Luke · chapter 4 · verse 32
Luke 4:32 in Hindi
वे उस के उपदेश से चकित हो गए क्योंकि उसका वचन अधिकार सहित था।
Ve us ke upadesh se chakit ho gae kyonki usakaa vachan adhikaar sahit thaa.
Luke 4:32 in English
- King James Version (KJV)
- And they were astonished at his doctrine: for his word was with power.
- World English Bible (WEB)
- and they were astonished at his teaching, for his word was with authority.
- American Standard Version (ASV)
- and they were astonished at his teaching; for his word was with authority.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they were surprised at his teaching, for his word was with authority.
- Darby Translation (DBY)
- And they were astonished at his doctrine, for his word was with authority.
- Webster's Bible (WBS)
- And they were astonished at his doctrine: for his word was with power.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and they were astonished at his teaching, because his word was with authority.
Read in context
- 30पर वह उन के बीच में से निकलकर चला गया।।
- 31फिर वह गलील के कफरनहूम नगर में गया, और सब्त के दिन लोगों को उपदेश दे रहा था।
- 32वे उस के उपदेश से चकित हो गए क्योंकि उसका वचन अधिकार सहित था।
- 33आराधनालय में एक मनुष्य था, जिस में अशुद्ध आत्मा थी।
- 34वह ऊंचे शब्द से चिल्ला उठा, हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूं तू कौन है? तू परमेश्वर का पवित्रा जन है।
Cross references
- Luke 4:36 लूका 4:36इस पर सब को अचम्भा हुआ, और वे आपस में बातें करके कहने लगे, यह कैसा वचन है? कि वह अधिकार और सामर्थ के साथ अशुद्ध आत्माओं को आज्ञा देता है, और वे निकल जाती हैं।
- Matthew 7:28–29 मत्ती 7:28–29जब यीशु ये बातें कह चुका, तो ऐसा हुआ कि भीड़ उसके उपदेश से चकित हुई। क्योंकि वह उन के शास्त्रियों के समान नहीं परन्तु अधिकारी की नाई उन्हें उपदेश देता था।।
- Hebrews 4:12–13 इब्रानियों 4:12–13क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग करके, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है। और सृष्टि की कोई वस्तु उस से छिपी नहीं है बरन जिस से हमें काम है, उस की आंखों के साम्हने सब वस्तुएं खुली और बेपरद हैं।।
- 2 Corinthians 10:4–5 2 कुरिन्थियों 10:4–5क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं। सो हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊंची बात को, जो परमेश्वर की पहिचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।
- 1 Thessalonians 1:5 1 थिस्सलुनीकियों 1:5क्योंकि हमारा सुसमाचार तुम्हारे पास न केवल वचन मात्रा ही में बरन सामर्थ और पवित्रा आत्मा, और बड़े निश्चय के साथ पहुंचा है; जैसा तुम जानते हो, कि हम तुम्हारे लिये तुम में कैसे बन गए थे।
- Titus 2:15 तीतुस 2:15पूरे अधिकार के साथ ये बातें कह और समझा और सिखाता रह: कोई तुझे तुच्द न जानने पाए।।
- John 6:63 यूहन्ना 6:63आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं: जो बातें मैं ने तुम से कहीं हैं वे आत्मा है, और जीवन भी हैं।
- 1 Corinthians 14:24–25 1 कुरिन्थियों 14:24–25परन्तु यदि सब भविष्यद्वाणी करने लगें, और कोई अविश्वासी या अनपढ़ा मनुष्य भीतर आ जाए, तो सब उसे दोषी ठहरा देंगे और परख लेंगे। और उसके मन के भेअ प्रगट हो जाएंगे, और तब वह मुंह के बल गिरकर परमेश्वर को दण्डवत करेगा, और मान लेगा, कि सचमुच परमेश्वर तुम्हारे बीच में है।
- Mark 1:22 मरकुस 1:22और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की नाईं नहीं, परन्तु अधिकारी की नाई उपदेश देता था।
- 1 Corinthians 2:4–5 1 कुरिन्थियों 2:4–5ओर मेरे वचन, और मेरे प्रचार में ज्ञान की लुभानेवाली बातें नहीं; परन्तु आत्मा और सामर्थ का प्रमाण था। इसलिये कि तुम्हारा विश्वास मनुष्यों के ज्ञान पर नहीं, परन्तु परमेश्वर की सामर्थ पर निर्भर हो।।
- Jeremiah 23:28–29 यिर्मयाह 23:28–29यदि किसी भविष्यद्वक्ता ने स्वप्न देखा हो, तो वह उसे बताए, परन्तु जिस किसी ने मेरा वचन सुना हो तो वह मेरा वचन सच्चाई से सुनाए। यहोवा की यह वाणी है, कहां भूसा और कहां गेहूं? यहोवा की यह भी वाणी है कि क्या मेरा वचन आग सा नहीं है? फिर क्या वह ऐसा हथौड़ा नहीं जो पत्थर को फोड़ डाले?
- 2 Corinthians 4:2 2 कुरिन्थियों 4:2परन्तु हम ने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के साम्हने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं।