Proverbs · chapter 6 · verse 26
Proverbs 6:26 in Hindi
क्योंकि वेश्यागमन के कारण मनुष्य टुकड़ों का भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है।
Kyonki veshyaagaman ke kaaran manushy tukadom kaa bhikhaaree ho jaataa hai, parantu vyabhichaarinee anamol jeevan kaa aher kar letee hai.
Proverbs 6:26 in English
- King James Version (KJV)
- For by means of a whorish woman [a man is brought] to a piece of bread: and the adulteress will hunt for the precious life.
- World English Bible (WEB)
- For a prostitute reduces you to a piece of bread. The adulteress hunts for your precious life.
- American Standard Version (ASV)
- For on account of a harlot [a man is brought] to a piece of bread; And the adulteress hunteth for the precious life.
- Bible in Basic English (BBE)
- For a loose woman is looking for a cake of bread, but another man's wife goes after one's very life.
- Darby Translation (DBY)
- for by means of a whorish woman [a man is brought] to a loaf of bread, and another's wife doth hunt for the precious soul.
- Webster's Bible (WBS)
- For by means of a lewd woman [a man is brought] to a piece of bread: and the adulteress will hunt for the precious life.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For a harlot consumeth unto a cake of bread, And an adulteress the precious soul hunteth.
Read in context
- 24ताकि तुझ को बुरी स्त्री से बचाए और पराई स्त्री की चिकनी चुपड़ी बातों से बचाए।
- 25उसकी सुन्दरता देखकर अपने मन में उसकी अभिलाषा न कर; वह तुझे अपने कटाक्ष से फंसाने न पाए;
- 26क्योंकि वेश्यागमन के कारण मनुष्य टुकड़ों का भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है।
- 27क्या हो सकता है कि कोई अपनी छाती पर आग रख ले; और उसके कपड़े न जलें?
- 28क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पांव न झुलसें?
Cross references
- Luke 15:30 लूका 15:30परन्तु जब तेरा यह पुत्र, जिस ने तेरी संपत्ति वेश्याओं में उड़ा दी है, आया, तो उसके लिये तू ने पला हुआ बछड़ा कटवाया।
- Proverbs 29:3 नीतिवचन 29:3जो पुरूष बुद्धि से प्रीति रखता है, अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है।
- Genesis 39:14 उत्पत्ति 39:14उस स्त्री ने अपने घर के सेवकों को बुलाकर कहा, देखो, वह एक इब्री मनुष्य को हमारा तिरस्कार करने के लिये हमारे पास ले आया है। वह तो मेरे साथ सोने के मतलब से मेरे पास अन्दर आया था और मैं ऊंचे स्वर से चिल्ला उठी।
- 1 Samuel 2:36 1 शमूएल 2:36और ऐसा होगा कि जो कोई तेरे घराने में बचा रहेगा वह उसी के पास जाकर एक छोटे से टुकड़े चान्दी के वा एक रोटी के लिये दण्डवत् करके कहेगा, याजक के किसी काम में मुझे लगा, जिस से मुझे एक टुकड़ा रोटी मिले।।
- Ezekiel 13:8 यहेजकेल 13:8इस कारण प्रभु यहोवा तुम से यों कहता है, तुम ने जो व्यर्थ बात कही और झूठे दर्शन देखे हैं, इसलिये मैं तुम्हारे विरूद्ध हूँ, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
- Ezekiel 13:18 यहेजकेल 13:18प्रभु यहोवा यों कहता है, जो स्त्रियां हाथ के सब जोड़ो के लिये तकिया सीतीं और प्राणियों का अहेर करने को सब प्रकार के मनुष्यों की आंख ढांपने के लिये कपड़े बनाती हैं, उन पर हाय! क्या तुम मेरी प्रजा के प्राणों का अहेर करके अपने निज प्राण बचा रखोगी?
- Proverbs 7:23 नीतिवचन 7:23अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिड़िया के समान है जो फन्दे की ओर वेग से उड़े और न जानती हो कि उस में मेरे प्राण जाएंगे।।
- Luke 15:13–15 लूका 15:13–15और बहुत दिन न बीते थे कि छुटका पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहां कुकर्म में अपनी संपत्ति उड़ा दी। जब वह सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में बड़ा अकाल पड़ा, और वह कंगाल हो गया। और वह उस देश के निवासियों में से एक के यहां जा पड़ा: उस ने उसे अपने खेतों में सूअर चराने के लिये भेजा।
- Proverbs 5:10 नीतिवचन 5:10या पराए तेरी कमाई से अपना पेट भरें, और परेदशी मनुष्य तेरे परिश्रम का फल अपने घर में रखें;
- Proverbs 29:8 नीतिवचन 29:8ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूंक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठण्डा करते हैं।