Nehemiah · chapter 13 · verse 25
Nehemiah 13:25 in Hindi
तब मैं ने उनको डांटा और कोसा, और उन में से कितनों को पिटवा दिया और उनके बाल नुचवाए; और उनको परमेश्वर की यह शपथ खिलाई, कि हम अपनी बेटियां उनके बेटों के साथ ब्याह में न देंगे और न अपने लिये वा अपने बेटों के लिये उनकी बेेटियां ब्याह में लेंगे।
Tab maim ne unako daantaa aur kosaa, aur un mem se kitanom ko pitavaa diyaa aur unake baal nuchavaae; aur unako parameshvar kee yah shapath khilaaee, ki ham apanee betiyaam unake betom ke saath byaah mem na denge aur na apane liye vaa apane betom ke liye unakee beేtiyaam byaah mem lenge.
Nehemiah 13:25 in English
- King James Version (KJV)
- And I contended with them, and cursed them, and smote certain of them, and plucked off their hair, and made them swear by God, [saying], Ye shall not give your daughters unto their sons, nor take their daughters unto your sons, or for yourselves.
- World English Bible (WEB)
- I contended with them, cursed them, struck certain of them, plucked off their hair, and made them swear by God, “You shall not give your daughters to their sons, nor take their daughters for your sons, or for yourselves.
- American Standard Version (ASV)
- And I contended with them, and cursed them, and smote certain of them, and plucked off their hair, and made them swear by God, [saying], Ye shall not give your daughters unto their sons, nor take their daughters for your sons, or for yourselves.
- Bible in Basic English (BBE)
- And I took up the cause against them, cursing them and giving blows to some of them and pulling out their hair; and I made them take an oath by God, saying, You are not to give your daughters to their sons or take their daughters for your sons or for yourselves.
- Darby Translation (DBY)
- And I contended with them, and cursed them, and smote certain of them and plucked off their hair, and adjured them by God [saying], Ye shall not give your daughters to their sons, nor take their daughters for your sons or for yourselves.
- Webster's Bible (WBS)
- And I contended with them, and cursed them, and smote certain of them, and plucked off their hair, and made them swear by God, [saying] , Ye shall not give your daughters to their sons, nor take their daughters to your sons, or for yourselves.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And I strive with them, and declare them vile, and smite certain of them, and pluck off their hair, and cause them to swear by God, 'Ye do not give your daughters to their sons, nor do ye take of their daughters to your sons, and to yourselves.
Read in context
- 23फिर उन्हीं दिनों में मुझ को ऐसे यहूदी दिखाई पड़े, जिन्हों ने अशदोदी, अम्मोनी और मोआबी स्त्रियां ब्याह ली थीं।
- 24और उनके लड़केबालों की आधी बोली अशदोदी थी, और वे यहूदी बोली न बोल सकते थे, दोनों जाति की बोली बोलते थे।
- 25तब मैं ने उनको डांटा और कोसा, और उन में से कितनों को पिटवा दिया और उनके बाल नुचवाए; और उनको परमेश्वर की यह शपथ खिलाई, कि हम अपनी बेटियां उनके बेटों के साथ ब्याह में न देंगे और न अपने लिये वा अपने बेटों के लिये उनकी बेेटियां ब्याह में लेंगे।
- 26क्या इस्राएल का राजा सुलैमान इसी प्रकार के पाप में न फंसा थ? बहुतेरी जातियों में उसके तुल्य कोई राजा नहीं हुआ, और वह अपने परमेश्वर का प्रिय भी था, और परमेश्वर ने उसे सारे इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया; परन्तु उसको भी अन्यजाति स्त्रियों ने पाप में फंसाया।
- 27तो क्या हम तुम्हारी सुनकर, ऐसी बड़ी बुराई करें कि अन्यजाति की स्त्रियां ब्याह कर अपने परमेश्वर के विरूद्ध पाप करें?
Cross references
- Ezra 10:5 एज्रा 10:5तब एज्रा उठा, और याजकों, लेवियों और सब इस्राएलियों के प्रधानों को यह शपथ खिलाई कि हम इसी वचन के अनुसार करेंगे; और उन्हों ने वैसी ही शपथ खाई।
- Deuteronomy 7:3 व्यवस्थाविवरण 7:3और न उन से ब्याह शादी करना, न तो उनकी बेटी को अपने बेटे के लिये ब्याह लेना।
- Nehemiah 13:17 नहेमायाह 13:17तब मैं ने यहूदा के रईसों को डांटकर कहा, तुम लोग यह क्या बुराई करते हो, जो विश्रामदिन को अपवित्रा करते हो?
