Job · chapter 40 · verse 9
Job 40:9 in Hindi
क्या तेरा बाहुबल ईश्वर के तुल्य है? क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है?
Kyaa teraa baahubal eeshvar ke tuly hai? Kyaa too usake samaan shabd se garaj sakataa hai?
Job 40:9 in English
- King James Version (KJV)
- Hast thou an arm like God? or canst thou thunder with a voice like him?
- World English Bible (WEB)
- Or do you have an arm like God? Can you thunder with a voice like him?
- American Standard Version (ASV)
- Or hast thou an arm like God? And canst thou thunder with a voice like him?
- Bible in Basic English (BBE)
- Have you an arm like God? have you a voice of thunder like his?
- Darby Translation (DBY)
- Hast thou an arm like God? or canst thou thunder with a voice like him?
- Webster's Bible (WBS)
- Hast thou an arm like God? or canst thou thunder with a voice like his?
- Young's Literal Translation (YLT)
- And an arm like God hast thou? And with a voice like Him dost thou thunder?
Read in context
- 7पुरूष की नाई अपनी कमर बान्ध ले, मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे बता।
- 8क्या तू मेरा न्याय भी व्यर्थ ठहराएगा? क्या तू आप निदष ठहरने की मनसा से मुझ को दोषी ठहराएगा?
- 9क्या तेरा बाहुबल ईश्वर के तुल्य है? क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है?
- 10अब अपने को महिमा और प्रताप से संवार और ऐश्वरर्य और तेज के वस्त्रा पहिन ले।
- 11अपने अति क्रोध की बाढ़ को बहा दे, और एक एक घमणडी को देखते ही उसे नीचा कर।
Cross references
- Psalm 89:13 भजन संहिता 89:13तेरी भुजा बलवन्त है; तेरा हाथ शक्तिमान और तेरा दहिना हाथ प्रबल है।
- Job 37:4–5 अय्यूब 37:4–5उसके पीछे गरजने का शब्द होता है; वह अपने प्रतापी शब्द से गरजता है, और जब उसका शब्द सुनाई देता है तब बिजली लगातार चमकने लगती है। ईश्वर गरजकर अपना शब्द अदभ़ुत रीति से सुनाता है, और बड़े बड़े काम करता है जिनको हम नहीं समझते।
- Isaiah 45:9 यशायाह 45:9हाय उस पर जो अपने रचनेवाले से झगड़ता है! वह तो मिट्टी के ठीकरों में से एक ठीकरा ही है! क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी, तू यह क्या करता है? क्या कारीगर का बनाया हुआ कार्य उसके विषय कहेगा कि उसके हाथ नहीं है?
- Psalm 89:10 भजन संहिता 89:10तू ने रहब को घात किए हुए के समान कुचल डाला, और अपने शत्रुओं को अपने बाहुबल से तितर बितर किया है।
- Job 33:12–13 अय्यूब 33:12–13देख, मैं तुझे उत्तर देता हूँ, इस बात में तू सच्चा नहीं है। क्योंकि ईश्वर मनुष्य से बड़ा है। तू उस से क्यों झगड़ता है? क्योंकि वह अपनी किसी बात का लेखा नहीं देता।
- Psalm 39:3–9 भजन संहिता 39:3–9मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर जल रहा था। सोचते सोचते आग भड़क उठी; तब मैं अपनी जीभ से बोल उठा; हे यहोवा ऐसा कर कि मेरा अन्त मुझे मालुम हो जाए, और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं; जिस से मैं जान लूं कि कैसा अनित्य हूं! देख, तू ने मेरे आयु बालिश्त भर की रखी है, और मेरी अवस्था तेरी दृष्टि में कुछ है ही नहीं। सचमुच सब मनुष्य कैसे ही स्थिर क्यों न हों तौभी व्यर्थ ठहरे हैं। सचमुच मनुष्य छाया सा चलता फिरता है; सचमुच वे व्यर्थ घबराते हैं; वह धन का संचय तो करता है परन्तु नहीं जानता कि उसे कौन लेगा! और अब हे प्रभु, मैं किस बात की बाट जोहूं? मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है। मुझे मेरे सब अपराधों के बन्धन से छुड़ा ले। मूढ़ मेरी निन्दा न करने पाए। मैं गूंगा बन गया और मुंह न खोला; क्योंकि यह काम तू ही ने किया है।
- Job 23:6 अय्यूब 23:6क्या वह अपना बड़ा बल दिखाकर मुझ से मुक़ मा लड़ता? नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।
- Job 9:4 अय्यूब 9:4वह बुध्दिमान और अति सामथ हैे उसके विरोध में हठ करके कौन कभी प्रबल हुआ है?
- 1 Corinthians 10:22 1 कुरिन्थियों 10:22क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं? क्या हम उस से शक्तिमान हैं?
- Exodus 15:6 निर्गमन 15:6हे यहोवा, तेरा दहिना हाथ शक्ति में महाप्रतापी हुआ हे यहोवा, तेरा दहिना हाथ शत्रु को चकनाचूर कर देता है।।
- Psalm 29:3 भजन संहिता 29:3यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुन पड़ती है; प्रतामी ईश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है।