Luke · chapter 21 · verse 15
Luke 21:15 in Hindi
क्योंकि मैं तुम्हें ऐसा बोल और बुद्धि दूंगा, कि तुम्हारे सब विरोधी साम्हना या खण्डन न कर सकेंगे।
Kyonki maim tumhem aisaa bol aur buddhi doongaa, ki tumhaare sab virodhee saamhanaa yaa khandan na kar sakenge.
Luke 21:15 in English
- King James Version (KJV)
- For I will give you a mouth and wisdom, which all your adversaries shall not be able to gainsay nor resist.
- World English Bible (WEB)
- for I will give you a mouth and wisdom which all your adversaries will not be able to withstand or to contradict.
- American Standard Version (ASV)
- for I will give you a mouth and wisdom, which all your adversaries shall not be able to withstand or to gainsay.
- Bible in Basic English (BBE)
- For I will give you words and wisdom, so that not one of those who are against you will be able to get the better of you, or to put you in the wrong.
- Darby Translation (DBY)
- for I will give you a mouth and wisdom which all your opposers shall not be able to reply to or resist.
- Webster's Bible (WBS)
- For I will give you a mouth and wisdom, which all your adversaries shall not be able to gainsay nor resist.
- Young's Literal Translation (YLT)
- for I will give to you a mouth and wisdom that all your opposers shall not be able to refute or resist.
Read in context
- 13पर यह तुम्हारे लिये गवाही देने का अवसर हो जाएगा।
- 14इसलिये अपने अपने मन में ठान रखो कि हम पहिले से उत्तर देने की चिन्ता न करेंगे।
- 15क्योंकि मैं तुम्हें ऐसा बोल और बुद्धि दूंगा, कि तुम्हारे सब विरोधी साम्हना या खण्डन न कर सकेंगे।
- 16और तुम्हारे माता पिता और भाई और कुटुम्ब, और मित्रा भी तुम्हें पकड़वाएंगे; यहां तक कि तुम में से कितनों को मरवा डालेंगे।
- 17और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।
Cross references
- Jeremiah 1:9 यिर्मयाह 1:9तब यहोवा ने हाथ बढ़ाकर मेरे मुंह को छुआ; और यहोवा ने मुझ से कहा, देख, मैं ने अपने वचन तेरे मुंह में डाल दिये हैं।
- Ephesians 6:19 इफिसियों 6:19और मेरे लिये भी, कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए, कि मैं हियाव से सुसमाचार का भेद बता सकूं जिस के लिये मैं जंजीर से जकड़ा हुआ राजदूत हूं।
- Luke 12:12 लूका 12:12क्योंकि पवित्रा आत्मा उसी घड़ी तुम्हें सिखा देगा, कि क्या कहना चाहिए।।
- Acts 6:10 प्रेरितों के काम 6:10परन्तु उस ज्ञान और उन आत्मा का जिस से वह बातें करता था, वे साम्हना न कर सके।
- Exodus 4:11–12 निर्गमन 4:11–12यहोवा ने उससे कहा, मनुष्य का मुंह किस ने बनाया है? और मनुष्य को गूंगा, वा बहिरा, वा देखने वाला, वा अन्धा, मुझ यहोवा को छोड़ कौन बनाता है? अब जा, मैं तेरे मुख के संग हो कर जो तुझे कहना होगा वह तुझे सिखलाता जाऊंगा।
- Colossians 4:3–4 कुलुस्सियों 4:3–4और इस के साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिस के कारण मैं कैद में हूं। और उसे ऐसा प्रगट करूं, जैसा मुझे करना उचित है।
- 2 Timothy 4:16–17 2 तीमुथियुस 4:16–17मेरे पहिले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, बरन सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उनको लेखा देना न पड़े। परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
- Luke 24:45 लूका 24:45तब उस ने पवित्रा शास्त्रा बूझने के लिये उन की समझ खोल दी।
- James 1:5 याकूब 1:5पर यदि तुम में से किसी को बुद्धि की घटी हो, तो परमेश्वर से मांगे, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है; और उस को दी जाएगी।
- Proverbs 2:6 नीतिवचन 2:6क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुंह से निकलती हैं।
- Acts 4:8–13 प्रेरितों के काम 4:8–13तब पतरस ने पवित्रा आत्मा से परिपूर्ण होकर उन से कहा। हे लोगों के सरदारों और पुरनियों, इस दुर्बल मनुष्य के साथ जो भलाई की गई है, यदि आज हम से उसके विषय में पूछ पाछ की जाती है, कि वह क्योंकर अच्छा हुआ। तो तुम सब और सारे इस्त्राएली लोग जान लें कि यीशु मसीह नासरी के नाम से जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, और परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया, यह मनुष्य तुम्हारे साम्हने भला चंगा खड़ा है। यह वही पत्थर है जिसे तुम राजमिस्त्रियों ने तुच्छ जाता और वह कोने के सिरे का पत्थर हो गया। और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें।। जब उन्हों ने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा, ओर यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उन को पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं।
- Acts 4:31–33 प्रेरितों के काम 4:31–33जब वे प्रार्थना कर चुके, तो वह स्थान जहां वे इकट्ठे थे हिल गया, और वे सब पवित्रा आत्मा से परिपूर्ण हो गए, और परमेश्वर का वचन हियाव से सुनाते रहे।। और विश्वास करनेवालों की मण्डली एक चित्त और एक मन के थे यहां तक कि कोई भी अपनी सम्पति अपनी नहीं कहता था, परन्तु सब कुछ साझे का था। और प्ररित बड़ी सामर्थ से प्रभु यीशु के जी उठने की गवाही देते रहे और उन सब पर बड़ा अनुग्रह था।