- Nehemiah 10:29–30 नहेमायाह 10:29–30अपने भाई रईसों से मिलकर शपथ खाई, कि हम परमेश्वर की उस व्यवस्था पर चलेंगे जो उसके दास मूसा के द्वारा दी गई है, और अपने प्रभु यहोवा की सब आज्ञाएं, नियम और विधियां मानने में चौकसी करेंगे। और हम न तो अपनी बेटियां इस देश के लोगों को ब्याह देंगे, और न अपने बेटों के लिये उनकी बेटियां ब्याह लेंगे।
- Nehemiah 5:13 नहेमायाह 5:13फिर मैं ने अपने कपड़े की छोर झाड़कर कहा, इसी रीति से जो कोई इस वचन को पूरा न करे, उसको परमेश्वर झाड़कर, उसका घर और कमाई उस से छुड़ाए, और इसी रीति से वह झाड़ा जाए, और छूछा हो जाए। तब सारी सभा ने कहा, आमेन! और यहोवा की स्तुति की। और लोगों ने इस वचन के अनुसार काम किया।
- Nehemiah 13:11 नहेमायाह 13:11तब मैं ने हाकिमों को डांटकर कहा, परमेश्वर का भवन क्यों त्यागा गया है? फिर मैं ने उनको इकट्ठा करके, एक एक को उसके स्थान पर नियुक्त किया।
- Deuteronomy 25:2–3 व्यवस्थाविवरण 25:2–3और यदि दोषी मार खाने के योग्य ठहरे, तो न्यायी उसको गिरवाकर अपने साम्हने जैसा उसका दोष हो उसके अनुसार कोड़े गिनकर लगवाए। वह उसे चालीस कोड़े तक लगवा सकता है, इस से अधिक नहीं लगवा सकता; ऐसा न हो कि इस से अधिक बहुत मार खिलवाने से तेरा भाई तेरी दृष्टि में तुच्छ ठहरे।।
- Ezra 7:26 एज्रा 7:26और जो कोई तेरे परमेश्वर की व्यवस्था और राजा की व्यवस्था न माने, उसको फुत से दणड दिया जाए, चाहे प्राणदणड, चाहे देशनिकाला, चाहे माल जप्त किया जाना, चाहे केद करना।
- Deuteronomy 27:14–26 व्यवस्थाविवरण 27:14–26तब लेवीय लोग सब इस्राएली पुरूषों से पुकारके कहें, कि शापित हो वह मनुष्य जो कोई मूर्त्ति कारीगर से खुदवाकर वा ढलवाकर निराले स्थान में स्थापन करे, क्योंकि इस से यहोवा को घृणा लगती है। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अपने पिता वा माता को तुच्छ जाने। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो किसी दूसरे के सिवाने को हटाए। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अन्धे को मार्ग से भटका दे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो परेदशी, अनाथ, वा विधवा का न्याय बिगाड़े। तब सब लोग कहें आमीन।। शापित हो वह जो अपनी सौतेली माता से कुकर्म करे, क्योंकि वह अपने पिता का ओढ़ना उघारता है। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो किसी प्रकार के पशु से कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अपनी बहिन, चाहे सगी हो चाहे सौतेली, उस से कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अपनी सास के संग कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो किसी को छिपकर मारे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो निर्दोष जन के मार डालने के लिये धन ले। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो इस व्यवस्था के वचनों को मानकर पूरा न करे। तब सब लोग कहें, आमीन।।
- 2 Chronicles 15:12–15 2 इतिहास 15:12–15और उन्हों ने वाचा बान्धी कि हम अपने पूरे मन और सारे जीव से अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा की खोज करेंगे। और क्या बड़ा, क्या छोटा, क्या स्त्री, क्या पुरूष, जो कोई इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की खोज न करे, वह मार डाला जाएगा। और उन्हों ने जय जयकार के साथ तुरहियां और नरसिंगे बजाते हुए ऊंचे शब्द से यहोवा की शपथ खाई। और यह शपथ खाकर सब यहूदी आनन्दित हुए, क्योंकि उन्हों ने अपने सारे मन से शपथा खाई और बडी अभिलाषा से उसको ढूंढ़ा और वह उनको मिला, और यहोवा ने चारों ओर से उन्हें विश्राम दिया।
- Proverbs 28:4 नीतिवचन 28:4जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उन से लड़ते हैं।
- Deuteronomy 6:13 व्यवस्थाविवरण 6:13अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना; उसी की सेवा करना, और उसी के नाम की शपथ खाना।
Original words (Hebrew)
- contended · H7378רִיב rîyb
- cursed · H7043קָלַל qâlal
- smote · H5221נָכָה nâkâh
- certain · H582אֱנוֹשׁ ʼĕnôwsh
- hair · H4803מָרַט mâraṭ
- swear · H7650שָׁבַע shâbaʻ
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- give · H5414נָתַן nâthan
- daughters · H1323בַּת bath
- sons · H1121בֵּן bên
- take · H5375נָשָׂא nâsâʼ
- daughters · H1323בַּת bath
- sons · H1121בֵּן bên