Proverbs · chapter 21 · verse 24
Proverbs 21:24 in Hindi
जो अभिमन से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अंहकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।
Jo abhiman se rosh mem aakar kaam karataa hai, usakaa naam abhimaanee, aur anhakaaree thatthaa karanevaalaa padataa hai.
Proverbs 21:24 in English
- King James Version (KJV)
- Proud [and] haughty scorner [is] his name, who dealeth in proud wrath.
- World English Bible (WEB)
- The proud and arrogant man—“Scoffer” is his name— he works in the arrogance of pride.
- American Standard Version (ASV)
- The proud and haughty man, scoffer is his name; He worketh in the arrogance of pride.
- Bible in Basic English (BBE)
- The man of pride, lifted up in soul, is named high-hearted; he is acting in an outburst of pride.
- Darby Translation (DBY)
- Proud, arrogant, scorner is his name who dealeth in proud wrath.
- Webster's Bible (WBS)
- Proud [and] haughty scorner [is] his name, who dealeth in proud wrath.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Proud, haughty, scorner [is] his name, Who is working in the wrath of pride.
Read in context
- 22बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।
- 23जो अपने मुंह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।
- 24जो अभिमन से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अंहकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।
- 25आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।
- 26कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।
Cross references
- Psalm 1:1 भजन संहिता 1:1क्या ही धन्य है वह पुरूष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है!
- Ecclesiastes 7:8–9 सभोपदेशक 7:8–9किसी काम के आरम्भ से उसका अन्त उत्तम है; और धीरजवन्त पुरूष गर्वी से उत्तम है। अपने मन में उतावली से क्रोधित न हो, क्योंकि क्रोध मूर्खों ही के हृदय में रहता है।
- Matthew 2:16 मत्ती 2:16जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने मेरे साथ ठट्ठा किया है, तब वह क्रोध से भर गया; और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों से ठीक ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस पास के सब लड़कों को जो दो वर्ष के, वा उस से छोटे थे, मरवा डाला।
- Proverbs 18:12 नीतिवचन 18:12नाश होने से पहिले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहिले नम्रता होती है।
- Proverbs 1:22 नीतिवचन 1:22हे भोले लोगो, तुम कब तक भोलेपन से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करनेवालो, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? और हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?
- Proverbs 19:29 नीतिवचन 19:29ठट्ठा करनेवालों के लिये दण्ड ठहराया जाता है, और मूर्खों की पीठ के लिये कोड़े हैं।
- Proverbs 16:18 नीतिवचन 16:18विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।
- Isaiah 16:6 यशायाह 16:6हम ने मोआब के गर्व के विषय सुना है कि वह अत्यन्त अभिमानी था; उसके अभिमान और गर्व और रोष के सम्बन्ध में भी सुना है परन्तु उसका बड़ा बोल व्यर्थ है।
- Jeremiah 48:29 यिर्मयाह 48:29हम ने मोआब के गर्व के विषय में सुना है कि वह अत्यन्त अभिमानी है; उसका गर्व, अभिमान और अहंकार, और उसका मन फूलना प्रसिद्व है।
- Esther 3:5–6 एस्तेर 3:5–6जब हामान ने देखा, कि मोर्दकै नहीं झुकता, और न मुझ को दणडवत करता है, तब हामान बहुत ही क्रोधित हुआ। उस ने केवल मोर्दकै पर हाथ चलाना अपनी मर्यादा के नीचे जाना। क्योंकि उन्हों ने हामान को यह बता दिया था, कि मोर्दकै किस जाति का है, इसलिये हामान ने क्षयर्ष के साम्राज्य में रहनेवाले सारे यहूदियों को भी मोर्दकै की जाति जानकर, विनाश कर डालने की युक्ति निकाली।
- Proverbs 6:17 नीतिवचन 6:17अर्थात् घमण्ड से चढ़ी हुई आंखें, झूठ बोलनेवाली जीभ, और निर्दोष का लोहू बहानेवाले हाथ,