Hebrews · chapter 2 · verse 4
Hebrews 2:4 in Hindi
और साथ ही परमेश्वर भी अपनी इच्छा के अनुसार चिन्हों, और अद्भुत कामों, और नाना प्रकार के सामर्थ के कामों, और पवित्र आत्मा के वरदानों के बांटने के द्वारा इस की गवाही देता रहा॥
Aur saath hee parameshvar bhee apanee ichchhaa ke anusaar chinhom, aur adbhut kaamom, aur naanaa prakaar ke saamarth ke kaamom, aur pavitr aatmaa ke varadaanom ke baantane ke dvaaraa is kee gavaahee detaa rahaa
Hebrews 2:4 in English
- King James Version (KJV)
- God also bearing [them] witness, both with signs and wonders, and with divers miracles, and gifts of the Holy Ghost, according to his own will?
- World English Bible (WEB)
- God also testifying with them, both by signs and wonders, by various works of power, and by gifts of the Holy Spirit, according to his own will?
- American Standard Version (ASV)
- God also bearing witness with them, both by signs and wonders, and by manifold powers, and by gifts of the Holy Spirit, according to his own will.
- Bible in Basic English (BBE)
- And God was a witness with them, by signs and wonders, and by more than natural powers, and by his distribution of the Holy Spirit at his pleasure.
- Darby Translation (DBY)
- God bearing, besides, witness with [them] to [it], both by signs and wonders, and various acts of power, and distributions of [the] Holy Spirit, according to his will?
- Webster's Bible (WBS)
- God also bearing [them] testimony, both with signs and wonders, and with divers miracles, and gifts of the Holy Spirit, according to his own will?
- Young's Literal Translation (YLT)
- God also bearing joint-witness both with signs and wonders, and manifold powers, and distributions of the Holy Spirit, according to His will.
Read in context
- 2क्योंकि जो वचन स्वर्गदूतों के द्वारा कहा गया था जब वह स्थिर रहा और हर एक अपराध और आज्ञा न मानने का ठीक ठीक बदला मिला।
- 3तो हम लोग ऐसे बड़े उद्धार से निश्चिन्त रह कर क्योंकर बच सकते हैं? जिस की चर्चा पहिले पहिल प्रभु के द्वारा हुई, और सुनने वालों के द्वारा हमें निश्चय हुआ।
- 4और साथ ही परमेश्वर भी अपनी इच्छा के अनुसार चिन्हों, और अद्भुत कामों, और नाना प्रकार के सामर्थ के कामों, और पवित्र आत्मा के वरदानों के बांटने के द्वारा इस की गवाही देता रहा॥
- 5उस ने उस आने वाले जगत को जिस की चर्चा हम कर रहे हैं, स्वर्गदूतों के आधीन न किया।
- 6वरन किसी ने कहीं, यह गवाही दी है, कि मनुष्य क्या है, कि तू उस की सुधि लेता है? या मनुष्य का पुत्र क्या है, कि तू उस पर दृष्टि करता है?
Cross references
- Acts 14:3 प्रेरितों के काम 14:3और वे बहुत दिन तक वहां रहे, और प्रभु के भरोसे पर हियाव से बातें करते थे: और वह उन के हाथों से चिन्ह और अद्भुत काम करवाकर अपने अनुग्रह के वचन पर गवाही देता था।
- Mark 16:20 मरकुस 16:20और उन्होंने निकलकर हर जगह प्रचार किया, और प्रभु उन के साथ काम करता रहा, और उन चिन्हों के द्वारा जो साथ साथ होते थे वचन को, दृढ़ करता रहा। आमीन॥
- Ephesians 1:5 इफिसियों 1:5और अपनी इच्छा की सुमति के अनुसार हमें अपने लिये पहिले से ठहराया, कि यीशु मसीह के द्वारा हम उसके लेपालक पुत्रा हों,
