते हैं। जवान सिंह अहेर के लिये गरजते हैं, और ईश्वर से अपना आहार मांगते हैं। सूर्य उदय होते ही वे चले जाते हैं और अपनी मांदों में जा बैठते हैं। तब मनुष्य अपने काम के लिये और सन्ध्या तक परिश्रम करने के लिये निकलता है।