Hebrews · chapter 13 · verse 3
Hebrews 13:3 in Hindi
कैदियों की ऐसी सुधि लो, कि मानो उन के साथ तुम भी कैद हो; और जिन के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उन की भी यह समझकर सुधि लिया करो, कि हमारी भी देह है।
Kaidiyom kee aisee sudhi lo, ki maano un ke saath tum bhee kaid ho; aur jin ke saath buraa bartaav kiyaa jaataa hai, un kee bhee yah samajhakar sudhi liyaa karo, ki hamaaree bhee deh hai.
Hebrews 13:3 in English
- King James Version (KJV)
- Remember them that are in bonds, as bound with them; [and] them which suffer adversity, as being yourselves also in the body.
- World English Bible (WEB)
- Remember those who are in bonds, as bound with them, and those who are ill-treated, since you are also in the body.
- American Standard Version (ASV)
- Remember them that are in bonds, as bound with them; them that are ill-treated, as being yourselves also in the body.
- Bible in Basic English (BBE)
- Keep in mind those who are in chains, as if you were chained with them, and those who are in trouble, as being yourselves in the body.
- Darby Translation (DBY)
- Remember prisoners, as bound with [them]; those that are evil-treated, as being yourselves also in [the] body.
- Webster's Bible (WBS)
- Remember them that are in bonds, as bound with them; [and] them who suffer adversity, as being yourselves also in the body.
- Young's Literal Translation (YLT)
- be mindful of those in bonds, as having been bound with them, of those maltreated, as also yourselves being in the body;
Read in context
- 1भाईचारे की प्रीति बनी रहे।
- 2पहुनाई करना न भूलना, क्योंकि इस के द्वारा कितनों ने अनजाने स्वर्गदूतों की पहुनाई की है।
- 3कैदियों की ऐसी सुधि लो, कि मानो उन के साथ तुम भी कैद हो; और जिन के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उन की भी यह समझकर सुधि लिया करो, कि हमारी भी देह है।
- 4विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और बिछौना निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।
- 5तुम्हारा स्वभाव लोभरहित हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
Cross references
- Matthew 25:36 मत्ती 25:36मैं नंगा था, तुम ने मुझे कपड़े पहिनाए; मैं बीमार था, तुम ने मेरी सुधि ली, मैं बन्दीगृह में था, तुम मुझ से मिलने आए।
- Hebrews 10:34 इब्रानियों 10:34क्योंकि तुम कैदियों के दुख में भी दुखी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली संपत्ति है।
- Romans 12:15 रोमियों 12:15आनन्द करनेवालों के साथ आनन्द करो; और रोनेवालों के साथ रोओ।
- 1 Corinthians 12:26 1 कुरिन्थियों 12:26इसलिये यदि एक अंग दु:ख पाता है, तो सब अंग उसके साथ दु:ख पाते हैं; और यदि एक अंग की बड़ाई होती है, तो उसके साथ सब अंग आनन्द मनाते हैं।
- Colossians 4:18 कुलुस्सियों 4:18मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। मेरी जंजीरों को स्मरण रखना; तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।।
- 1 Peter 3:8 1 पतरस 3:8निदान, सब के सब एक मन और कृपामय और भाईचारे की प्रीति रखनेवाले, और करूणामय, और नम्र बनो।
- Galatians 6:1–2 गलातियों 6:1–2हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक जो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।
- Matthew 25:43 मत्ती 25:43मैं परदेशी था, और तुम ने मुझे अपने घर में नहीं ठहराया; मैं नंगा था, और तुम ने मुझे कपड़े नहीं पहिनाए; बीमार और बन्दीगृह में था, और तुम ने मेरी सुधि न ली।
- Acts 24:23 प्रेरितों के काम 24:23और सूबेदार को आज्ञा दी, कि पौलुस को सुख से रखकर रखवाली करना, और उसके मित्रों में से किसी को भी उस की सेवा करने से न रोकना।।
- Philippians 4:14–19 फिलिप्पियों 4:14–19तौभी तुम ने भला किया, कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए। और हे फिलिप्पियो, तुम आप भी जानते हो, कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैं ने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी मण्डली ने लेने देने के विषय में मेरी सहयता नहीं की। इसी प्रकार जब मैं थिस्सलुनीके में था; तब भी तुम ने मेरी घटी पूरी करने के लिये एक बार क्या बरन दो बार कुछ भेजा था। यह नहीं कि मैं दान चाहता हूं परन्तु मैं ऐसा फल चाहता हूं, जो तुम्हारे लाभ के लिये बढ़ता जाए। मेरे पास सब कुछ है, बरन बहुतायत से भी है: जो वस्तुएं तुम ने इपफ्रुदीतुस के हाथ से भेजी थीं उन्हें पाकर मैं तृप्त हो गया हूं, वह तो सुगन्ध और ग्रहण करने के योग्य बलिदान है, जो परमेश्वर को भाता है। और मेरा परमशॆवर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।
- 2 Timothy 1:16–18 2 तीमुथियुस 1:16–18उनेसिफुरूस के घराने पर प्रभु दया करे, क्योंकि उस ने बहुत बार मेरे जी को ठंडा किया, और मेरी जंजीरों से लज्जित न हुआ। पर जब वह रोमा में आया, तो बड़े यत्न से ढूंढकर मुझ से भेंट की। (प्रभु करे, कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो)। और जो जो सेवा उस ने इफिसुस में की है उन्हें भी तू भली भांति जानता है।।
- Genesis 40:23 उत्पत्ति 40:23फिर भी पिलानेहारों के प्रधान ने यूसुफ को स्मरण न रखा; परन्तु उसे भूल गया।।