Mark · chapter 1 · verse 18
Mark 1:18 in Hindi
वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
Ve turant jaalom ko chhodakar usake peechhe ho lie.
Mark 1:18 in English
- King James Version (KJV)
- And straightway they forsook their nets, and followed him.
- World English Bible (WEB)
- Immediately they left their nets, and followed him.
- American Standard Version (ASV)
- And straightway they left the nets, and followed him.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they went straight from their nets, and came after him.
- Darby Translation (DBY)
- and straightway leaving their trawl-nets they followed him.
- Webster's Bible (WBS)
- And immediately they forsook their nets, and followed him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and immediately, having left their nets, they followed him.
Read in context
- 16गलील की झील के किनारे किनारे जाते हुए, उस ने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुवे थे।
- 17और यीशु ने उन से कहा; मेरे पीछे चले आओ; मैं तुम को मनुष्यों के मछुवे बनाऊंगा।
- 18वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
- 19और कुछ आगे बढ़कर, उस ने जब्दी के पुत्रा याकूब, और उसके भाई यहून्ना को, नाव पर जालों को सुधारते देखा।
- 20उस ने तुरन्त उन्हें बुलाया; और वे अपने पिता जब्दी को मजदूरी के साथ नाव पर छोड़कर, उसके पीछे चले गए।।
Cross references
- Luke 18:28–30 लूका 18:28–30पतरस ने कहा; देख, हम तो घर बार छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं। उस ने उन से कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं जिस ने परमेश्वर के राज्य के लिये घर या पत्नी या भाइयों या माता पिता या लड़के- बालों को छोड़ दिया हो। और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन।।
- Mark 10:28–31 मरकुस 10:28–31पतरस उस से कहने लगा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं। यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिस ने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के- बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के- बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन। पर बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, वे पहिले होंगे।
- Luke 14:33 लूका 14:33इसी रीति से तुम में से जो कोई अपना सब कुछ त्याग न दे, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता।
- Luke 5:11 लूका 5:11और व नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए।।
- Philippians 3:8 फिलिप्पियों 3:8बरन मैं अपने प्रभु मसीह यीशु की पहिचान की उत्तमता के कारण सब बातों को हानि समझता हूं: जिस के कारण मैं ने सब वस्तुओं की हानि उठाई, और उन्हें कूड़ा समझता हूं, जिस से मैं मसीह को प्राप्त करूं।
- Matthew 19:27–30 मत्ती 19:27–30इस पर पतरस ने उस से कहा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़ के तेरे पीछे हो लिये हैं: तो हमें क्या मिलेगा? यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि नई उत्पत्ति से जब मनुष्य का पुत्रा अपनी महिमा के सिहांसन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे। और जिस किसी ने घरों या भाइयों या बहिनों या पिता या माता या लड़केबालों या खेतों को मेरे नाम के लिये छोड़ दिया है, उस को सौ गुना मिलेगा: और वह अनन्त जीवन का अधिकारी होगा। परन्तु बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहिले होंगे।।