Luke · chapter 15 · verse 13
Luke 15:13 in Hindi
और बहुत दिन न बीते थे कि छुटका पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहां कुकर्म में अपनी संपत्ति उड़ा दी।
Aur bahut din na beete the ki chhutakaa putr sab kuchh ikatthaa karake ek door desh ko chalaa gayaa aur vahaam kukarm mem apanee sampatti udaa dee.
Luke 15:13 in English
- King James Version (KJV)
- And not many days after the younger son gathered all together, and took his journey into a far country, and there wasted his substance with riotous living.
- World English Bible (WEB)
- Not many days after, the younger son gathered all of this together and traveled into a far country. There he wasted his property with riotous living.
- American Standard Version (ASV)
- And not many days after, the younger son gathered all together and took his journey into a far country; and there he wasted his substance with riotous living.
- Bible in Basic English (BBE)
- And not long after, the younger son got together everything which was his and took a journey into a far-away country, and there all his money went in foolish living.
- Darby Translation (DBY)
- And after not many days the younger son gathering all together went away into a country a long way off, and there dissipated his property, living in debauchery.
- Webster's Bible (WBS)
- And not many days after, the younger son gathered all together, and took his journey into a far country, and there wasted his substance with riotous living.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And not many days after, having gathered all together, the younger son went abroad to a far country, and there he scattered his substance, living riotously;
Read in context
- 11फिर उस ने कहा, किसी मनुष्य के दो पुत्र थे।
- 12उन में से छुटके ने पिता से कहा कि हे पिता संपत्ति में से जो भाग मेरा हो, वह मुझे दे दीजिए। उस ने उन को अपनी संपत्ति बांट दी।
- 13और बहुत दिन न बीते थे कि छुटका पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहां कुकर्म में अपनी संपत्ति उड़ा दी।
- 14जब वह सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में बड़ा अकाल पड़ा, और वह कंगाल हो गया।
- 15और वह उस देश के निवासियों में से एक के यहां जा पड़ा: उस ने उसे अपने खेतों में सूअर चराने के लिये भेजा।
Cross references
- Proverbs 21:17 नीतिवचन 21:17जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल होता है; और दो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।
- Jeremiah 2:5 यिर्मयाह 2:5यहोवा यों कहता है, तुम्हारे पुरखाओं ने मुझ में कौन ऐसी कुटिलता पाई कि मुझ से दूर हट गए और निकम्मी वस्तुओं के पीछे होकर स्वयं निकम्मेे हो गए?
- Proverbs 29:3 नीतिवचन 29:3जो पुरूष बुद्धि से प्रीति रखता है, अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है।
- Proverbs 23:19–22 नीतिवचन 23:19–22हे मेरे पुत्रा, तू सुनकर बुद्धिमान हो, और अपना मन सुमार्ग में सीधा चला। दाखमधु के पीनेवालों में न होना, न मांस के अधिक खानेवालों की संगति करना; क्योंकि पियक्कड़ और खाऊ अपना भाग खोते हैं, और पीनकवाले को चिथड़े पहिनने पड़ते हैं। अपने जन्मानेवाले की सुनना, और जब तेरी माता बुढ़िया हो जाए, तब भी उसे तुच्छ न जानना।
- Luke 15:30 लूका 15:30परन्तु जब तेरा यह पुत्र, जिस ने तेरी संपत्ति वेश्याओं में उड़ा दी है, आया, तो उसके लिये तू ने पला हुआ बछड़ा कटवाया।
- Luke 16:1 लूका 16:1फिर उस ने चेलों से भी कहा; किसी धनवान का एक भण्डारी था, और लोगों ने उसके साम्हने उस पर यह दोष लगाया कि यह तेरी सब संपत्ति उड़ाए देता है।
- Ecclesiastes 11:9–10 सभोपदेशक 11:9–10हे जवान, अपनी जवानी में आनन्द कर, और अपनी जवानी के दिनों के मगन रह; अपनी मनमानी कर और अपनी आंखों की दृष्टि के अनुसार चल। परन्तु यह जान रख कि इन सब बातों के विषय में परमेश्वर तेरा न्याय करेगा।। अपने मन से खेद और अपनी देह से दु:ख दूर कर, क्योंकि लड़कपन और जवानी दोनो व्यर्थ है।
- Proverbs 28:7 नीतिवचन 28:7जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुंह काला करता है।
- Luke 16:19 लूका 16:19एक धनवान मनुष्य था जो बैंजनी कपड़े और मलमल पहिनता और प्रति दिन सुख-विलास और धूम-धाम के साथ रहता था।
- Romans 13:13–14 रोमियों 13:13–14जैसा दिन को सोहता है, वैसा ही हम सीधी चाल चलें; न कि लीला क्रीड़ा, और पियक्कड़पन, न व्यभिचार, और लुचपन में, और न झगड़े और डाह में। बरन प्रभु यीशु मसीह को पहिन लो, और शरीर के अभिलाषों को पूरा करने का उपाय न करो।।
- Proverbs 6:26 नीतिवचन 6:26क्योंकि वेश्यागमन के कारण मनुष्य टुकड़ों का भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है।
- Job 21:13–15 अय्यूब 21:13–15वे अपने दिन सुख से बिताते, और पल भर ही में अधोलोक में उतर जाते हैं। तौभी वे ईश्वर से कहते थे, कि हम से दूर हो! तेरी गति जानने की हम को इच्छा नहीं रहती। सर्वशक्तिमान क्या है, कि हम उसकी सेवा करें? और जो हम उस से बिनती भी करें तो हमें क्या लाभ होगा?