Matthew · chapter 4 · verse 2
Matthew 4:2 in Hindi
वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, अन्त में उसे भूख लगी।
Vah chaalees din, aur chaalees raat, niraahaar rahaa, ant mem use bhookh lagee.
Matthew 4:2 in English
- King James Version (KJV)
- And when he had fasted forty days and forty nights, he was afterward an hungred.
- World English Bible (WEB)
- When he had fasted forty days and forty nights, he was hungry afterward.
- American Standard Version (ASV)
- And when he had fasted forty days and forty nights, he afterward hungered.
- Bible in Basic English (BBE)
- And after going without food for forty days and forty nights, he was in need of it.
- Darby Translation (DBY)
- and having fasted forty days and forty nights, afterwards he hungered.
- Webster's Bible (WBS)
- And when he had fasted forty days and forty nights, he was afterward hungry.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and having fasted forty days and forty nights, afterwards he did hunger.
Read in context
- 1तब उस समय आत्मा यीशु को जंगल में ले गया ताकि इब्लीस से उस की परीक्षा हो।
- 2वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, अन्त में उसे भूख लगी।
- 3तब परखनेवाले ने पास आकर उस से कहा, यदि तू परमेश्वर का पुत्रा है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियां बन जाएं।
- 4उस ने उत्तर दिया; कि लिखा है कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।
Cross references
- Deuteronomy 9:18 व्यवस्थाविवरण 9:18तब तुम्हारे उस महापाप के कारण जिसे करके तुम ने यहोवा की दृष्टि में बुराई की, और उसे रीस दिलाई थी, मैं यहोवा के साम्हने मुंह के बल गिर पड़ा, और पहिले की नाई, अर्थात् चालीस दिन और चालीस रात तक, न तो रोटी खाई और न पानी पिया।
- Exodus 34:28 निर्गमन 34:28मूसा तो वहां यहोवा के संग चालीस दिन और रात रहा; और तब तक न तो उस ने रोटी खाई और न पानी पिया। और उस ने उन तख्तियों पर वाचा के वचन अर्थात् दस आज्ञाएं लिख दीं।।
- 1 Kings 19:8 1 राजा 19:8तब उस ने उठकर खाया पिया; और उसी भोजन से बल पाकर चालीस दिन रात चलते चलते परमेश्वर के पर्वत होरेब को पहुंचा।
- Luke 4:2 लूका 4:2उन दिनों में उस ने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
- Deuteronomy 9:9 व्यवस्थाविवरण 9:9जब मैं उस वाचा के पत्थर की पटियाओं को जो यहोवा ने तुम से बान्धी थी लेने के लिये पर्वत के ऊपर चढ़ गया, तब चालीस दिन और चालीस रात पर्वत ही के ऊपर रहा; और मैं ने न तो रोटी खाई न पानी पिया।
- Deuteronomy 9:25 व्यवस्थाविवरण 9:25मैं यहोवा के साम्हने चालीस दिन और चालीस रात मुंह के बल पड़ा रहा, क्योंकि यहोवा ने कह दिया था, कि वह तुम को सत्यानाश करेगा।
- Exodus 24:18 निर्गमन 24:18तब मूसा बादल के बीच में प्रवेश करके पर्वत पर चढ़ गया। और मूसा पर्वत पर चालीस दिन और चालीस रात रहा।।
- Mark 11:12 मरकुस 11:12दूसरे दिन जब वे बैतनिरयाह से निकले तो उस को भूख लगी।
- Deuteronomy 18:18 व्यवस्थाविवरण 18:18सो मैं उनके लिये उनके भाइयों के बीच में से तेरे समान एक नबी को उत्पन्न करूंगा; और अपना वचन उसके मुंह में डालूंगा; और जिस जिस बात की मैं उसे आज्ञा दूंगा वही वह उनको कह सुनाएगा।
- John 4:6 यूहन्ना 4:6और याकूब का कूआं भी वहीं था; सो यीशु मार्ग का थका हुआ उस कूएं पर योंही बैठ गया, और यह बात छठे घण्टे के लगभग हुई।
- Hebrews 2:14–17 इब्रानियों 2:14–17इसलिये जब कि लड़के मांस और लोहू के भागी हैं, तो वह आप भी उन के समान उन का सहभागी हो गया; ताकि मृत्यु के द्वारा उसे जिसे मृत्यु पर शक्ति मिली थी, अर्थात शैतान को निकम्मा कर दे। और जितने मृत्यु के भय के मारे जीवन भर दासत्व में फंसे थे, उन्हें छुड़ा ले। क्योंकि वह तो स्वर्गदूतों को नहीं वरन इब्राहीम के वंश को संभालता है। इस कारण उस को चाहिए था, कि सब बातों में अपने भाइयों के समान बने; जिस से वह उन बातों में जो परमेश्वर से सम्बन्ध रखती हैं, एक दयालु और विश्वास योग्य महायाजक बने ताकि लोगों के पापों के लिये प्रायश्चित्त करे।
- Matthew 21:18 मत्ती 21:18भोर को जब वह नगर को लौट रहा था, तो उसे भूख लगी।