Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Proverbs · chapter 11 of 31 · 31 verses

Proverbs 11 in Hindi

नीतिवचन 11

  1. छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

    A false balance [is] abomination to the LORD: but a just weight [is] his delight.

  2. जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

    [When] pride cometh, then cometh shame: but with the lowly [is] wisdom.

  3. सीधे लोग अपनी खराई से अगुवाई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से विनाश होते हैं।

    The integrity of the upright shall guide them: but the perverseness of transgressors shall destroy them.

  4. कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

    Riches profit not in the day of wrath: but righteousness delivereth from death.

  5. खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

    The righteousness of the perfect shall direct his way: but the wicked shall fall by his own wickedness.

  6. सीधे लोगों को बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फंसते हैं।

    The righteousness of the upright shall deliver them: but transgressors shall be taken in [their own] naughtiness.

  7. जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

    When a wicked man dieth, [his] expectation shall perish: and the hope of unjust [men] perisheth.

  8. धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

    The righteous is delivered out of trouble, and the wicked cometh in his stead.

  9. भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुंह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

    An hypocrite with [his] mouth destroyeth his neighbour: but through knowledge shall the just be delivered.

  10. जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय- जयकार होता है।

    When it goeth well with the righteous, the city rejoiceth: and when the wicked perish, [there is] shouting.

  11. सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुंह की बात से वह ढाया जाता है।

    By the blessing of the upright the city is exalted: but it is overthrown by the mouth of the wicked.

  12. जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरूष चुपचाप रहता है।

    He that is void of wisdom despiseth his neighbour: but a man of understanding holdeth his peace.

  13. जो लुतराई करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

    A talebearer revealeth secrets: but he that is of a faithful spirit concealeth the matter.

  14. जहां बुद्धि की युक्ति नहीं, वहां प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

    Where no counsel [is], the people fall: but in the multitude of counsellors [there is] safety.

  15. जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दु:ख उठाता है, परन्तु जो उत्तरदायित्व से घृणा करता, वह निडर रहता है।

    He that is surety for a stranger shall smart [for it:] and he that hateth suretiship is sure.

  16. अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और बलात्कारी लाग धन को नहीं खोते।

    A gracious woman retaineth honour: and strong [men] retain riches.

  17. कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दु:ख देता है।

    The merciful man doeth good to his own soul: but [he that is] cruel troubleth his own flesh.

  18. दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।

    The wicked worketh a deceitful work: but to him that soweth righteousness [shall be] a sure reward.

  19. जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मृत्यु का कौर हो जाता है।

    As righteousness [tendeth] to life: so he that pursueth evil [pursueth it] to his own death.

  20. जो मन के टेढ़े है, उन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है।

    They that are of a froward heart [are] abomination to the LORD: but [such as are] upright in [their] way [are] his delight.

  21. मैं दृढ़ता के साथ कहता हूं, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

    [Though] hand [join] in hand, the wicked shall not be unpunished: but the seed of the righteous shall be delivered.

  22. जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहिने हुए सूअर के समान है।

    [As] a jewel of gold in a swine’s snout, [so is] a fair woman which is without discretion.

  23. धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

    The desire of the righteous [is] only good: [but] the expectation of the wicked [is] wrath.

  24. ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, तौभी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यर्थाथ से कम देते हैं, और इस से उनकी घटती ही होती है।

    There is that scattereth, and yet increaseth; and [there is] that withholdeth more than is meet, but [it tendeth] to poverty.

  25. उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

    The liberal soul shall be made fat: and he that watereth shall be watered also himself.

  26. जो अपना अनाज रख छोड़ता है, उसकी लोग शाप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।

    He that withholdeth corn, the people shall curse him: but blessing [shall be] upon the head of him that selleth [it].

  27. जो यत्न से भलाई करता है वह औरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

    He that diligently seeketh good procureth favour: but he that seeketh mischief, it shall come unto him.

  28. जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते की नाई लहलहाते हैं।

    He that trusteth in his riches shall fall: but the righteous shall flourish as a branch.

  29. जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।

    He that troubleth his own house shall inherit the wind: and the fool [shall be] servant to the wise of heart.

  30. धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

    The fruit of the righteous [is] a tree of life; and he that winneth souls [is] wise.

  31. देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा।।

    Behold, the righteous shall be recompensed in the earth: much more the wicked and the sinner.

All chapters of Proverbs · Hindi Bible · Proverbs 11 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.