John · chapter 9 · verse 38
John 9:38 in Hindi
उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।
Us ne kahaa, he prabhu, maim vishvaas karataa hoom: aur use dandavat kiyaa.
John 9:38 in English
- King James Version (KJV)
- And he said, Lord, I believe. And he worshipped him.
- World English Bible (WEB)
- He said, “Lord, I believe!” and he worshiped him.
- American Standard Version (ASV)
- And he said, Lord, I believe. And he worshipped him.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he said, Lord, I have faith. And he gave him worship.
- Darby Translation (DBY)
- And he said, I believe, Lord: and he did him homage.
- Webster's Bible (WBS)
- And he said, Lord, I believe. And he worshiped him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he said, 'I believe, sir,' and bowed before him.
Read in context
- 36उस ने उत्तर दिया, कि हे प्रभु; वह कौन है कि मैं उस पर विश्वास करूं?
- 37यीशु ने उस से कहा, तू ने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।
- 38उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।
- 39तब यीशु ने कहा, मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूं, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अन्धे हो जाएं।
- 40जो फरीसी उसके साथ थे, उन्हों ने ये बातें सुन कर उस से कहा, क्या हम भी अन्धे हैं?
Cross references
- Matthew 28:9 मत्ती 28:9और देखो, यीशु उन्हें मिला और कहा; `सलाम' और उन्हों ने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दणडवत किया।
- Matthew 14:33 मत्ती 14:33इस पर जो नाव पर थे, उन्हों ने उसे दण्डवत करके कहा; सचमुच तू परमेश्वर का पुत्रा है।।
- Psalm 2:12 भजन संहिता 2:12पुत्रा को चूमो ऐसा न हो कि वह क्रोध करे, और तुम मार्ग ही में नाश हो जाओ; क्योंकि क्षण भर में उसका क्रोध भड़कने को है।। धन्य है वे जिनका भरोसा उस पर है।।
- John 20:28 यूहन्ना 20:28यह सुन थोमा ने उत्तर दिया, हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!
- Revelation 5:9–14 प्रकाशितवाक्य 5:9–14और वे यह नया गीत गाने लगे, कि तू इस पुस्तक के लेने, और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है; क्योंकि तू ने वध होकर अपने लोहू से हर एक कुल, और भाषा, और लोग, और जाति में से परमेश्वर के लिये लोगों को मोल लिया है। और उन्हें हमारे परमेश्वर के लिये एक राज्य और याजक बनाया; और वे पृथ्वी पर राज्य करते हैं। और जब मै ने देखा, तो उस सिंहासन और उन प्राणियों और उन प्राचीनों की चारों ओर बहुत से स्वर्गदूतों का शब्द सुना, जिन की गिनती लाखों और करोड़ों की थी। और वे ऊंचे शब्द से कहते थे, कि वध किया हुआ मेम्ना ही सामर्थ, और धन, और ज्ञान, और शक्ति, और आदर, और महिमा, और धन्यवाद के योग्य है। फिर मैं ने स्वर्ग में, और पृथ्वी पर, और पृथ्वी के नीचे, और समुद्र की सब सृजी हुई वस्तुओं को, और सब कुछ को जो उन में हैं, यह कहते सुना, कि जो सिंहासन पर बैठा है, उसका, और मेम्ने का धन्यवाद, और आदर, और महिमा, और राज्य, युगानुयुग रहे। और चारों प्राणियों ने आमीन कहा, और प्राचीनों ने गिरकर दण्डवत् किया।।
- Luke 24:52 लूका 24:52और वे उस को दण्डवत् करके बड़े आनन्द से यरूशलेम को लौट गए।
- Psalm 45:11 भजन संहिता 45:11और राजा तेरे रूप की चाह करेगा। क्योंकि वह तो तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत् कर।
- Matthew 28:17 मत्ती 28:17और उन्हों ने उसके दर्शन पाकर उसे प्रणाम किया, पर किसी किसी को सन्देह हुआ।