Galatians · chapter 5 · verse 9
Galatians 5:9 in Hindi
थोड़ा सा खमीर सारे गूंधे हुए आटे को खमीर कर डालता है।
Thodaa saa khameer saare goondhe hue aate ko khameer kar daalataa hai.
Galatians 5:9 in English
- King James Version (KJV)
- A little leaven leaveneth the whole lump.
- World English Bible (WEB)
- A little yeast grows through the whole lump.
- American Standard Version (ASV)
- A little leaven leaveneth the whole lump.
- Bible in Basic English (BBE)
- A little leaven makes a change in all the mass.
- Darby Translation (DBY)
- A little leaven leavens the whole lump.
- Webster's Bible (WBS)
- A little leaven leaveneth the whole lump.
- Young's Literal Translation (YLT)
- a little leaven the whole lump doth leaven;
Read in context
- 7तुम तो भली भांति दौड रहे थे, अब किस ने तुम्हें रोक दिया, कि सत्य को न मानो।
- 8ऐसी सीख तुम्हारे बुलानेवाले की ओर से नहीं।
- 9थोड़ा सा खमीर सारे गूंधे हुए आटे को खमीर कर डालता है।
- 10मैं प्रभु पर तुम्हारे विषय में भरोसा रखताह हूं, कि तुम्हारा कोई दूसरा विचार न होगा; परन्तु जो तुम्हें घबरा देता है, वह कोई क्यों न हो दण्ड पाएगा।
- 11परन्तु हे भाइयो, यदि मैं अब तक खतना का प्रचार करता हूं, तो क्यों अब तक सताया जाता हूं; फिर तो क्रूस की ठोकर जाती रही।
Cross references
- 1 Corinthians 15:33 1 कुरिन्थियों 15:33धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्रा को बिगाड़ देती है।
- Mark 8:15 मरकुस 8:15और उस ने उन्हें चिताया, कि देखो, फरीसियों के खमीर और हेरोदेस के खमीर से चौकस रहो।
- 1 Corinthians 5:6–7 1 कुरिन्थियों 5:6–7तुम्हारा घमण्ड करना अच्छा नहीं; क्या तुम नहीं जानते, कि थोड़ा सा खमीर पूरे गूंधे हुए आटे को खमीर कर देता है। पुराना खमीर निकाल कर, अपने आप को शुद्ध करो: कि नया गूंधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अखमीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है।
- Luke 13:21 लूका 13:21वह खमीर के समान है, जिस को किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिलाया, और होते होते सब आटा खमीर हो गया।।
- Luke 12:1 लूका 12:1इतने में जब हजारों की भीड़ लग गई, यहां तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे, तो वह सब से पहिले अपने चेलों से कहने लगा, कि फरीसियों के कपटरूपी खमीर से चौकस रहना।
- Matthew 16:6–12 मत्ती 16:6–12यीशु ने उन से कहा, देखो; फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना। वे आपस में विचार करने लगे, कि हम तो रोटी नहीं लाए। यह जानकर, यीशु ने उन से कहा, हे अल्पविश्वासियों, तुम आपस में क्यों विचार करते हो कि हमारे पास रोटी नहीं? क्या तुम अब तक नहीं समझे? और उन पांच हजार की पांच रोटी स्मरण नहीं करते, और न यह कि कितनी टोकरियां उठाईं थीं? और न उन चार हजार की सात रोटी; और न यह कि कितने टोकरे उठाए गए थे? तुम क्यों नहीं समझते कि मैं ने तुम से रोटियों के विषय में नहीं कहा? फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना। तब उन को समझ में आया, कि उस ने रोटी के खमीर से नहीं, पर फरीसियों और सदूकियों की शिक्षा से चौकस रहने को कहा था।
- 2 Timothy 2:17 2 तीमुथियुस 2:17और उन का वचन सड़े- घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं।
- Matthew 23:33 मत्ती 23:33हे सांपो, हे करैतों के बच्चो, तुम नरक के दण्ड से क्योंकर बचोगे?