Job · chapter 37 · verse 5
Job 37:5 in Hindi
ईश्वर गरजकर अपना शब्द अदभ़ुत रीति से सुनाता है, और बड़े बड़े काम करता है जिनको हम नहीं समझते।
Eeshvar garajakar apanaa shabd adabhut reeti se sunaataa hai, aur bade bade kaam karataa hai jinako ham naheem samajhate.
Job 37:5 in English
- King James Version (KJV)
- God thundereth marvellously with his voice; great things doeth he, which we cannot comprehend.
- World English Bible (WEB)
- God thunders marvelously with his voice. He does great things, which we can’t comprehend.
- American Standard Version (ASV)
- God thundereth marvellously with his voice; Great things doeth he, which we cannot comprehend.
- Bible in Basic English (BBE)
- He does wonders, more than may be searched out; great things of which we have no knowledge;
- Darby Translation (DBY)
- God thundereth marvellously with his voice, doing great things which we do not comprehend.
- Webster's Bible (WBS)
- God thundereth marvelously with his voice; great things he doeth, which we cannot comprehend.
- Young's Literal Translation (YLT)
- God thundereth with His voice wonderfully, Doing great things and we know not.
Read in context
- 3वह उसको सारे आकाश के तले, और अपनी बिजली को पृथ्वी की छोर तक भेजता है।
- 4उसके पीछे गरजने का शब्द होता है; वह अपने प्रतापी शब्द से गरजता है, और जब उसका शब्द सुनाई देता है तब बिजली लगातार चमकने लगती है।
- 5ईश्वर गरजकर अपना शब्द अदभ़ुत रीति से सुनाता है, और बड़े बड़े काम करता है जिनको हम नहीं समझते।
- 6वह तो हिम से कहता है, पृथ्वी पर गिर, और इसी प्रकार मेंह को भी और मूसलाधार वर्षा को भी ऐसी ही आज्ञा देता है।
- 7वह सब मनुष्यों के हाथ पर मुहर कर देता है, जिस से उसके बनाए हुए सब मनुष्य उसको पहचानें।
Cross references
- Job 5:9 अय्यूब 5:9वह तो एसे बड़े काम करता है जिनकी थाह नहीं लगती, और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जाते।
- Romans 11:33 रोमियों 11:33आहा! परमेश्वर का धन और बुद्धि और ज्ञान क्या ही गंभीर है! उसके विचार कैसे अथाह, और उसके मार्ग कैसे अगम हैं!
- Ecclesiastes 3:11 सभोपदेशक 3:11उस ने सब कुछ ऐसा बनाया कि अपने अपने समय पर वे सुन्दर होते है; फिर उस ने मनुष्यों के मन में अनादि- अनन्त काल का ज्ञान उत्पन्न किया है, तौभी काल का ज्ञान उत्पन्न किया है, वह आदि से अन्त तक मनुष्य बूझ नहीं सकता।
- Job 9:10 अय्यूब 9:10वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते।
- Isaiah 40:28 यशायाह 40:28क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सिरजनहार है, वह न थकता, न श्रमित होता है, उसकी बुद्धि अगम है।
- Job 36:26 अय्यूब 36:26देख, ईश्वर महान और हमारे ज्ञान से कहीं परे है, और उसके वर्ष की गिनती अनन्त है।
- Job 26:14 अय्यूब 26:14देखो, ये तो उसकी गति के किनारे ही हैं; और उसकी आहट फुसफुसाहट ही सी तो सुन पड़ती है, फिर उसके पराक्रम के गरजने का भेद कौन समझ सकता है?
- Revelation 15:3 प्रकाशितवाक्य 15:3और वे परमेश्वर के दास मूसा का गीत, और मेम्ने का गीत गा गाकर कहते थे, कि हे र्स्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, तेरे कारर्य बड़े, और अद्भुत हैं, हे युग युग के राजा, तेरी चाल ठीक और सच्ची है।
- Job 11:7 अय्यूब 11:7क्या तू ईश्वर का गूढ़ भेद पा सकता है? और क्या तू सर्वशक्तिमान का मर्म पूरी रीति से चांच सकता है?
- Isaiah 40:21–22 यशायाह 40:21–22क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? क्या तुम को आरम्भ ही से नहीं बताया गया? क्या तुम ने पृथ्वी की नेव पड़ने के समय ही से विचार नहीं किया? यह वह है जो पृथ्वी के घेरे के ऊपर आकाशमण्डल पर विराजमान है; और पृथ्वी के रहनेवाले टिड्डी के तुल्य है; जो आकाश को मलमल की नाईं फैलाता और ऐसा तान देता है जैसा रहने के लिये तम्बू ताना जाता है;
- 2 Samuel 22:14–15 2 शमूएल 22:14–15यहोवा आकाश में से गरजा, और परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई। उस ने तीर चला चलाकर मेरे शत्रुओं को तितर बितर कर दिया, और बिजली गिरा गिराकर उसको परास्त कर दिया।