Mark · chapter 10 · verse 4
Mark 10:4 in Hindi
उन्हों ने कहा, मूसा ने त्याग पत्रा लिखने और त्यागने की आज्ञा दी है।
Unhom ne kahaa, moosaa ne tyaag patraa likhane aur tyaagane kee aajnyaa dee hai.
Mark 10:4 in English
- King James Version (KJV)
- And they said, Moses suffered to write a bill of divorcement, and to put her away.
- World English Bible (WEB)
- They said, “Moses allowed a certificate of divorce to be written, and to divorce her.”
- American Standard Version (ASV)
- And they said, Moses suffered to write a bill of divorcement, and to put her away.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they said to him, Moses let us give her a statement in writing, and be free from her.
- Darby Translation (DBY)
- And they said, Moses allowed to write a bill of divorce, and to put away.
- Webster's Bible (WBS)
- And they said, Moses suffered to write a bill of divorcement, and to put [her] away.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and they said, 'Moses suffered to write a bill of divorce, and to put away.'
Read in context
- 2तब फरीसियों ने उसके पास आकर उस की परीक्षा करने को उस से पूछा, क्या यह उचित है, कि पुरूष अपनी पत्नी को त्यागे?
- 3उस ने उन को उत्तर दिया, कि मूसा ने तुम्हें क्या आज्ञा दी है?
- 4उन्हों ने कहा, मूसा ने त्याग पत्रा लिखने और त्यागने की आज्ञा दी है।
- 5यीशु ने उन से कहा, कि तुम्हारे मन की कठोरता के कारण उस ने तुम्हारे लिये यह आज्ञा लिखी।
- 6पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है।
Cross references
- Deuteronomy 24:1–4 व्यवस्थाविवरण 24:1–4यदि कोई पुरूष किसी स्त्री को ब्याह ले, और उसके बाद उसमें लज्जा की बात पाकर उस से अप्रसन्न हो, तो वह उसके लिये त्यागपत्रा लिखकर और उसके हाथ में देकर उसको अपने घर से निकाल दे। और जब वह उसके घर से निकल जाए, तब दूसरे पुरूष की हो सकती है। परन्तु यदि वह उस दूसरे पुरूष को भी अप्रिय लगे, और वह उसके लिये त्यागपत्रा लिखकर उसके हाथ में देकर उसे अपने घर से निकाल दे, वा वह दूसरा पुरूष जिस ने उसको अपनी स्त्री कर लिया हो मर जाए, तो उसका पहिला पति, जिस ने उसको निकाल दिया हो, उसके अशुद्ध होने के बाद उसे अपनी पत्नी न बनाने पाए क्योंकि यह यहोवा के सम्मुख घृणित बात है। इस प्रकार तू उस देश को जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके तुझे देता है पापी न बनाना।।
- Matthew 5:31–32 मत्ती 5:31–32यह भी कहा गया था, कि जो कोई अपनी पत्नी को त्याग दे तो उसे त्यागपत्रा दे। परन्तु मैं तुम से यह कहता हूं कि जो कोई अपनी पत्नी को व्यभिचार के सिवा किसी और कारण से छोड़ दे, तो वह उस से व्यभिचार करवाता है; और जो कोई उस त्यागी हुई से ब्याह करे, वह व्यभिचार करता है।।
- Matthew 19:7 मत्ती 19:7उन्हों ने उस से कहा, फिर मूसा ने क्यों यह ठहराया, कि त्यागपत्रा देकर उसे छोड़ दे?
- Jeremiah 3:1 यिर्मयाह 3:1वे कहते हैं, यदि कोई अपनी पत्नी को त्याग दे, और वह उसके पास से जाकर दूसरे पुरूष की हो जाए, तो वह पहिला क्या उसके पास फिर जाएगा? क्या वह देश अति अशुठ्ठ न हो जाएगा? यहोवा की यह वाणी है कि तू ने बहुत से प्रेमियों के साथ व्यभिचार किया है, क्या तू अब मेरी ओर फिरेगी?
- Matthew 1:19 मत्ती 1:19सो उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की।
- Isaiah 50:1 यशायाह 50:1तुम्हारी माता का त्यागपत्रा कहां है? जिसे मैं ने उसे त्यागते समय दिया था? या मैं ने किस व्योपारी के हाथ तुम्हें बेचा? यहोवा यों कहता है, सुनो, तुम अपने ही अधर्म के कामों के कारण बिक गए, और तुम्होर ही अपराधों के कारण तुम्हारी माता छोड़ दी गई।