Jeremiah · chapter 33 · verse 25
Jeremiah 33:25 in Hindi
यहोवा यों कहता है, यदि दिन और रात के विषय मेरी वाचा अटल न रहे, और यदि आकाश और पृथ्वी के नियम मेरे ठहराए हुए न रह जाएं,
Yahovaa yom kahataa hai, yadi din aur raat ke vishay meree vaachaa atal na rahe, aur yadi aakaash aur pruthvee ke niyam mere thaharaae hue na rah jaaem,
Jeremiah 33:25 in English
- King James Version (KJV)
- Thus saith the LORD; If my covenant [be] not with day and night, [and if] I have not appointed the ordinances of heaven and earth;
- World English Bible (WEB)
- The LORD says: “If my covenant of day and night fails, if I have not appointed the ordinances of heaven and earth,
- American Standard Version (ASV)
- Thus saith Jehovah: If my covenant of day and night [stand] not, if I have not appointed the ordinances of heaven and earth;
- Bible in Basic English (BBE)
- The Lord has said, If I have not made day and night, and if the limits of heaven and earth have not been fixed by me,
- Darby Translation (DBY)
- Thus saith Jehovah: If my covenant of day and night [stand] not, if I have not appointed the ordinances of the heavens and the earth,
- Webster's Bible (WBS)
- Thus saith the LORD; If my covenant [is] not with day and night, [and if] I have not appointed the ordinances of heaven and earth;
- Young's Literal Translation (YLT)
- Thus said Jehovah: If My covenant [is] not daily and nightly, The statutes of heaven and earth I have not appointed —
Read in context
- 23यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुचा, क्या तू ने नहीं देखा
- 24कि ये लोग क्या कहते हैं, कि, जो दो कुल यहोवा ने चुन लिए थे उन दोनों से उसने अब हाथ उठाया है? यह कह कर कि ये मेरी प्रजा को तुच्छ जानते हैं और कि यह जाति उनकी दृष्टि में गिर गई है।
- 25यहोवा यों कहता है, यदि दिन और रात के विषय मेरी वाचा अटल न रहे, और यदि आकाश और पृथ्वी के नियम मेरे ठहराए हुए न रह जाएं,
- 26तब ही मैं याकूब के वंश से हाथ उठाऊंगा।,और इब्राहीम, इसहाक और याकूब के वंश पर प्रभुता करने के लिये अपने दास दाऊद के वंश में से किसी को फिर न ठहराऊंगा। परन्तु इसके विपरीत मैं उन पर दया कर के उन को बंधुआई से लौटा लाऊंगा।
Cross references
- Jeremiah 31:35–36 यिर्मयाह 31:35–36जिसने दिन को प्रकाश देने के लिये सूर्य को और रात को प्रकाश देने के लिये चन्द्रमा और तारागण के नियम ठहराए हैं, जो समुद्र को उछालता और उसकी लहरों को गरजाता है, और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, वही यहोवा यों कहता है: यदि ये नियम मेरे साम्हने से टल जाएं तब ही यह हो सकेगा कि इस्राएल का वंश मेरी दृष्टि में सदा के लिये एक जाति ठहरने की अपेक्षा मिट सकेगा।
- Psalm 74:16–17 भजन संहिता 74:16–17दिन तेरा है रात भी तेरी है; सूर्य और चन्द्रमा को तू ने स्थिर किया है। तू ने तो पृथ्वी के सब सिवानों को ठहराया; धूपकाल और जाड़ा दोनों तू ने ठहराए हैं।।
- Jeremiah 33:20 यिर्मयाह 33:20मैं ने दिन और रात के विषय में जो वाचा बान्धी है, जब तुम उसको ऐसा तोड़ सको कि दिन और रात अपने अपने समय में न हों,
- Psalm 104:19 भजन संहिता 104:19उस ने नियत समयों के लिये चन्द्रमा को बनाया है; सूर्य अपने अस्त होने का समय जानता है।
- Genesis 8:22 उत्पत्ति 8:22अब से जब तक पृथ्वी बनी रहेगी, तब तक बोने और काटने के समय, ठण्ड और तपन, धूपकाल और शीतकाल, दिन और रात, निरन्तर होते चले जाएंगे।।
- Genesis 9:9–17 उत्पत्ति 9:9–17सुनों, मैं तुम्हारे साथ और तुम्हारे पश्चात् जो तुम्हारा वंश होगा, उसके साथ भी वाचा बान्धता हूं। और सब जीवित प्राणियों से भी जो तुम्हारे संग है क्या पक्षी क्या घरेलू पशु, क्या पृथ्वी के सब बनैले पशु, पृथ्वी के जितने जीवजन्तु जहाज से निकले हैं; सब के साथ भी मेरी यह वाचा बन्धती है: और मै तुम्हारे साथ अपनी इस वाचा को पूरा करूंगा; कि सब प्राणी फिर जलप्रलय से नाश न होंगे: और पृथ्वी के नाश करने के लिये फिर जलप्रलय न होगा। फिर परमेश्वर ने कहा, जो वाचा मै तुम्हारे साथ, और जितने जीवित प्राणी तुम्हारे संग हैं उन सब के साथ भी युग युग की पीढ़ियों के लिये बान्धता हूं; उसका यह चिन्ह है: कि मैं ने बादल मे अपना धनुष रखा है वह मेरे और पृथ्वी के बीच में वाचा का चिन्ह होगा। और जब मैं पृथ्वी पर बादल फैलाऊं जब बादल में धनुष देख पड़ेगा। तब मेरी जो वाचा तुम्हारे और सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के साथ बान्धी है; उसको मैं स्मरण करूंगा, तब ऐसा जलप्रलय फिर न होगा जिस से सब प्राणियों का विनाश हो। बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देख के यह सदा की वाचा स्मरण करूंगा जो परमेश्वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बन्धी है। फिर परमेश्वर ने नूह से कहा जो वाचा मैं ने पृथ्वी भर के सब प्राणियों के साथ बान्धी है, उसका चिन्ह यही है।।