Luke · chapter 4 · verse 31
Luke 4:31 in Hindi
फिर वह गलील के कफरनहूम नगर में गया, और सब्त के दिन लोगों को उपदेश दे रहा था।
Phir vah galeel ke kapharanahoom nagar mem gayaa, aur sabt ke din logom ko upadesh de rahaa thaa.
Luke 4:31 in English
- King James Version (KJV)
- And came down to Capernaum, a city of Galilee, and taught them on the sabbath days.
- World English Bible (WEB)
- He came down to Capernaum, a city of Galilee. He was teaching them on the Sabbath day,
- American Standard Version (ASV)
- And he came down to Capernaum, a city of Galilee. And he was teaching them on the sabbath day:
- Bible in Basic English (BBE)
- And he came down to Capernaum, a town of Galilee; and he was giving them teaching on the Sabbath.
- Darby Translation (DBY)
- and descended to Capernaum, a city of Galilee, and taught them on the sabbaths.
- Webster's Bible (WBS)
- And came down to Capernaum, a city of Galilee, and taught them on the sabbath-days.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And he came down to Capernaum, a city of Galilee, and was teaching them on the sabbaths,
Read in context
- 29और उठकर उसे नगर से बाहर निकाला, और जिस पहाड़ पर उन का नगर बसा हुआ था, उस की चोटी पर ले चले, कि उसे वहां से नीचे गिरा दें।
- 30पर वह उन के बीच में से निकलकर चला गया।।
- 31फिर वह गलील के कफरनहूम नगर में गया, और सब्त के दिन लोगों को उपदेश दे रहा था।
- 32वे उस के उपदेश से चकित हो गए क्योंकि उसका वचन अधिकार सहित था।
- 33आराधनालय में एक मनुष्य था, जिस में अशुद्ध आत्मा थी।
Cross references
- Mark 1:21–28 मरकुस 1:21–28और वे कफरनहूम में आए, और वह तुरन्त सब्त के दिन सभा के घर में जाकर उपदेश करने लगा। और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की नाईं नहीं, परन्तु अधिकारी की नाई उपदेश देता था। और उसी समय, उन की सभा के घर में एक मनुष्य था, जिस में एक अशुद्ध आत्मा थी। उस ने चिल्लाकर कहा, हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूं, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्रा जन! यीशु ने उसे डांटकर कहा, चुप रह; और उस में से निकल जा। तब अशुद्ध आत्मा उस को मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उस में से निकल गई। इस पर सब लोग आश्चर्य करते हुए आपस में वाद- विवाद करने लगे कि यह क्या बात है? यह तो कोई नया उपदेश है! वह अधिकार के साथ अशुद्ध आत्माओं को भी आज्ञा देता है, और वे उस की आज्ञा मानती हैं। सो उसका नाम तुरन्त गलील के आस पास के सारे देश में हर जगह फैल गया।।
- Matthew 4:13 मत्ती 4:13और नासरत को छोड़कर कफरनहूम में जो झील के किनारे जबूलून और नपताली के देश में है जाकर रहने लगा।
- Acts 17:1–3 प्रेरितों के काम 17:1–3फिर वे अम्फिपुलिस और अपुल्लोनिया होकर थिस्सलुनीके में आए, जहां यहूदियों का एक आराधनालय था। और पौलुस अपनी रीति के अनुसार उन के पास गया, और तीन सब्त के दिन पवित्रा शास्त्रों से उन के साथ विवाद किया। और उन का अर्थ खोल खोलकर समझाता था, कि मसीह का दुख उठाना, और मरे हुओं में से जी उठना, अवश्य था; और यही यीशु जिस की मैं तुम्हें कथा सुनाता हूं, मसीह है।
- Matthew 10:23 मत्ती 10:23जब वे तुम्हें एक नगर में सताएं, तो दूसरे को भाग जाना। मैं तुम से सच कहता हूं, तुम इस्राएल के सब नगरों में न फिर चुकोगे कि मनुष्य का पुत्रा आ जाएगा।।
- Acts 14:6–7 प्रेरितों के काम 14:6–7तो वे इस बात को जान गा, और लुकाउनिया के लुस्त्रा और दिरबे नगरों में, और आसपास के देश में भाग गए। और वहां सुसमाचार सुनाने लगे।।
- Acts 14:19–21 प्रेरितों के काम 14:19–21परन्तु कितने यहूदियों ने अन्ताकिया और इकुनियम से आकर लोगों को अपनी ओर कर लिया, और पौलुस को पत्थरवाह किया, और मरा समझकर उसे नगर के बाहर घसीट ले गए। पर जब चेले उस की चारों ओर आ खड़े हुए, तो वह उठकर नगर में गया और दूसरे दिन बरनबास के साथ दिरबे को चला गया। और वे उस नगर के लोगों को सुसमाचार सुनाकर, और बहुत से चेले बनाकर, लुस्त्रा और इकुनियम और अन्ताकिया को लौट आए।
- Acts 17:10–11 प्रेरितों के काम 17:10–11भाइयों ने तुरन्त रात ही रात पौलुस और सीलास को बिरीया में भेज दिया: और वे वहां पहुंचकर यहूदियों के आराधनालय में गए। ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्हों ने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्रा शास्त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें योहीं हैं, कि नहीं।
- Acts 20:1–2 प्रेरितों के काम 20:1–2जब हुल्लड़ थम गया, तो पौलुस ने चेलों को बुलवाकर समझाया, और उन से विदा होकर मकिदुनिया की और चल दिया। और उस सारे देश में से होकर और उन्हें बहुत समझाकर, वह यूनान में आया।
- Acts 20:23–24 प्रेरितों के काम 20:23–24केवल यह कि पवित्रा आत्मा हर नगर में गवाही दे देकर मुझ से कहता है, कि बन्धन और क्लेश तेरे लिये तैयार है। परन्तु मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता: कि उसे प्रिय जानूं, बरन यह कि मैं अपनी दौड़ को, और उस सेवाकाई को पूरी करूं, जो मैं ने परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार पर गवाही देने के लिये प्रभु यीशु से पाई है।
- Acts 17:16–17 प्रेरितों के काम 17:16–17जब पौलुस अथेने में उन की बाट जोह रहा था, तो नगर को मूरतों से भरा हुआ देखकर उसका जी जल गया। सो वह आराधनालय में यहूदियों और भक्तों से और चौक में जो लोग मिलते थे, उन से हर दिन वाद- विवाद किया करता था।
- Luke 4:23 लूका 4:23उस ने उस से कहा; तुम मुझ पर यह कहावत अवश्य कहोगे, कि हे वैद्य, अपने आप को अच्छा कर! जो कुछ हम ने सुना है कि कफरनहूम में किया गया है उसे यहां अपने देश में भी कर।