Jeremiah · chapter 13 · verse 18
Jeremiah 13:18 in Hindi
राजा और राजमाता से कह, नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं।
Raajaa aur raajamaataa se kah, neeche baith jaao, kyonki tumhaare sirom ke shobhaayamaan mukut utaar lie gae hain.
Jeremiah 13:18 in English
- King James Version (KJV)
- Say unto the king and to the queen, Humble yourselves, sit down: for your principalities shall come down, [even] the crown of your glory.
- World English Bible (WEB)
- Say to the king and to the queen mother, “Humble yourselves. Sit down, for your crowns have come down, even the crown of your glory.
- American Standard Version (ASV)
- Say thou unto the king and to the queen-mother, Humble yourselves, sit down; for your headtires are come down, even the crown of your glory.
- Bible in Basic English (BBE)
- Say to the king and to the queen-mother, Make yourselves low, be seated on the earth: for the crown of your glory has come down from your heads.
- Darby Translation (DBY)
- Say unto the king and to the queen: Humble yourselves, sit down low; for from your heads shall come down the crown of your magnificence.
- Webster's Bible (WBS)
- Say to the king and to the queen, Humble yourselves, sit down: for your principalities shall come down, [even] the crown of your glory.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Say to the king and to the mistress: Make yourselves low — sit still, For come down have your principalities, The crown of your beauty.
Read in context
- 16अपने परमेश्वर यहोवा की बड़ाई करो, इस से पहिले कि वह अन्धकार लाए और तुम्हारे पांव अन्धेरे पहाड़ों पर ठोकर खाएं, और जब तुम प्रकाश का आसरा देखो, तब वह उसको मृत्यु की छाया से बदल और उसे घोर अन्धकार बना दे।
- 17और यदि तुम इसे न सुनो, तो मैं अकेले में तुम्हारे गर्व के कारण रोऊंगा, और मेरी आंखों से आंसुओं की धारा बहती रहेगी, क्योंकि यहोवा की भेड़ें बंधुआ कर ली गई हैं।
- 18राजा और राजमाता से कह, नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं।
- 19दक्खिन देश के नगर घेरे गए हैं, कोई उन्हें बचा न सकेगा; सम्पूर्ण यहूदी जाति बन्दी हो गई है, वह पूरी रीति से बंधुआई में चली गई है।
- 20अपनी ओखें उठाकर उनको देख जो उत्तर दिशा से आ रहे हैं। वह सुन्दर झुण्ड जो तुझे सौंपा गया था कहां है?
Cross references
- Jeremiah 22:26 यिर्मयाह 22:26मैं तुझे तेरी जननी समेत एक पराए देश में जो तुम्हारी जन्मभूमि नहीं है फेंक दूंगा, और तुम वहीं मर जाओगे।
- 2 Kings 24:12 2 राजा 24:12और यहूदा का राजा यहोयाकीन अपनी माता और कर्मचारियों, हाकिमों और खोजों को संग लेकर बाबेल के राजा के पास गया, और बाबेल के राजा ने अपने राज्य के आठवें वर्ष मे उनको पकड़ लिया।
- 2 Kings 24:15 2 राजा 24:15और वह यहोयाकीन को बाबेल में ले गया और उसकी माता और स्त्रियों और खोजों को और देश के बड़े लोगों को वह बन्धुआ करके यरूशलेम से बाबेल को ले गया।
- 2 Chronicles 33:12 2 इतिहास 33:12तब संकट में पड़कर वह अपने परमेश्वर यहोवा को मानने लगा, और अपने पूर्वजों के परमेश्वर के साम्हने बहुत दीन हुआ, और उस से प्रार्थना की।
- 2 Chronicles 33:19 2 इतिहास 33:19और उसकी प्रार्थना और वह कैसे सुनी गई, और उसका सारा पाप और विश्वासघात और उस ने दीन होने से पहिले कहां कहां ऊंचे स्थान बनवाए, और अशेरा नाम और खुदी हुई मूर्त्तियां खड़ी कराई, यह सब होशे के वचनों में जिखा है।
- Isaiah 47:1 यशायाह 47:1हे बाबुल की कुमारी बेटी, उतर आ और धूलि पर बैठ; हे कसदियों की बेटी तू बिना सिंहासन भूमि पर बैठ! क्योंकि तू अब फिर कोमल और सुकुमार न कहलाएगी।
- Matthew 18:4 मत्ती 18:4जो कोई अपने आप को इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में बड़ा होगा।
- 2 Chronicles 33:23 2 इतिहास 33:23और जैसे उसका पिता मनश्शे यहोवा के साम्हने दीन हुआ, वैसे वह दीन न हुआ, वरन आमोन अधिक दोषी होता गया।
- James 4:10 याकूब 4:10प्रभु के साम्हने दीन बनो, तो वह तुम्हें शिरोमणि बनाएगा।
- Jonah 3:6 योना 3:6तब यह समाचार नीनवे के राजा के कान में पहुंचा; और उस ने सिंहासन पर से उठ, अपना राजकीय ओढ़ना उतारकर टाट ओढ़ लिया, और राख पर बैठ गया।
- Isaiah 3:26 यशायाह 3:26और उसके फाटकों में सांस भरना और विलाप करना होगा; और भूमि पर अकेली बैठी रहेगी।
- Exodus 10:3 निर्गमन 10:3तब मूसा और हारून ने फिरौन के पास जाकर कहा, कि इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि तू कब तक मेरे साम्हने दीन होने से संकोच करता रहेगा? मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे मेरी उपासना करें।