Job · chapter 22 · verse 8
Job 22:8 in Hindi
जो बलवान था उसी को भूमि मिली, और जिस पुरूष की प्रतिष्ठा हुई थी, वही उस में बस गया।
Jo balavaan thaa usee ko bhoomi milee, aur jis puroosh kee pratishthaa huee thee, vahee us mem bas gayaa.
Job 22:8 in English
- King James Version (KJV)
- But [as for] the mighty man, he had the earth; and the honourable man dwelt in it.
- World English Bible (WEB)
- But as for the mighty man, he had the earth. The honorable man, he lived in it.
- American Standard Version (ASV)
- But as for the mighty man, he had the earth; And the honorable man, he dwelt in it.
- Bible in Basic English (BBE)
- For it was the man with power who had the land, and the man with an honoured name who was living in it.
- Darby Translation (DBY)
- But the powerful man, he had the land; and the man of high rank dwelt in it.
- Webster's Bible (WBS)
- But [as for] the mighty man, he had the earth; and the honorable man dwelt in it.
- Young's Literal Translation (YLT)
- As to the man of arm — he hath the earth, And the accepted of face — he dwelleth in it.
Read in context
- 6तू ने तो अपने भाई का बन्धक अकारण रख लिया है, और नंगे के वस्त्रा उतार लिये हैं।
- 7थके हुए को तू ने पानी न पिलाया, और भूखे को रोटी देने से इनकार किया।
- 8जो बलवान था उसी को भूमि मिली, और जिस पुरूष की प्रतिष्ठा हुई थी, वही उस में बस गया।
- 9तू ने विधवाओं को छूछे हाथ लौटा दिया। और अनाथों की बाहें तोड़ डाली गई।
- 10इस कारण तेरे चारों ओर फन्दे लगे हैं, और अचानक डर के मारे तू घगरा रहा है।
Cross references
- Isaiah 9:15 यशायाह 9:15पुरनिया और प्रतिष्ठित पुरूष तो सिर हैं, और झूठी बातें सिखानेवाला नबी पूंछ है;
- Micah 7:3 मीका 7:3वे अपने दोनों हाथों से मन लगाकर बुराई करते हैं; हाकिम घूस मांगता, और न्यायी घूस लेने को तैयार रहता है, और रईस अपने मन की दुष्टता वर्णन करता है; इसी प्रकार से वे सब मिलकर जालसाजी करते हैं।
- Psalm 12:8 भजन संहिता 12:8जब मनुष्यों में नीचपन का आदर होता है, तब दुष्ट लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं।।
- Job 31:34 अय्यूब 31:34इस कारण कि मैं बड़ी भीड़ से भय खाता था, वा कुलीनों से तुच्छ किए जाने से डर गया यहां तक कि मैं द्वार से बाहर न निकला---
- Isaiah 3:3 यशायाह 3:3मन्त्री और चतुर कारीगर को, और निपुण टोन्हे को भी दूर कर देगा।
- 1 Kings 21:11–15 1 राजा 21:11–15ईज़ेबेल की चिट्ठी में की आज्ञा के अनुसार नगर में रहनेवाले पुरनियों और रईसों ने उपवास का प्रचार किया, और नाबोत को लोगों के साम्हने ऊंचे स्थान पर बैठाया। तब दो नीच जन आकर उसके सम्मुख बैठ गए; और उन नीच जनों ने लोगों लोगों के साम्हने नाबोत के विम्ठ्ठ यह साक्षी दी, कि नाबोत ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की। इस पर उन्हों ने उसे नगर से बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह किया, और वह मर गया। तब उन्हों ने ईज़ेबेल के पास यह कहला भेजा कि नाबोत पत्थरवाह करके मार डाला गया है। यह सुनते ही कि नाबोत पत्थरवाह करके मारडाला गया है, ईज़ेबेल ने अहाब से कहा, उठकर यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी को जिसे उस ने तुझे रूपया लेकर देने से भी इनकार किया था अपने अधिकार में ले, क्योंकि नाबोत जीवित नहीं परन्तु वह मर गया है।
- Job 13:8 अय्यूब 13:8क्या तुम उसका पक्षपात करोगे? और ईश्वर के लिये मुक मा चलाओगे।
- Job 29:7–17 अय्यूब 29:7–17जब जब मैं नगर के फाटक की ओर चलकर खुले स्थान में अपने बैठने का स्थान तैयार करता था, तब तब जवान मुझे देखकर छिप जाते, और पुरनिये उठकर खड़े हो जाते थे। हाकिम लोग भी बोलने से रूक जाते, और हाथ से मुंह मूंदे रहते थे। प्रधान लोग चुप रहते थे और उनकी जीभ तालू से सट जाती थी। क्योंकि जब कोई मेरा समाचार सुनता, तब वह मुझे धन्य कहता था, और जब कोई मुझे देखता, तब मेरे विषय साक्षी देता था; क्योंकि मैं दोहाई देनेवाले दीन जन को, और असहाय अनाथ को भी छुड़ाता था। जो नाश होने पर था मुझे आशीर्वाद देता था, और मेरे कारण विधवा आनन्द के मारे गाती थी। मैं धर्म को पहिने रहा, और वह मुझे ढांके रहा; मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था। मैं अन्धों के लिये आंखें, और लंगड़ों के लिये पांव ठहरता था। दरिद्र लोगों का मैं पिता ठहरता था, और जो मेरी पहिचान का न था उसके मुक़ मे का हाल मैं पूछताछ करके जान लेता था। मैं कुटिल मनुष्यों की डाढ़ें तोड़ डालता, और उनका शिकार उनके मुंह से छीनकर बचा लेता था।