Jeremiah · chapter 22 · verse 15
Jeremiah 22:15 in Hindi
तू जो देवदार की लकड़ी का अभिलाषी है, क्या इस रीति से तेरा राज्य स्थिर रहेगा। देख, तेरा पिता न्याय और धर्म के काम करता था, और वह खाता पीता और सुख से भी रहता था!
Too jo devadaar kee lakadee kaa abhilaashee hai, kyaa is reeti se teraa raajy sthir rahegaa. Dekh, teraa pitaa nyaay aur dharm ke kaam karataa thaa, aur vah khaataa peetaa aur sukh se bhee rahataa thaa!
Jeremiah 22:15 in English
- King James Version (KJV)
- Shalt thou reign, because thou closest [thyself] in cedar? did not thy father eat and drink, and do judgment and justice, [and] then [it was] well with him?
- World English Bible (WEB)
- “Should you reign because you strive to excel in cedar? Didn’t your father eat and drink, and do justice and righteousness? Then it was well with him.
- American Standard Version (ASV)
- Shalt thou reign, because thou strivest to excel in cedar? Did not thy father eat and drink, and do justice and righteousness? then it was well with him.
- Bible in Basic English (BBE)
- Are you to be a king because you make more use of cedar than your father? did not your father take food and drink and do right, judging in righteousness, and then it was well for him?
- Darby Translation (DBY)
- Shalt thou reign, because thou viest with the cedar? Did not thy father eat and drink, and do judgment and justice? Then it was well with him.
- Webster's Bible (WBS)
- Shalt thou reign, because thou closest [thyself] in cedar? did not thy father eat and drink, and do judgment and justice, [and] then [it was] well with him?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Dost thou reign, because thou art fretting thyself in cedar? Thy father — did he not eat and drink? Yea, he did judgment and righteousness, Then [it is] well with him.
Read in context
- 13उस पर हाय जो अपने घर को अधर्म से और अपनी उपरौठी कोठरियों को अन्याय से बनवाता है; जो अपने पड़ोसी से बेगारी में काम कराता है और उसकी मज़दूरी नहीं देता।
- 14वह कहता है, मैं अपने लिये लम्बा- चौड़ा घर और हवादार कोठा बना लूंगा, और वह खिड़कियां बनाकर उन्हें देवदार की लकड़ी से पाट लेता है, और सिन्दूर से रंग देता है।
- 15तू जो देवदार की लकड़ी का अभिलाषी है, क्या इस रीति से तेरा राज्य स्थिर रहेगा। देख, तेरा पिता न्याय और धर्म के काम करता था, और वह खाता पीता और सुख से भी रहता था!
- 16वह इस कारण सुख से रहता था क्योंकि वह दीन और दरिद्र लोगों का न्याय चुकाता था। क्या यही मेरा ज्ञान रखना नहीं है? यहोवा की यह वाणी है।
- 17परन्तु तू केवल अपना ही लाभ देखता है, और निदषों की हत्या करने और अन्धेर और उपद्रव करने में अपना मन और दृष्टि लगाता है।
Cross references
- 2 Kings 23:25 2 राजा 23:25और उसके तुल्य न तो उस से पहिले कोई ऐसा राजा हुआ और न उसके बाद ऐसा कोई राजा उठा, जो मूसा की पूरी रयवस्था के अनुसार अपने पूर्ण मन और मूर्ण प्राण और पूर्ण शक्ति से यहोवा की ओर फिरा हो।
- Isaiah 3:10 यशायाह 3:10धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा।
- Proverbs 25:5 नीतिवचन 25:5राजा के साम्हने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।
- Ecclesiastes 10:17 सभोपदेशक 10:17हे देश, तू धन्य है जब तेरा राजा कुलीन है; और तेरे हाकिम समय पर भोज करते हैं, और वह भी मतवाले होने को नहीं, वरन्त बल बढ़ाने के लिये!
- Proverbs 29:4 नीतिवचन 29:4राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है।
- 2 Kings 22:2 2 राजा 22:2उस ने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है और जिस मार्ग पर उसका मूलपुरूष दाऊद चला ठीक उसी पर वह भी चला, और उस से न तो दाहिनी ओर और न बाई ओर मुड़ा।
- Psalm 128:1–2 भजन संहिता 128:1–2क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है! तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।।
- Jeremiah 21:12 यिर्मयाह 21:12हे दाऊद के घराने! यहोवा यों कहता है, भोर को न्याय चुकाओ, और लुटे हुए को अंधेर करनेवाले के हाथ से छुड़ाओ, नहीं तो तुम्हारे बुरे कामों के कारण मेरे क्रोध की आग भड़केगी, और ऐसी जलती रहेगी कि कोई उसे बुझा न सकेगा।
- Jeremiah 42:6 यिर्मयाह 42:6चाहे वह भली बात हो, चाहे बुरी, तौभी हम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा, जिसके पास हम तुझे भेजते हैं, मानेंगे, क्योंकि जब हम अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानें तब हमारा भला हो।
- 2 Samuel 8:15 2 शमूएल 8:15( दाऊद के कर्मचारियों की नामावली ) दाऊद तो समस्त इस्राएल पर राज्य करता था, और दाऊद अपनी समस्त प्रजा के साथ न्याय और धर्म के काम करता था।
- 1 Kings 10:9 1 राजा 10:9धन्य है तेरा परमेश्वर यहोवा! जो तुझ से ऐसा प्रसन्न हुआ कि तुझे इस्राएल की राजगद्दी पर विराजमान किया: यहोवा इस्राएल से सदा प्रेम रखता है, इस कारण उस ने तुझे न्याय और धर्म करने को राजा बना दिया है।
- Proverbs 21:3 नीतिवचन 21:3धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।