Romans · chapter 12 · verse 15
Romans 12:15 in Hindi
आनन्द करनेवालों के साथ आनन्द करो; और रोनेवालों के साथ रोओ।
Aanand karanevaalom ke saath aanand karo; aur ronevaalom ke saath roo.
Romans 12:15 in English
- King James Version (KJV)
- Rejoice with them that do rejoice, and weep with them that weep.
- World English Bible (WEB)
- Rejoice with those who rejoice. Weep with those who weep.
- American Standard Version (ASV)
- Rejoice with them that rejoice; weep with them that weep.
- Bible in Basic English (BBE)
- Take part in the joy of those who are glad, and in the grief of those who are sorrowing.
- Darby Translation (DBY)
- Rejoice with those that rejoice, weep with those that weep.
- Webster's Bible (WBS)
- Rejoice with them that rejoice, and weep with them that weep.
- Young's Literal Translation (YLT)
- to rejoice with the rejoicing, and to weep with the weeping,
Read in context
- 13पवित्रा लोगों को जो कुछ अवश्य हो, उस में उन की सहायता करो; पहुनाई करने मे लगे रहो।
- 14अपने सतानेवालों को आशीष दो; आशीष दो स्त्राप न दो।
- 15आनन्द करनेवालों के साथ आनन्द करो; और रोनेवालों के साथ रोओ।
- 16आपस में एक सा मन रखो; अभिमानी न हो; परन्तु दीनों के साथ संगति रखो; अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न हो।
- 17बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उन की चिन्ता किया करो।
Cross references
- 1 Corinthians 12:26 1 कुरिन्थियों 12:26इसलिये यदि एक अंग दु:ख पाता है, तो सब अंग उसके साथ दु:ख पाते हैं; और यदि एक अंग की बड़ाई होती है, तो उसके साथ सब अंग आनन्द मनाते हैं।
- Hebrews 13:3 इब्रानियों 13:3कैदियों की ऐसी सुधि लो, कि मानो उन के साथ तुम भी कैद हो; और जिन के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उन की भी यह समझकर सुधि लिया करो, कि हमारी भी देह है।
- Psalm 35:13–14 भजन संहिता 35:13–14जब वे रोगी थे तब तो मैं टाट पहिने रहा, और उपवास कर करके दु:ख उठाता रहा; और मेरी प्रार्थना का फल मेरी गोद में लौट आया। मैं ऐसा भाव रखता था कि मानो वे मेरे संगी वा भाई हैं; जैसा कोई माता के लिये विलाप करता हो, वैसा ही मैं ने शोक का पहिरावा पहिने हुए सिर झुकाकर शोक किया।।
- John 11:33–36 यूहन्ना 11:33–36जब यीशु न उस को और उन यहूदियों को जो उसके साथ आए थे रोते हुए देखा, तो आत्मा में बहुत ही उदास हुआ, और घबरा कर कहा, तुम ने उसे कहां रखा है? उन्हों ने उस से कहा, हे प्रभु, चलकर देख ले। यीशु के आंसू बहने लगे। तब यहूदी कहने लगे, देखो, वह उस से कैसी प्रीति रखता था।
- Job 30:25 अय्यूब 30:25क्या मैं उसके लिये रोता नहीं था, जिसके दुदिर्न आते थे? और क्या दरिद्र जन के कारण मैं प्राण में दुखित न होता था?
- Luke 1:58 लूका 1:58उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुन कर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।
- Philippians 2:17–18 फिलिप्पियों 2:17–18और यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लोहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्दित हूं, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूं। वैसे ही तुम भी आनन्दित हो, और मेरे साथ आनन्द करो॥
- Acts 11:23 प्रेरितों के काम 11:23वह वहां पहुंचकर, और परमेश्वर के अनुग्रह को देखकर आनन्दित हुआ; और सब को उपदेश दिया कि तन मन लगाकर प्रभु से लिपटे रहो।
- Jeremiah 9:1 यिर्मयाह 9:1भला होता, कि मेरा सिर जल ही जल, और मेरी आंखें आँसुओं का सोता होतीं, कि मैं रात दिन अपने मारे हुए लोगों के लिये रोता रहता।
- John 11:19 यूहन्ना 11:19और बहुत से यहूदी मरथा और मरियम के पास उन के भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।
- Isaiah 66:10–14 यशायाह 66:10–14हे यरूशलेम से सब प्रेम रखने वालो, उसके साथ आनन्द करो और उसके कारण मगन हो; हे उसके विषय सब विलाप करने वालो उसके साथ हषिर्त हो! जिस से तुम उसके शान्तिरूपी स्तन से दूध पी पीकर तृप्त हो; और दूध पीकर उसकी महिमा की बहुतायत से अत्यन्त सुखी हो॥ क्योंकि यहोवा यों कहता है, देखो, मैं उसकी ओर शान्ति को नदी की नाईं, और अन्यजातियों के धन को नदी की बाढ़ के समान बहा दूंगा; और तुम उस से पीओगे, तुम उसकी गोद में उठाए जाओगे और उसके घुटनों पर कुदाए जाओगे। जिस प्रकार माता अपने पुत्र को शान्ति देती है, वैस ही मैं भी तुम्हें शान्ति दुंगा; तुम को यरूशलेम ही में शान्ति मिलेगी। तुम यह देखोगे और प्रफुल्लित होगे; तुम्हारी हड्डियां घास की नाईं हरी भरी होंगी; और यहोवा का हाथ उसके दासों के लिये प्रगट होगा, और, उसके शत्रुओं के ऊपर उसका क्रोध भड़केगा॥
- 2 Corinthians 2:3 2 कुरिन्थियों 2:3और मैं ने यही बात तुम्हें इसलिये लिखी, कि कहीं ऐसा न हो, कि मेरे आने पर जिन से आनन्द मिलना चाहिए, मैं उन से उदास होऊं; क्योंकि मुझे तुम सब पर इस बात का भरोसा है, कि जो मेरा आनन्द है, वही तुम सब का भी है।