Isaiah · chapter 48 · verse 21
Isaiah 48:21 in Hindi
जब वह उन्हें निर्जल देशों में ले गया, तब वे प्यासे न हुए; उस ने उनके लिये चट्टान में से पानी निकाला; उस ने चट्टान को चीरा और जल बह निकला।
Jab vah unhem nirjal deshom mem le gayaa, tab ve pyaase na hue; us ne unake liye chattaan mem se paanee nikaalaa; us ne chattaan ko cheeraa aur jal bah nikalaa.
Isaiah 48:21 in English
- King James Version (KJV)
- And they thirsted not [when] he led them through the deserts: he caused the waters to flow out of the rock for them: he clave the rock also, and the waters gushed out.
- World English Bible (WEB)
- They didn’t thirst when he led them through the deserts. He caused the waters to flow out of the rock for them. He also split the rock and the waters gushed out.
- American Standard Version (ASV)
- And they thirsted not when he led them through the deserts; he caused the waters to flow out of the rock for them; he clave the rock also, and the waters gushed out.
- Bible in Basic English (BBE)
- They had no need of water when he was guiding them through the waste lands: he made water come out of the rock for them: the rock was parted and the waters came flowing out.
- Darby Translation (DBY)
- And they thirsted not when he led them through the deserts; he caused the waters to flow out of the rock for them; yea, he clave the rock, and the waters gushed out.
- Webster's Bible (WBS)
- And they thirsted not, [when] he led them through the deserts: he caused the waters to flow out of the rock for them: he cleaved the rock also, and the waters gushed out.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And they have not thirsted in waste places, He hath caused them to go on, Waters from a rock he hath caused to flow to them, Yea, he cleaveth a rock, and flow do waters.
Read in context
- 19तेरा वंश बालू के किनकों के तुल्य होता, और तेरी निज सन्तान उसके कणों के समान होती; उनका नाम मेरे सम्मुख से न कभी काटा और न मिटाया जाता।।
- 20बाबुल में से निकल जाओ, कसदियों के बीच में से भाग जाओ; जयजयकार करते हुए इस बात को प्रचार करके सुनाओ, पृथ्वी की छोर तक इसकी चर्चा फैलाओ; कहते जाओ कि यहोवा ने अपने दास याकूब को छुड़ा लिया है!
- 21जब वह उन्हें निर्जल देशों में ले गया, तब वे प्यासे न हुए; उस ने उनके लिये चट्टान में से पानी निकाला; उस ने चट्टान को चीरा और जल बह निकला।
- 22दुष्टों के लिये कुछ शान्ति नहीं, यहोवा का यही वचन है।।
Cross references
- Psalm 105:41 भजन संहिता 105:41उस ने चट्टान फाड़ी तब पानी बह निकला; और निर्जल भूमि पर नदी बहने लगी।
- Isaiah 43:19–20 यशायाह 43:19–20देखो, मैं एक नई बात करता हूं; वह अभी प्रगट होगी, क्या तुम उस से अनजान रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और निर्जल देश में नदियां बहाऊंगा। गीदड़ और शुतर्मुर्ग आदि जंगली जन्तु मेरी महिमा करेंगे; क्योंकि मैं अपनी चुनी हुई प्रजा के पीने के लिये जंगल में जल और निर्जल देश में नदियां बहाऊंगा।
- Isaiah 41:17–18 यशायाह 41:17–18जब दी और दरिद्र लोग जल ढूंढ़ने पर भी न पायें और उनका तालू प्यास के मारे सूख जाये; मैं यहोवा उनकी बिनती सुनूंगा, मैं इस्राएल का परमेश्वर उनको त्याग न दूंगां मैं मुण्डे टीलों से भी नदियां और मैदानों के बीच में सोते बहऊंगा; मैं जंगल को ताल और निर्जल देश को सोते ही सोते कर दूंगा।
- Isaiah 35:6–7 यशायाह 35:6–7तब लंगड़ा हरिण की सी चौकड़ियां भरेगा और गूंगे अपनी जीभ से जयजयकार करेंगे। क्योंकि जंगल में जल के सोते फूट निकलेंगे और मरूभूमि में नदियां बहने लगेंगीद्ध मृगतृष्णा ताल बन जाएगी और सूखी भूमि में सोते फूटेंगे; और जिस स्थान में सियार बैठा करते हैं उस में घास और नरकट और सरकण्डे होंगे।।
- Exodus 17:6 निर्गमन 17:6देख मैं तेरे आगे चलकर होरेब पहाड़ की एक चट्टान पर खड़ा रहूंगा; और तू उस चट्टान पर मारना, तब उस में से पानी निकलेगा जिससे ये लोग पीएं। तब मूसा ने इस्राएल के वृद्ध लोगों के देखते वैसा ही किया।
- Numbers 20:11 गिनती 20:11तब मूसा ने हाथ उठाकर लाठी चट्टान पर दो बार मारी; और उस में से बहुत पानी फूट निकला, और मण्डली के लोग अपने पशुओं समेत पीने लगे।
- Psalm 78:20 भजन संहिता 78:20उस ने चट्टान पर मारके जल बहा तो दिया, और धाराएं उमण्ड़ चली, परन्तु क्या वह रोटी भी दे सकता है? क्या वह अपनी प्रजा के लिये मांस भी तैयार कर सकता?
- Isaiah 30:25 यशायाह 30:25और उस महासंहार के समय जब गुम्मट गिर पड़ेंगे, सब ऊंचे ऊंचे पहाड़ों और पहाड़ियों पर नालियां और सोते पाए जाएंगे।
- Nehemiah 9:15 नहेमायाह 9:15और उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैं ने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उस में जाओ।
- Isaiah 49:10 यशायाह 49:10वे भूखे और प्यासे होंगे, न लूह और न घाम उन्हें लगेगा, क्योंकि, वह जा उन पर दया करता है, वही उनका अगुवा होगा, और जल के सोतों के पास उन्हें ले चलेगा।
- Psalm 78:15 भजन संहिता 78:15वह जंगल में चट्टानें फाड़कर, उनको मानो गहिरे जलाशयों से मनमाने पिलाता था।
- Jeremiah 31:9 यिर्मयाह 31:9वे आंसू बहाते हुए आएंगे और गिड़गिड़ाते हुए मेरे द्वारा पहुंचाए जाएंगे, मैं उन्हें नदियों के किनारे किनारे से और ऐसे चौरस मार्ग से ले आऊंगा, जिस से वे ठोकर न खाने पाएंगे; क्योंकि मैं इस्राएल का पिता हूँ, और एप्रैम मेरा जेठा है।