Isaiah · chapter 5 · verse 9
Isaiah 5:9 in Hindi
सेनाओं के यहोवा ने मेरे सुनते कहा है: निश्चय बहुत से घर सुनसान हो जाएंगे, और बड़ें बड़े और सुन्दर घर निर्जन हो जाएंगे।
Senaaom ke yahovaa ne mere sunate kahaa hai: nishchay bahut se ghar sunasaan ho jaaenge, aur badem bade aur sundar ghar nirjan ho jaaenge.
Isaiah 5:9 in English
- King James Version (KJV)
- In mine ears [said] the LORD of hosts, Of a truth many houses shall be desolate, [even] great and fair, without inhabitant.
- World English Bible (WEB)
- In my ears, the LORD of Armies says: “Surely many houses will be desolate, even great and beautiful, unoccupied.
- American Standard Version (ASV)
- In mine ears [saith] Jehovah of hosts, Of a truth many houses shall be desolate, even great and fair, without inhabitant.
- Bible in Basic English (BBE)
- The Lord of armies has said to me secretly, Truly, numbers of great and fair houses will be waste, with no one living in them.
- Darby Translation (DBY)
- In mine ears Jehovah of hosts [hath said], Many houses shall assuredly become a desolation, great and excellent ones, without inhabitant.
- Webster's Bible (WBS)
- In my ears [said] the LORD of hosts, Of a truth many houses shall be desolate, [even] great and fair, without inhabitant.
- Young's Literal Translation (YLT)
- By the weapons of Jehovah of Hosts Do not many houses a desolation become? Great and good without inhabitant!
Read in context
- 7क्योंकि सेनाओं के यहोवा की दाख की बारी इस्राएल का घराना, और उसका मनभाऊ पौधा यहूदा के लोग है; और उस ने उन में न्याय की आशा की परन्तु अन्याय देख पड़ा; उस ने धर्म की आशा की, परन्तु उसे चिल्लाहट ही सुन पड़ी!
- 8हाय उन पर जो घर से घर, और खेत से खेत यहां तक मिलाते जाते हैं कि कुछ स्थान नहीं बचता, कि तुम देश के बीच अकेले रह जाओ।
- 9सेनाओं के यहोवा ने मेरे सुनते कहा है: निश्चय बहुत से घर सुनसान हो जाएंगे, और बड़ें बड़े और सुन्दर घर निर्जन हो जाएंगे।
- 10क्योंकि दस बीघे की दाख की बारी से एक ही बत दाखमधु मिलेगा, और होमेर भर के बीच से एक ही एपा अन्न उत्पन्न होगा।।
- 11हाय उन पर जो बड़े तड़के उठकर मदिरा पीने लगते हैं और बड़ी रात तक दाखमधु पीते रहते हैं जब तक उनको गर्मी न चढ़ जाए!
Cross references
- Matthew 23:38 मत्ती 23:38देखो, तुम्हारा घर तुम्हारे लिये उजाड़ छोड़ा जाता है।
- Amos 5:11 आमोस 5:11तुम जो कंगालों को लताड़ा करते, और भेंट कहकर उस से अन्न हर लेते हो, इसलिये जो घर तुम ने गढ़े हुए पत्थरों के बनाए हैं, उन में रहने न पाओगे; और जो मनभावनी दाख की बारियां तुम ने लगाई हैं, उनका दाखमधु न पीने पाओगे।
- Amos 3:7 आमोस 3:7इसी प्रकार से प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म बिना प्रकट किए कुछ भी न करेगा।
- Isaiah 22:14 यशायाह 22:14सेनाओं के यहोवा ने मेरे कान में कहा और अपने मन की बात प्रगट की, निश्चय तुम लोगों के इस अधर्म का कुछ भी प्रायश्चित्त तुम्हारी मृत्यु तक न हो सकेगा, सेनाओं के प्रभु यहोवा का यही कहना है।
- Isaiah 5:6 यशायाह 5:6मैं उसे उजाड़ दूंगा; वह न तो फिर छांटी और न खोदी जाएगी और उस में भांति भांति के कटीले पेड़ उगेंगे; मैं मेघों को भी आज्ञा दूंगा कि उस पर जल न बरसाएं।।
- Isaiah 6:11–12 यशायाह 6:11–12तब मैं ने पूछा, हे प्रभु कब तक? उस ने कहा, जब तक नगर न उजड़े और उन में कोई रह न जाए, और घरों में कोई मनुष्य न रह जाए, और देश उजाड़ और सुनसान हो जाए, और यहोवा मनुष्यों को उस में से दूर कर दे, और देश के बहुत से स्थान निर्जन हो जाएं।
- 2 Chronicles 36:21 2 इतिहास 36:21यह सब इसलिये हुआ कि यहोवा का जो वचन यिर्मयाह के मुंह से निकला था, वह पूरा हो, कि देश अपने विश्राम कालों में मुख भोगता रहे। इसलिये जब तक वह सूना पड़ा रहा तब तक अर्थात् सत्तर वर्ष के पूरे होने तक उसको विश्राम मिला।
- Matthew 22:7 मत्ती 22:7राजा ने क्रोध किया, और अपनी सेना भेजकर उन हत्यारों को नाश किया, और उन के नगर फूंक दिया।
- Isaiah 27:10 यशायाह 27:10क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहां बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खो लेंगे।
- Amos 6:11 आमोस 6:11क्योंकि यहोवा की आज्ञा से बड़े घर में छेछ, और छोटे घर में दरार होगी।