- 1 Corinthians 12:4–11 1 कुरिन्थियों 12:4–11बरदान तो कई प्रकार के हैं, परन्तु आत्मा एक ही है। और सेवा भी कई प्रकार की है, परन्तु प्रभु एक ही है। और प्रभावशाली कारर्य कई प्रकार के हैं, परन्तु परमशॆवर एक ही है, जो सब में हर प्रकार का प्रभाव उत्पन्न करता है। किन्तु सब के लाभ पहुंचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है। क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्वि की बातें दी जाती हैं; और दूसरे को उसी आत्मा के अनुसार ज्ञान की बातें। और किसी को उसी आत्मा से विश्वास; और किसी को उसी एक आत्मा से चंगा करने का बरदान दिया जाता है। फिर किसी को सामर्थ के काम करने की शक्ति; और किसी को भविष्यद्वाणी की; और किसी को अनेक प्रकार की भाषा; और किसी को भाषाओं का अर्थ बताना। परन्तु ये सब प्रभावशाली कारर्य वही एक आत्मा करवाता है, और जिसे जो चाहता है वह बांट देता है।।
- Romans 15:18–19 रोमियों 15:18–19क्योंकि उन बातों को छोड़ मुझे और किसी बात के विषय में कहने का हियाव नहीं, जो मसीह ने अन्यजातियों की अधीनता के लिये वचन, और कर्म। और चिन्हों और अदभुत् कामों की सामर्थ से, और पवित्रा आत्मा की सामर्थ से मेरे ही द्वारा किए: यहां तक कि मैं ने यरूशलेम से लेकर चारों ओर इल्लुरिकुस तक मसीह के सुसमाचार का पूरा पूरा प्रचार किया।
- Ephesians 4:8–11 इफिसियों 4:8–11इसलिये वह कहता है, कि वह ऊंचे पर चढ़ा, और बन्धुवाई को बान्ध ले गया, और मनुष्यों को दान दिए। (उसके चढ़ने से, और क्या पाया जाता है केवल यह, कि वह पृथ्वी की निचली जगहों में उतरा भी था। और जो उतर गया यह वही है जो सारे आकाश के ऊपर चढ़ भी गया, कि सब कुछ परिपूर्ण करे)। और उस ने कितनों को भविष्यद्वकता नियुक्त करके, और कितनों को सुसमाचार सुनानेवाले नियुक्त करके, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त करके दे दिया।
- John 4:48 यूहन्ना 4:48यीशु ने उस से कहा, जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।
- Acts 19:11–12 प्रेरितों के काम 19:11–12और परमेश्वर पौलुस के हाथों से सामर्थ के अनोखे काम दिखाता था। यहां तक कि रूमाल और अंगोछे उस की देह से छुलवाकर बीमारों पर डालते थे, और उन की बीमारियां जाती रहती थी; और दुष्टात्माएं उन में से निकल जाया करती थीं।
- Daniel 4:35 दानिय्येल 4:35पृथ्वी के सब रहनेवाले उसके साम्हने तुच्छ गिने जाते हैं, और वह स्वर्ग की सेना और पृथ्वी के रहनेवालों के बीच अपनी इच्छा के अनुसार काम करता है; और कोई उसको रोककर उस से नहीं कह सकता है, तू ने यह क्या किया है?
- John 15:26 यूहन्ना 15:26परन्तु जब वह सहायक आएगा, जिसे मैं तुम्हारे पास भेजूंगा, अर्थात् सत्य का आत्मा जो पिता की ओर से निकलता है, तो वह मेरी गवाही देगा।
- Acts 3:15–16 प्रेरितों के काम 3:15–16और तुम ने जीवन के कर्त्ता को मार डाला, जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया; और इस बात के हम गवाह हैं। और उसी के नाम ने, उस विश्वास के द्वारा जो उसके नाम पर है, इस मनुष्य को जिसे तुम देखते हो और जानते भी हो सामर्थ दी है; और निश्चय उसी विश्वास ने जो उसके द्वारा है, इस को तुम सब के साम्हने बिलकुल भला चंगा कर दिया है।
- Ephesians 1:9 इफिसियों 1:9कि उस ने अपनी इच्छा का भेद उस सुमति के अनुसार हमें बताया जिसे उस ने अपने आप में ठान लिया था।
Original words (Greek)
- also · G2316θεός theós
- bearing · G4901συνεπιμαρτυρέω synepimartyréō
- witness · G4901συνεπιμαρτυρέω synepimartyréō
- both · G5037τέ té
- signs · G4592σημεῖον sēmeîon
- and · G2532καί kaí
- wonders · G5059τέρας téras
- and · G2532καί kaí
- divers · G4164ποικίλος poikílos
- miracles · G1411δύναμις dýnamis
- and · G2532καί kaí
- gifts · G3311μερισμός merismós
- the · G4151πνεῦμα pneûma
- Holy · G40ἅγιος hágios
- Ghost · G4151πνεῦμα pneûma
- to · G2596κατά katá
- own · G846αὐτός autós
- will · G2308θέλησις thélēsis