Leviticus · chapter 2 · verse 11
Leviticus 2:11 in Hindi
कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ खमीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये खमीर और मधु न जलाना।
Koee annabali jise tum yahovaa ke liye chadhaao khameer milaakar banaayaa na jaae; tum kabhee havan mem yahovaa ke liye khameer aur madhu na jalaanaa.
Leviticus 2:11 in English
- King James Version (KJV)
- No meat offering, which ye shall bring unto the LORD, shall be made with leaven: for ye shall burn no leaven, nor any honey, in any offering of the LORD made by fire.
- World English Bible (WEB)
- “‘No meal offering which you shall offer to the LORD shall be made with yeast; for you shall burn no yeast, nor any honey, as an offering made by fire to the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- No meal-offering, which ye shall offer unto Jehovah, shall be made with leaven; for ye shall burn no leaven, nor any honey, as an offering made by fire unto Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- No meal offering which you give to the Lord is to be made with leaven; no leaven or honey is to be burned as an offering made by fire to the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- No oblation which ye shall present to Jehovah shall be made with leaven; for no leaven and no honey shall ye burn [in] any fire-offering to Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- No meat-offering which ye shall bring to the LORD shall be made with leaven: for ye shall burn no leaven, nor any honey, in any offering of the LORD made by fire.
- Young's Literal Translation (YLT)
- No present which ye bring near to Jehovah is made fermented, for with any leaven or any honey ye perfume no fire-offering to Jehovah.
Read in context
- 9और याजक अन्नबलि में से स्मरण दिलानेवाला भाग निकालकर वेदी पर जलाए, कि वह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे;
- 10और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; वह यहोवा के हवनों में परमपवित्रा वस्तु होगी।
- 11कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ खमीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये खमीर और मधु न जलाना।
- 12तुम इनको पहिली उपज का चढ़ावा करके यहोवा के लिये चढ़ाना, पर वे सुखदायक सुगन्ध के लिये वेदी पर चढ़ाए न जाएं।
- 13फिर अपने सब अन्नबलियों को नमकीन बनाना; और अपना कोई अन्नबलि अपने परमेश्वर के साथ बन्धी हुई वाचा के नमक से रहित होने न देना; अपने सब चढ़ावों के साथ नमक भी चढ़ाना।।
Cross references
- Luke 12:1 लूका 12:1इतने में जब हजारों की भीड़ लग गई, यहां तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे, तो वह सब से पहिले अपने चेलों से कहने लगा, कि फरीसियों के कपटरूपी खमीर से चौकस रहना।
- Galatians 5:9 गलातियों 5:9थोड़ा सा खमीर सारे गूंधे हुए आटे को खमीर कर डालता है।
- Exodus 23:18 निर्गमन 23:18मेरे बलिपशु का लोहू खमीरी रोटी के संग न चढ़ाना, और न मेरे पर्ब्ब के उत्तम बलिदान में से कुछ बिहान तक रहने देना।
- Proverbs 24:13 नीतिवचन 24:13हे मेरे पुत्रा तू मधु खा, क्योंकि वह अच्छा है, और मधु का छत्ता भी, क्योंकि वह तेरे मुंह में मीठा लगेगा।
- Proverbs 25:27 नीतिवचन 25:27बहुत मधु खाना अच्छा नहीं, परन्तु कठिन बातों की पूछताछ महिमा का कारण होता है।
- Mark 8:15 मरकुस 8:15और उस ने उन्हें चिताया, कि देखो, फरीसियों के खमीर और हेरोदेस के खमीर से चौकस रहो।
- Proverbs 25:16 नीतिवचन 25:16क्या तू ने मधु पाया? तो जितना तेरे लिये ठीक हो उतना ही खाना, ऐसा न हो कि अधिक खाकर उसे उगल दे।
- Leviticus 6:16–17 लैव्यव्यवस्था 6:16–17और उस में से जो शेष रह जाए उसे हारून और उसके पुत्रा खा जाएं; वह बिना खमीर पवित्रा स्थान में खाया जाए, अर्थात् वे मिलापवाले तम्बू के आंगन में उसे खाएं। वह खमीर के साथ पकाया न जाए; क्योंकि मैं ने अपने हव्य में से उसको उनका निज भाग होने के लिये उन्हें दिया है; इसलिये जैसा पापबलि और दोषबलि परमपवित्रा है वैसा ही वह भी है।
- Exodus 12:19–20 निर्गमन 12:19–20सात दिन तक तुम्हारे घरों में कुछ भी खमीर न रहे, वरन जो कोई किसी खमीरी वस्तु को खाए, चाहे वह देशी हो चाहे परदेशी, वह प्राणी इस्राएलियों की मण्डली से नाश किया जाए। कोई खमीरी वस्तु न खाना; अपने सब घरों में बिना खमीर की रोटी खाया करना।।
- Luke 21:34 लूका 21:34इसलिये सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएं, और वह दिन तुम पर फन्दे की नाई अचानक आ पड़े।
- 1 Peter 4:2 1 पतरस 4:2ताकि भविष्य में अपना शेष शारीरिक जीवन मनुष्यों की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं बरन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार व्यतीत करो।
- 1 Corinthians 5:6–8 1 कुरिन्थियों 5:6–8तुम्हारा घमण्ड करना अच्छा नहीं; क्या तुम नहीं जानते, कि थोड़ा सा खमीर पूरे गूंधे हुए आटे को खमीर कर देता है। पुराना खमीर निकाल कर, अपने आप को शुद्ध करो: कि नया गूंधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अखमीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है। सो आओ हम उत्सव में आनन्द मनावें, न तो पुराने खमीर से और न बुराई और दुष्टता के खमीर से, परन्तु सीधाई और सच्चाई की अखमीरी रोटी से।।