Isaiah · chapter 21 · verse 13
Isaiah 21:13 in Hindi
अरब के विरूद्ध भारी वचन। हे ददानी बटोहियों, तुम को अरब के जंगल में रात बितानी पड़ेगी।
Arab ke virooddh bhaaree vachan. He dadaanee batohiyom, tum ko arab ke jangal mem raat bitaanee padegee.
Isaiah 21:13 in English
- King James Version (KJV)
- The burden upon Arabia. In the forest in Arabia shall ye lodge, O ye travelling companies of Dedanim.
- World English Bible (WEB)
- The burden on Arabia. You will lodge in the thickets in Arabia, you caravans of Dedanites.
- American Standard Version (ASV)
- The burden upon Arabia. In the forest in Arabia shall ye lodge, O ye caravans of Dedanites.
- Bible in Basic English (BBE)
- The word about Arabia. In the thick woods of Arabia will be your night's resting-place, O travelling bands of Dedanites!
- Darby Translation (DBY)
- The burden against Arabia. In the forest of Arabia shall ye lodge, [ye] caravans of Dedanites.
- Webster's Bible (WBS)
- The burden upon Arabia. In the forest in Arabia shall ye lodge, O ye traveling companies of Dedanim.
- Young's Literal Translation (YLT)
- The burden on Arabia. In a forest in Arabia ye lodge, O travellers of Dedanim.
Read in context
- 11दूमा के विषय भारी वचन। सेईर में से कोई मुझे पुकार रहा है, हे पहरूए, रात का क्या समाचार है? हे पहरूए, रात की क्या खबर है?
- 12पहरूए ने कहा, भोर होती है और रात भी। यदि तुम पूछना चाहते हो तो पूछो; फिर लौटकर आना।।
- 13अरब के विरूद्ध भारी वचन। हे ददानी बटोहियों, तुम को अरब के जंगल में रात बितानी पड़ेगी।
- 14वे प्यासे के पास जल लाए, तेमा देश के रहनेवाले रोटी लेकर भागनेवाले से मिलने के लिये निकल आ रहे हैं।
- 15क्योंकि वे तलवारों के साम्हने से वरन नंगी तलवार से और ताने हुए धनुष से और घोर युद्ध से भागे हैं।
Cross references
- Jeremiah 25:23–24 यिर्मयाह 25:23–24फिर ददानियों, तेमाइयों और बूजियों को और जितने अपने गाल के बालों को मुंड़ा डालते हैं, उन सभों को भी; और अरब के सब राजाओं को और जंगल में रहनेवाले दोगले मनुष्यों के सब राजाओं को;
- Ezekiel 27:15 यहेजकेल 27:15ददानी तेरे व्योपारी थे; बहुत से द्वीप तेरे हाट बने थे; वे तेरे पास हाथीदांत की सींग और आबनूस की लकड़ी व्यापार में लाते थे।
- Genesis 25:3 उत्पत्ति 25:3और योक्षान से शबा और ददान उत्पन्न हुए। और ददान के वंश में अश्शूरी, लतूशी, और लुम्मी लोग हुए।
- 1 Chronicles 1:32 1 इतिहास 1:32फिर कतूरा जो इब्राहीम की रखेली थी, उसके ये पुत्रा उत्पन्न हुए, अर्थात् उस से जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्रा: शबा और ददात।
- Isaiah 13:1 यशायाह 13:1बाबुल के विषय की भारी भविष्यवाणी जिसको आमोस के पुत्रा यशायाह ने दर्शन में पाया।
- 1 Kings 10:15 1 राजा 10:15इस से अधिक सौदागरों से, और रयोपारियों के लेन देन से, और दोगली जातियों के सब राजाओं, और अपने देश के गवर्नरो से भी बहुत कुछ मिलता था।
- Ezekiel 27:20–21 यहेजकेल 27:20–21सवारी के चार-जामे के लिये ददान तेरा व्योपारी हुआ। अरब और केदार के सब प्रधान तेरे व्योपारी ठहरे; उन्होंने मेम्ने, मेढ़े, और बकरे लाकर तेरे साथ लेन-देन किया।
- 1 Chronicles 1:9 1 इतिहास 1:9और कूश के पुत्रा: सबा, हबीला, सबाता, रामा और सब्तका हैं; और रामा के पुत्रा: शबा और ददान हैं।
- Galatians 4:25 गलातियों 4:25और हाजिरा मानो अरब का सीना पहाड़ है, और आधुनिक यरूशलेम उसे तुल्य है, क्योंकि वह अपने बालकों समेत दासत्व में है।
- Jeremiah 49:28–33 यिर्मयाह 49:28–33केदार और हासोर के राज्यों के विषय जिन्हें बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने मार लिया। यहोवा यों कहता है, उठकर केदार पर चढ़ाई करो! पूरबियों को नाश करो! वे उनके डेरे और भेड़- बकरियां ले जाएंगे, उनके तम्बू और सब बरतन उठाकर ऊंटों को भी हांक ले जाएंगे, और उन लोगों से पुकारके कहेंगे, चारों ओर भय ही भय है। यहोवा की यह वाणी है, हे हासोर के रहनेवालो भागो! दूर दूर मारे मारे फिरो, कहीं जाकर छिपके बसो। क्योंकि बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने तुम्हारे विरूद्व युक्ति और कल्पना की है। यहोवा की यह वाणी है, उठकर उस चैन से रहनेवाली जाति के लोगों पर चढ़ाई करो, जो निडर रहते हैं, और बिना किवाड़ और बेण्डे के यों हो बसे हुए हैं। उनके ऊंट और अनगिनित गाय- बैल और भेड़- बकरियां लूट में जाएंगी, क्योंकि मैं उनके गाल के बाल मुंड़ानेवालों को उडाकर सब दिशाओं में तितर- बितर करूंगा; और चारों ओर से उन पर विपत्ति लाकर डालूंगा, यहोव की यह वाणी है। हासोर गीदड़ों का वासस्थान होगा और सदा के लिये उजाड़ हो जाएगा, वहां न कोई मनुष्य रहेगा, और न कोई आदमी उस में टिकेगा।
- Isaiah 13:20 यशायाह 13:20वह फिर कभी न बसेगा और युग युग उस में कोई वास न करेगा; अरबी लोग भी उस में डेरा खड़ा न करेंगे, और न चरवाहे उस में अपने पशु बैठाएंगे।