Isaiah · chapter 65 · verse 4
Isaiah 65:4 in Hindi
ये कब्र के बीच बैठते और छिपे हुए स्थानों में रात बिताते; जो सूअर का मांस खाते, और घृणित वस्तुओं का रस अपने बर्तनों में रखते;
Ye kabr ke beech baithate aur chhipe hue sthaanom mem raat bitaate; jo sooar kaa maans khaate, aur ghrunit vastuom kaa ras apane bartanom mem rakhate;
Isaiah 65:4 in English
- King James Version (KJV)
- Which remain among the graves, and lodge in the monuments, which eat swine’s flesh, and broth of abominable [things is in] their vessels;
- World English Bible (WEB)
- who sit among the graves, and spend nights in secret places; who eat pig’s meat, and broth of abominable things is in their vessels;
- American Standard Version (ASV)
- that sit among the graves, and lodge in the secret places; that eat swine’s flesh, and broth of abominable things is in their vessels;
- Bible in Basic English (BBE)
- Who are seated in the resting-places of the dead, and by night are in the secret places; who take pig's flesh for food, and have the liquid of disgusting things in their vessels.
- Darby Translation (DBY)
- who sit down among the graves, and lodge in the secret places; who eat swine's flesh, and broth of abominable things [is in] their vessels;
- Webster's Bible (WBS)
- Which remain among the graves, and lodge in the monuments, which eat swine's flesh, and broth of abominable [things is in] their vessels;
- Young's Literal Translation (YLT)
- Who are dwelling among sepulchres, And lodge in reserved places, Who are eating flesh of the sow, And a piece of abominable things — their vessels.
Read in context
- 2मैं एक हठीली जाति के लोगों की ओर दिन भर हाथ फैलाए रहा, जो अपनी युक्तियों के अनुसार बुरे मार्गों में चलते हैं।
- 3ऐसे लो, जो मेरे साम्हने ही बारियों में बलि चढ़ा चढ़ाकर और ईंटों पर धूप जला जलाकर, मुझे लगातार क्रोध दिलाते हैं।
- 4ये कब्र के बीच बैठते और छिपे हुए स्थानों में रात बिताते; जो सूअर का मांस खाते, और घृणित वस्तुओं का रस अपने बर्तनों में रखते;
- 5जो कहते हैं, हट जा, मेरे निकट मत आ, क्योंकि मैं तुझ से पवित्रा हूं। ये मेरी नाक में धूंएं व उस आग के समान हैं जो दिन भर जलती रहती है।
- 6देखो, यह बात मेरे साम्हने लिखी हुई है: मैं चुप न रहूंगा, मैं निश्चय बदला दूंगा वरन तुम्हारे और तुम्हारे पुरखाओं के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूंगा।
Cross references
- Isaiah 66:17 यशायाह 66:17जो लोग अपने को इसलिये पवित्र और शुद्ध करते हैं कि बारियों में जाएं और किसी के पीछे खड़े हो कर सूअर वा चूहे का मांस और और घृणित वस्तुएं खाते हैं, वे एक ही संग नाश हो जाएंगे, यहोवा की यही वाणी है॥
- Leviticus 11:7 लैव्यव्यवस्था 11:7और सूअर, जो चिरे अर्थात् फटे खुर का होता तो है परन्तु पागुर नहीं करता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है।
- Deuteronomy 14:8 व्यवस्थाविवरण 14:8फिर सूअर, जो चिरे खुर का होता है परन्तु पागुर नहीं करता, इस कारण वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है। तुम न तो इनका मांस खाना, और न इनकी लोथ छूना।।
- Isaiah 66:3 यशायाह 66:3बैल का बलि करने वाला मनुष्य के मार डालने वाले के समान है; जो भेड़ के चढ़ाने वाला है वह उसके समान है जो कुत्ते का गला काटता है; जो अन्नबलि चढ़ाता है वह मानो सूअर का लोहू चढ़ाने वाले के समान है; और, जो लोबान जलाता है, वह उसके समान है जो मूरत को धन्य कहता है। इन सभों ने अपना अपना मार्ग चुन लिया है, और घिनौनी वस्तुओं से उनके मन प्रसन्न हाते हैं।
- Mark 5:2–5 मरकुस 5:2–5और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिस में अशुद्ध आत्मा थी कब्रों से निकलकर उसे मिला। वह कब्रों में रहा करता था। और कोई उसे सांकलों से भी न बान्ध सकता था। क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और सांकलों से बान्धा गया था, पर उस ने साकलों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था। वह लगातार रात- दिन कब्रों और पहाड़ो में चिल्लाता, और अपने को पत्थरों से घायल करता था।
- Deuteronomy 18:11 व्यवस्थाविवरण 18:11वा बाजीगर, वा ओझों से पूछनेवाला, वा भूत साधनेवाला, वा भूतों का जगानेवाला हो।
- Matthew 8:28 मत्ती 8:28जब वह उस पार गदरेनियों के देश में पहुंचा, तो दो मनुष्य जिन में दुष्टात्माएं थीं कब्रों से निकलते हुए उसे मिले, जो इतने प्रचण्ड थे, कि कोई उस मार्ग से जा नहीं सकता था।
- Luke 8:27 लूका 8:27जब वह किनारे पर उतरा, तो उस नगर का एक मनुष्य उसे मिला, जिस में दुष्टात्माएं थीं और बहुत दिनों से न कपड़े पहिनता था और न घर में रहता था वरन कब्रों में रहा करता था।
- Deuteronomy 14:3 व्यवस्थाविवरण 14:3तू कोई घिनौनी वस्तु न खाना।
- Ezekiel 4:14 यहेजकेल 4:14तब मैं ने कहा, हाय, यहोवा परमेश्वर देख, मेरा मन कभी अशुठ्ठ नहीं हुआ, और न मैं ने बचपन से लेकर अब तक अपनी मृत्यु से मरे हुए वा फाड़े हुए पशु का मांस खाया, और न किसी प्रकार का घिनौना मांस मेरे पुंह में कभी गया है।
- Exodus 34:26 निर्गमन 34:26अपनी भूमि की पहिली उपज का पहिला भाग अपने परमेश्वर यहोवा के भवन में ले आना। बकरी के बच्चे को उसकी मां के दूध में ने सिझाना।
- Deuteronomy 14:21 व्यवस्थाविवरण 14:21जो अपनी मृत्यु से मर जाए उसे तुम न खाना; उसे अपने फाटकों के भीतर किसी परेदशी को खाने के लिये दे सकते हो, वा किसी पराए के हाथ बेच सकते हो; परन्तु तू तो अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्रा समाज है। बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना।।