Leviticus · chapter 11 · verse 2
Leviticus 11:2 in Hindi
इस्त्राएलियों से कहो, कि जितने पशु पृथ्वी पर हैं उन सभों में से तुम इन जीवधारियों का मांस खा सकते हो।
Istraaeliyom se kaho, ki jitane pashu pruthvee par haim un sabhom mem se tum in jeevadhaariyom kaa maans khaa sakate ho.
Leviticus 11:2 in English
- King James Version (KJV)
- Speak unto the children of Israel, saying, These [are] the beasts which ye shall eat among all the beasts that [are] on the earth.
- World English Bible (WEB)
- “Speak to the children of Israel, saying, ‘These are the living things which you may eat among all the animals that are on the earth.
- American Standard Version (ASV)
- Speak unto the children of Israel, saying, These are the living things which ye may eat among all the beasts that are on the earth.
- Bible in Basic English (BBE)
- Say to the children of Israel: These are the living things which you may have for food among all the beasts on the earth.
- Darby Translation (DBY)
- Speak unto the children of Israel, saying, These are the animals which ye shall eat of all the beasts which are on the earth.
- Webster's Bible (WBS)
- Speak to the children of Israel, saying, These [are] the beasts which ye may eat among all the beasts that [are] on the earth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Speak unto the sons of Israel, saying, This [is] the beast which ye do eat out of all the beasts which [are] on the earth:
Read in context
- 1फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
- 2इस्त्राएलियों से कहो, कि जितने पशु पृथ्वी पर हैं उन सभों में से तुम इन जीवधारियों का मांस खा सकते हो।
- 3पशुओं में से जितने चिरे वा फटे खुर के होते हैं और पागुर करते हैं उन्हें खा सकते हो।
- 4परन्तु पागुर करनेवाले वा फटे खुरवालों में से इन पशुओं को न खाना, अर्थात् ऊंट, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरा है।
Cross references
- Matthew 15:11 मत्ती 15:11जो मुंह में जाता है, वह मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता, पर जो मुंह से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।
- Hebrews 9:10 इब्रानियों 9:10इसलिये कि वे केवल खाने पीने की वस्तुओं, और भांति भांति के स्नान विधि के आधार पर शारीरिक नियम हैं, जो सुधार के समय तक के लिये नियुक्त किए गए हैं।।
- Leviticus 11:11 लैव्यव्यवस्था 11:11वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना।
- Acts 10:12–14 प्रेरितों के काम 10:12–14जिस में पृथ्वी के सब प्रकार के चौपाए और रेंगने वाले जन्तु और आकाश के पक्षी थे। और उसे एक ऐसा शब्द सुनाईं दिया, कि हे पतरस उठ, मार के खा। परन्तु पतरस ने कहा, नहीं प्रभु, कदापि नहीं; क्योंकि मैं ने कभी कोई अपवित्र या अशुद्ध वस्तु नहीं खाई है।
- Leviticus 11:39 लैव्यव्यवस्था 11:39फिर जिन पशुओं के खाने की आज्ञा तुम को दी गई है यदि उन में से कोई पशु मरे, तो जो कोई उसकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।
- Leviticus 11:13 लैव्यव्यवस्था 11:13फिर पक्षियों में से इनको अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएं, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर,
- Deuteronomy 14:3–21 व्यवस्थाविवरण 14:3–21तू कोई घिनौनी वस्तु न खाना। जो पशु तुम खा सकते हो वे ये हैं, अर्थात् गाय- बैल, भेड़- बकरी, हरिण, चिकारा, यखमूर, बनैली बकरी, साबर, नीलगाय, और बैनेली भेड़। निदान पशुओं में से जितने पशु चिरे वा फटे खुरवाले और पागुर करनेवाले होते हैं उनका मांस तुम खा सकते हो। परन्तु पागुर करनेवाले वा चिरे खुरवालों में से इन पशुओं को, अर्थात् ऊंट, खरहा, और शापान को न खाना, क्योंकि ये पागुर तो करते हैं परन्तु चिरे खुर के नही होते, इस कारण वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं। फिर सूअर, जो चिरे खुर का होता है परन्तु पागुर नहीं करता, इस कारण वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है। तुम न तो इनका मांस खाना, और न इनकी लोथ छूना।। फिर जितने जलजन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हो, अर्थात् जितनों के पंख और छिलके होते हैं। परन्तु जितने बिना पंख और छिलके के होते हैं उन्हें तुम न खाना; क्योंकि वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।। सब शुद्ध पक्षियों का मांस तो तुम खा सकते हो। परन्तु इनका मांस न खाना, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर; गरूड़, चील और भांति भांति के शाही; और भांति भांति के सब काग; शुतर्मुर्ग, तहमास, जलकुक्कट, और भांति भांति के बाज; छोटा और बड़ा दोनों जाति का उल्लू, और घुग्घू; धनेश, गिद्ध, हाड़गील; सारस, भांति भांति के बगुले, नौवा, और चमगीदड़। और जितने रेंगनेवाले पखेरू हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; वे खाए न जाएं। परन्तु सब शुद्ध पंखवालों का मांस तुम खा सकते हो।। जो अपनी मृत्यु से मर जाए उसे तुम न खाना; उसे अपने फाटकों के भीतर किसी परेदशी को खाने के लिये दे सकते हो, वा किसी पराए के हाथ बेच सकते हो; परन्तु तू तो अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्रा समाज है। बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना।।
- Leviticus 11:29 लैव्यव्यवस्था 11:29और जो पृथ्वी पर रेंगते हैं उन में से ये रेंगनेवाले तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं, अर्थात् नेवला, चूहा, और भांति भांति के गोह,
- Leviticus 11:9 लैव्यव्यवस्था 11:9फिर जितने जलजन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात् समुद्र वा नदियों के जलजन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो।
- Romans 14:2–3 रोमियों 14:2–3क्योंकि एक को विश्वास है, कि सब कुछ खाना उचित है, परन्तु जो विश्वास में निर्बल है, वह साग पात ही खाता है। और खानेवाला न- खानेवाले को तुच्छ न जाने, और न- खानेवाला खानेवाले पर दोष न लगाए; क्योंकि परमेश्वर ने उसे ग्रहण किया है।
- Leviticus 11:4 लैव्यव्यवस्था 11:4परन्तु पागुर करनेवाले वा फटे खुरवालों में से इन पशुओं को न खाना, अर्थात् ऊंट, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरा है।
- Leviticus 11:21 लैव्यव्यवस्था 11:21पर रेंगनेवाले और पंखवाले जो चार पांवों के बल चलते हैं, जिनके भूमि पर कूदने फांदने को टांगे होती हैं उनको तो खा सकते हो।