Matthew · chapter 7 · verse 2
Matthew 7:2 in Hindi
क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।
Kyonki jis prakaar tum dosh lagaate ho, usee prakaar tum par bhee dosh lagaayaa jaaegaa; aur jis naap se tum naapate ho, usee se tumhaare liye bhee naapaa jaaegaa.
Matthew 7:2 in English
- King James Version (KJV)
- For with what judgment ye judge, ye shall be judged: and with what measure ye mete, it shall be measured to you again.
- World English Bible (WEB)
- For with whatever judgment you judge, you will be judged; and with whatever measure you measure, it will be measured to you.
- American Standard Version (ASV)
- For with what judgment ye judge, ye shall be judged: and with what measure ye mete, it shall be measured unto you.
- Bible in Basic English (BBE)
- For as you have been judging, so you will be judged, and with your measure will it be measured to you.
- Darby Translation (DBY)
- for with what judgment ye judge, ye shall be judged; and with what measure ye mete, it shall be measured to you.
- Webster's Bible (WBS)
- For with what judgment ye judge, ye shall be judged: and the measure which ye give, shall be measured to you again.
- Young's Literal Translation (YLT)
- for in what judgment ye judge, ye shall be judged, and in what measure ye measure, it shall be measured to you.
Read in context
- 1दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए।
- 2क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।
- 3तू क्यों अपने भाई की आंख के तिनके को देखता है, और अपनी आंख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता? और जब तेरी ही आंख मे लट्ठा है, तो तू अपने भाई से क्योंकर कह सकता है, कि ला मैं तेरी आंख से तिनका निकाल दूं।
- 4हे कपटी, पहले अपनी आंख में से लट्ठा निकाल ले, तक तू अपने भाई की आंख का तिनका भली भांति देखकर निकाल सकेगा।।
Cross references
- James 2:13 याकूब 2:13क्योंकि जिस ने दया नहीं की, उसका न्याय बिना दया के होगा: दया न्याय पर जयवन्त होती है।।
- Mark 4:24 मरकुस 4:24फिर उस ने उन से कहा; चौकस रहो, कि क्या सुनते हो? जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा, और तुम को अधिक दिय जाएगा।
- Luke 6:38 लूका 6:38दिया करो, तो तुम्हें भी दिया जाएगा: लोग पूरा नाम दबा दबाकर और हिला हिलाकर और उभरता हुआ तुम्हारी गोद में डालेंगे, क्योंकि जिस नाम से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।।
- Obadiah 1:15 ओबद्याह 1:15क्योंकि सारी अन्यजातियों पर यहोवा के दिन का आना निकट है। जैसा तु ने किया है, वैसा ही तुझ से भी किया जाएगा, तेरा व्यवहार लौटकर तेरे ही सिर पर पड़ेगा।
- Revelation 18:6 प्रकाशितवाक्य 18:6जैसा उस ने तुम्हें दिया है, वैसा ही उस को भर दो, और उसके कामों के अनुसार उसे दो गुणा बदला दो, जिस कटोरे में उस ने भर दिया था उसी में उसके लिये दो गुणा भर दो।
- Psalm 18:25–26 भजन संहिता 18:25–26दयावन्त के साथ तू अपने को दयावन्त दिखाता; और खरे पुरूष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है। शुद्ध के साथ तू अपने को शुद्ध दिखाता, और टेढ़े के साथ तू तिर्छा बनता है।
- 2 Thessalonians 1:6–7 2 थिस्सलुनीकियों 1:6–7क्योंकि परमेश्वर के निकट यह न्याय है, कि जो तुम्हें क्लेश देते हैं, उन्हें बदले में क्लेश दे। और तुम्हें जो क्लेश पाते हो, हमारे साथ चैन दे; उस समय जब कि प्रभु यीशु अपने सामर्थी दूतों के साथ, धधकती हुई आग में स्वर्ग से प्रगट होगा।
- 2 Corinthians 9:6 2 कुरिन्थियों 9:6परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा।
- Judges 1:7 न्यायियों 1:7तब अदोनीबेजेक ने कहा, हाथ पांव के अंगूठे काटे हुए सत्तर राजा मेरी मेज के नीचे टुकड़े बीनते थे; जैसा मैं ने किया था, वैसा ही बदला परमेश्वर ने मुझे दिया है। तब वे उसे यरूशलेम को ले गए और वहां वह मर गया।।
- Psalm 137:7–8 भजन संहिता 137:7–8हे यहोवा, यरूशलेम के दिन को एदोमियों के विरूद्ध स्मरण कर, कि वे क्योंकर कहते थे, ढाओ! उसको नेव से ढा दो। हे बाबुल तू जो उजड़नेवाली है, क्या ही धन्य वह होगा, जो तुझ से ऐसा बर्ताव करेगा जैसा तू ने हम से किया है!
- Jeremiah 51:24 यिर्मयाह 51:24मैं बाबुल को और सारे कसदियों को भी उन सब बुराइयों का बदला दूंगा, जो उन्हों ने तुम लोगों के साम्हने सिरयोन में की है; यहोवा की यही वाणी है।