Psalms · chapter 103 · verse 2
Psalm 103:2 in Hindi
हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना।
He mere man, yahovaa ko dhany kah, aur usake kisee upakaar ko na bhoolanaa.
Psalm 103:2 in English
- King James Version (KJV)
- Bless the LORD, O my soul, and forget not all his benefits:
- World English Bible (WEB)
- Praise the LORD, my soul, and don’t forget all his benefits,
- American Standard Version (ASV)
- Bless Jehovah, O my soul, And forget not all his benefits:
- Bible in Basic English (BBE)
- Give praise to the Lord, O my soul; let not all his blessings go from your memory.
- Darby Translation (DBY)
- Bless Jehovah, O my soul, and forget not all his benefits:
- Webster's Bible (WBS)
- Bless the LORD, O my soul, and forget not all his benefits:
- Young's Literal Translation (YLT)
- Bless, O my soul, Jehovah, And forget not all His benefits,
Read in context
- 1हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह; और जो कुछ मुझ में है, वह उसके पवित्रा नाम को धन्य कहे!
- 2हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना।
- 3वही तो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को चंगा करता है,
- 4वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है, और तेरे सिर पर करूणा और दया का मुकुट बान्धता है,
Cross references
- Isaiah 63:7 यशायाह 63:7जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करूणा करके उस ने हम से जितनी भलाई, कि उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करूणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूंगा।
- Psalm 116:12 भजन संहिता 116:12यहोवा ने मेरे जितने उपकार किए हैं, उनका बदला मैं उसको क्या दूं?
- Psalm 105:5 भजन संहिता 105:5उसके किए हु आश्चर्यकर्म स्मरण करो, उसके चमत्कार और निर्णय स्मरण करो!
- Luke 17:15–18 लूका 17:15–18तब उन में से एक यह देखकर कि मैं चंगा हो गया हूं, ऊंचे शब्द से परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ लौटा। और यीशु के पांवों पर मुंह के बल गिरकर, उसका धन्यवाद करने लगा; और वह सामरी था। इस पर यीशु ने कहा, क्या दसों शुद्ध न हुए तो फिर वे नौ कहां हैं? क्या इस परदेशी को छोड़ कोई और न निकला, जो परमेश्वर की बड़ाई करता?
- Deuteronomy 6:12 व्यवस्थाविवरण 6:12तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू यहोवा को भूल जाए, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मि देश से निकाल लाया है।
- Deuteronomy 32:18 व्यवस्थाविवरण 32:18जिस चट्टान से तू उत्पन्न हुआ उसको तू भूल गया, और ईश्वर जिस से तेरी उत्पत्ति हुई उसको भी तू भूल गया है।।
- 2 Chronicles 32:25 2 इतिहास 32:25परन्तु हिजकिरयाह ने उस उपकार का बदला न दिया, क्योंकि उसका मन फूल उठा था। इस कारण उसका कोप उस पर और यहूदा और यरूशलेम पर भड़का।
- Deuteronomy 32:6 व्यवस्थाविवरण 32:6हे मूढ़ और निर्बुद्धि लोगों, क्या तुम यहोवा को यह बदला देते हो? क्या वह तेरा पिता नहीं है, जिस ने तुम को मोल लिया है? उस ने तुम को बनाया और स्थिर भी किया है।।
- Psalm 106:21 भजन संहिता 106:21वे अपने उद्धारकर्ता ईश्वर को भूल गए, जिस ने मि में बड़े बड़े काम किए थे।
- Deuteronomy 8:10–14 व्यवस्थाविवरण 8:10–14और तू पेट भर खाएगा, और उस उत्तम देश के कारण जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देगा उसका धन्य मानेगा। इसलिये सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर उसकी जो जो आज्ञा, नियम, और विधि, मैं आज तुझे सुनाता हूं उनका मानना छोड़ दे; ऐसा न हो कि जब तू खाकर तृप्त हो, और अच्छे अच्छे घर बनाकर उन में रहने लगे, और तेरी गाय- बैलों और भेड़- बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना, चांदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए, तब तेरे मन में अहंकार समा जाए, और तू अपने परमेश्वर यहोवा को भूल जाए, जो तुझ को दासत्व के घर अर्थात् मि देश से निकाल लाया है,
- Deuteronomy 8:2–4 व्यवस्थाविवरण 8:2–4और स्मरण रख कि तेरा परमेश्वर यहोवा उन चालीस वर्षों में तुझे सारे जंगल के मार्ग में से इसलिये ले आया है, कि वह तुझे नम्र बनाए, और तेरी परीक्षा करके यह जान ले कि तेरे मन में क्या क्या है, और कि तू उसकी आज्ञाओं का पालन करेगा वा नहीं। उस ने तुझ को नम्र बनाया, और भूखा भी होने दिया, फिर वह मन्ना, जिसे न तू और न तेरे पुरखा ही जानते थे, वही तुझ को खिलाया; इसलिये कि वह तुझ को सिखाए कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता, परन्तु जो जो वचन यहोवा के मुंह से निकलते हैं उन ही से वह जीवित रहता है। इन चालीस वर्षों में तेरे वस्त्रा पुराने न हुए, और तेरे तन से भी नहीं गिरे, और न तेरे पांव फूले।
- Psalm 106:7 भजन संहिता 106:7मि में हमारे पुरखाओं ने तेरे आश्चर्यकर्मों पर मन नहीं लगाया, न तेरी अपार करूणा को स्मरण रखा; उन्हों ने समुद्र के तीर पर, अर्थात् लाल समुद्र के तीर पर बलवा किया।