Mark · chapter 8 · verse 15
Mark 8:15 in Hindi
और उस ने उन्हें चिताया, कि देखो, फरीसियों के खमीर और हेरोदेस के खमीर से चौकस रहो।
Aur us ne unhem chitaayaa, ki dekho, phareesiyom ke khameer aur herodes ke khameer se chaukas raho.
Mark 8:15 in English
- King James Version (KJV)
- And he charged them, saying, Take heed, beware of the leaven of the Pharisees, and [of] the leaven of Herod.
- World English Bible (WEB)
- He warned them, saying, “Take heed: beware of the yeast of the Pharisees and the yeast of Herod.”
- American Standard Version (ASV)
- And he charged them, saying, Take heed, beware of the leaven of the Pharisees and the leaven of Herod.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he said to them, Take care to be on the watch against the leaven of the Pharisees and the leaven of Herod.
- Darby Translation (DBY)
- And he charged them, saying, Take heed, beware of the leaven of the Pharisees and [of] the leaven of Herod.
- Webster's Bible (WBS)
- And he charged them saying, Take heed, beware of the leaven of the Pharisees, and [of] the leaven of Herod.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he was charging them, saying, 'Take heed, beware of the leaven of the Pharisees, and of the leaven of Herod,'
Read in context
- 13और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ गया और पार चला गया।।
- 14और वे रोटी लेना भूल गए थे, और नाव में उन के पास एक ही रोटी थी।
- 15और उस ने उन्हें चिताया, कि देखो, फरीसियों के खमीर और हेरोदेस के खमीर से चौकस रहो।
- 16वे आपस में विचार करके कहने लगे, कि हमारे पास तो रोटी नहीं है।
- 17यह जानकर यीशु ने उन से कहा; तुम क्यों आपस में विचार कर रहे हो कि हमारे पास रोटी नहीं? क्या अब तक नहीं जानते और नहीं समझते?
Cross references
- 1 Corinthians 5:6–8 1 कुरिन्थियों 5:6–8तुम्हारा घमण्ड करना अच्छा नहीं; क्या तुम नहीं जानते, कि थोड़ा सा खमीर पूरे गूंधे हुए आटे को खमीर कर देता है। पुराना खमीर निकाल कर, अपने आप को शुद्ध करो: कि नया गूंधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अखमीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है। सो आओ हम उत्सव में आनन्द मनावें, न तो पुराने खमीर से और न बुराई और दुष्टता के खमीर से, परन्तु सीधाई और सच्चाई की अखमीरी रोटी से।।
- Matthew 16:6 मत्ती 16:6यीशु ने उन से कहा, देखो; फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना।
- Matthew 16:11–12 मत्ती 16:11–12तुम क्यों नहीं समझते कि मैं ने तुम से रोटियों के विषय में नहीं कहा? फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना। तब उन को समझ में आया, कि उस ने रोटी के खमीर से नहीं, पर फरीसियों और सदूकियों की शिक्षा से चौकस रहने को कहा था।
- Mark 12:13 मरकुस 12:13तब उन्हों ने उसे बातों में फंसाने के लिये कई एक फरीसियों और हेरोदियों को उसके पास भेजा।
- Luke 12:1–2 लूका 12:1–2इतने में जब हजारों की भीड़ लग गई, यहां तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे, तो वह सब से पहिले अपने चेलों से कहने लगा, कि फरीसियों के कपटरूपी खमीर से चौकस रहना। कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।
- Leviticus 2:11 लैव्यव्यवस्था 2:11कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ खमीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये खमीर और मधु न जलाना।
- Exodus 12:18–20 निर्गमन 12:18–20पहिले महीने के चौदहवें दिन की सांझ से लेकर इक्कीसवें दिन की सांझ तक तुम अखमीरी रोटी खाया करना। सात दिन तक तुम्हारे घरों में कुछ भी खमीर न रहे, वरन जो कोई किसी खमीरी वस्तु को खाए, चाहे वह देशी हो चाहे परदेशी, वह प्राणी इस्राएलियों की मण्डली से नाश किया जाए। कोई खमीरी वस्तु न खाना; अपने सब घरों में बिना खमीर की रोटी खाया करना।।
- Proverbs 19:27 नीतिवचन 19:27हे मेरे पुत्रा, यदि तू भटकना चाहता है, तो शिक्षा का सुनना छोड़ दे।
- 1 Timothy 6:13 1 तीमुथियुस 6:13मैं तुझे परमेश्वर को जो सब को जीवित रखता है, और मसीह यीशु को गवाह करके जिस ने पुन्तियुस पीलातुस के साम्हने अच्छा अंगीकार किया, यह आज्ञा देता हूं,
- Matthew 14:1 मत्ती 14:1उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी।
- 1 Chronicles 28:9–10 1 इतिहास 28:9–10और हे मेरे पुत्रा सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा। अब चौकस रह, यहोवा ने तुझे एक ऐसा भवन बनाने को चुन लिया है, जो पवित्रास्थान ठहरेगा, हियाव बान्धकर इस काम में लग जा।
- 1 Timothy 5:21 1 तीमुथियुस 5:21परमेश्वर, और मसीह यीशु, और चुने हुए स्वर्गदूतों को उपस्थित जानकर मैं तुझे चितौनी देता हूं कि तू मन खोलकर इन बातों को माना कर, और कोई काम पक्षपात से न कर।