Numbers · chapter 12 · verse 14
Numbers 12:14 in Hindi
यहोवा ने मूसा से कहा, यदि उसका पिता उसके मुंह पर थूका ही होता, तो क्या सात दिन तक वह लज्जित न रहती? सो वह सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रहे, उसके बाद वह फिर भीतर आने पाए।
Yahovaa ne moosaa se kahaa, yadi usakaa pitaa usake munh par thookaa hee hotaa, to kyaa saat din tak vah lajjit na rahatee? So vah saat din tak chhaavanee se baahar band rahe, usake baad vah phir bheetar aane paae.
Numbers 12:14 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD said unto Moses, If her father had but spit in her face, should she not be ashamed seven days? let her be shut out from the camp seven days, and after that let her be received in [again].
- World English Bible (WEB)
- The LORD said to Moses, “If her father had but spit in her face, shouldn’t she be ashamed seven days? Let her be shut up outside of the camp seven days, and after that she shall be brought in again.”
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah said unto Moses, If her father had but spit in her face, should she not be ashamed seven days? let her be shut up without the camp seven days, and after that she shall be brought in again.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord said to Moses, If her father had put a mark of shame on her, would she not be shamed for seven days? Let her be shut up outside the tent-circle for seven days, and after that she may come in again.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah said to Moses, But had her father anyways spat in her face, should she not be shamed seven days? She shall be shut outside the camp seven days, and afterwards she shall be received in [again].
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD said to Moses, If her father had but spit in her face, should she not be ashamed seven days? let her be shut out from the camp seven days, and after that let her be received [again] .
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jehovah saith unto Moses, 'And her father had but spat in her face — is she not ashamed seven days? she is shut out seven days at the outside of the camp, and afterwards she is gathered.'
Read in context
- 12और मरियम को उस मरे हुए के समान न रहने दे, जिसकी देह अपनी मां के पेट से निकलते ही अधगली हो।
- 13सो मूसा ने यह कहकर यहोवा की दोहाई दी, हे ईश्वर, कृपा कर, और उसको चंगा कर।
- 14यहोवा ने मूसा से कहा, यदि उसका पिता उसके मुंह पर थूका ही होता, तो क्या सात दिन तक वह लज्जित न रहती? सो वह सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रहे, उसके बाद वह फिर भीतर आने पाए।
- 15सो मरियम सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रही, और जब तक मरियम फिर आने न पाई तब तक लोगों ने प्रस्थान न किया।
- 16उसके बाद उन्हों ने हसेरोत से प्रस्थान करके पारान नाम जंगल में अपने डेरे खड़े किए।।
Cross references
- Deuteronomy 25:9 व्यवस्थाविवरण 25:9तो उसके भाई की पत्नी उन वृद्ध लोगों के साम्हने उसके पास जाकर उसके पांव से जूती उतारे, और उसके मूंह पर थूक दे; और कहे, जो पुरूष अपने भाई के वंश को चलाना न चाहे उस से इसी प्रकार व्यवहार किया जाएगा।
- Job 30:10 अय्यूब 30:10वे मुझ से घिन खाकर दूर रहते, वा मेरे मुंह पर थूकने से भी नहीं डरते।
- Isaiah 50:6 यशायाह 50:6मैं ने मारनेवालों को अपनी पीठ और गलमोछ नोचनेवालों की ओर अपने गाल किए; अपमानित होने और थूकने से मैं ने मुंह न छिपाया।।
- Numbers 5:2–3 गिनती 5:2–3इस्त्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे सब कोढ़ियों को, और जितनों के प्रमेह हो, और जितने लोथ के कारण अशुद्ध हों, उन सभों को छावनी से निकाल दें; ऐसों को चाहे पुरूष हों चाहे स्त्री छावनी से निकालकर बाहर कर दें; कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी छावनी, जिसके बीच मैं निवास करता हूं, उनके कारण अशुद्ध हो जाए।
- Leviticus 13:45–46 लैव्यव्यवस्था 13:45–46और जिस में वह व्याधि हो उस कोढ़ी के वस्त्रा फटे और सिर के बाल बिखरे रहें, और वह अपने ऊपरवाले होंठ को ढांपे हुए अशुद्ध, अशुद्ध पुकारा करे। जितने दिन तक वह व्याधि उस में रहे उतने दिन तक वह तो अशुद्ध रहेगा; और वह अशुद्ध ठहरा रहे; इसलिये वह अकेला रहा करे, उसका निवास स्थान छावनी के बाहर हो।।
- 2 Chronicles 26:20–21 2 इतिहास 26:20–21और अजर्याह महायाजक और सब याजकों ने उस पर दृष्टि की, और क्या देखा कि उसके माथे पर कोढ़ निकला है! तब उत्हों ने उसको वहां से झटपट निकाल दिया, वरन यह जानकर कि यहोवा ने मुझे कोढ़ी कर दिया है, उस ने आप बाहर जाने को उतावली की। और उज्जिरयाह राजा मरने के दिन तक कोढ़ी रहा, और कोढ़ के कारण अलग एक घर में रहता था, वह तो यहोवा के भवन में जाने न पाता था। और उसका पुत्रा योताम राजघराने के काम पर नियुक्त किया गया और वह लोगों का न्याय भी करता था।
- Leviticus 14:8 लैव्यव्यवस्था 14:8और शुद्ध ठहरनेवाला अपने वस्त्रों को धोए, और सब बाल मुंड़वाकर जल से स्नान करे, तब वह शुद्ध ठहरेगा; और उसके बाद वह छावनी में आने पाए, परन्तु सात दिन तक अपने डेरे से बाहर ही रहे।
- Job 17:6 अय्यूब 17:6उस ने ऐसा किया कि सब लोग मेरी उपमा देते हैं; और लोग मेरे मुंह पर थूकते हैं।
- Matthew 26:67 मत्ती 26:67तब उन्हों ने उस से मुंह पर थूका, और उसे घूंसे मारे, औरों ने थप्पड़ मार के कहा।
- Hebrews 12:9 इब्रानियों 12:9फिर जब कि हमारे शारीरिक पिता भी हमारी ताड़ना किया करते थे, तो क्या आत्माओं के पिता के और भी आधीन न रहें जिस से जीवित रहें।
Original words (Hebrew)
- said · H559אָמַר ʼâmar
- Moses · H4872מֹשֶׁה Môsheh
- father · H1אָב ʼâb
- but · H3417יָרָק yârâq
- spit · H3417יָרָק yârâq
- face · H6440פָּנִים pânîym
- ashamed · H3637כָּלַם kâlam
- seven · H7651שֶׁבַע shebaʻ
- days · H3117יוֹם yôwm
- shut · H5462סָגַר çâgar
- out · H2351חוּץ chûwts
- camp · H4264מַחֲנֶה machăneh
- seven · H7651שֶׁבַע shebaʻ
- days · H3117יוֹם yôwm
- after · H310אַחַר ʼachar
- received · H622אָסַף ʼâçaph